
नई दिल्ली : सेन्ट्रल डिस्ट्रिक्ट के दिल्ली के हौज काजी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में रात गश्त के दौरान थाने के दो सिपाहियों की सतर्कता से ICICI बैंक का ATM लुटने से बच गया. सिपाही चंद्रभान और सिपाही सुशील गश्त कर रहे थे. जब उन्होंने ICICI बैंक के एटीएम से धुआं निकलते हुए देखा तो मौके पर पहुँचे. वहाँ तीन लोगों को तोड़ने की कोशिश करते हुए देखा. पुलिस को आता देख तीन लोग स्कूटी पर भागने में सफल हो गए हैं. दोनों सिपाहियों ने दौड़ाते हुए एक को पकड़ लिया.

जांच करने पर बताया गया कि हरियाणा के गुरुग्राम में सोहना जिले, खैका गांव का रहने वाला 18 वर्षीय अहसन अपने पाँच साथियों के साथ एटीएम मशीन तोड़ने आया था. वारदात के दौरान इसके बाकि साथी आसपास खड़े थे. दो लोग गैस कटर और औजारों के साथ ATM मशीन को काट रहे थे. मौके पर दोनों सिपाहियों के अचानक आ जाने से इनकी लूट विफल हो गई.


