in ,

26 APRIL : रेलवे सुरक्षा बल की महिला सिपाही ने किया मौत को बेअसर

SHARE With Your Friends

नई दिल्ली :  Railway Cop Saves Elderly Man Life: रेलवे स्टेशन पर कई बार बहुत खतरनाक तस्वीरें देखने आती है. लोग जब लेट हो जाते हैं तो जल्दबाजी में चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश करते नजर आते हैं, जो कि काफी जानलेवा साबित हो सकता है.

रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ने ट्वीटर पर वीडियो जारी किया जिसमें में देखा जा सकता है कि, कैसे एक बुजुर्ग शख्स चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा है. अचानक उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वह रेलवे कोच पकड़ते हुए गिर जाता है. इस दौरान बुजुर्ग का आधा शरीर ट्रेन में और आधा शरीर प्‍लेटफार्म के बीच होता है, तभी वहां से गुजर रही रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) एक महिला कांस्टेबल की नजर उस पर पड़ जाती है और वह बिना वक्त गवाए फुर्ती से बुजुर्ग का हाथ पकड़कर उसे खींच लेती है. इस दौरान और भी आरपीएफ जवान मदद के लिए दौड़ पड़ते हैं. गनीमत रही कि बुजुर्ग  की जान बच गई. वीडियो में बुजुर्ग शख्स की जान बचाती इन महिला आरपीएफ कांस्टेबल का नाम पल्लभी बिस्वास बताया जा रहा है.

इससे पहले भी रेलवे स्टेशन से कई ऐसे वीडियो सामने आएं हैं, जिसमें RPF के जवान लोगों को बचाते नजर आते हैं. इसमें बहुत सी महिलाएं भी हैं जिन्हें चलती ट्रेन से बचाया गया है

SHARE With Your Friends

26 APRIL : दो सिपाहियों ने ICICI ATM लुटने से बचाया, ATM लूटने वाला मेवाती गिरफ्तार

27 APRIL: दिल्ली पुलिस की नई PCR एक्शन में, ढाई घंटे में ढूंढ निकाली सिक्किम की महिला की रकम