नई दिल्ली : आज मुंबई के एक रेलवे स्टेशन पर ख़ौफ़नाक मंजर दिखाई दिया । एक शख्स एक प्लेटफॉर्म से उतर कर अपने सामने वाले प्लेटफार्म पर जाने के लिए रेल की पटरियों पर उतर गया । वह शख्स जैसे ही सामने वाले प्लेटफार्म के दीवार के किनारे को पकड़ कर चढ़ने लगा तभी वहां ट्रेन आ गई । मगर कहते हैं जिस पर ईश्वर की नियामत हो उसको मौत भी छू कर गुजर जाती है । वही दृश्य उस वक्त प्लेटफार्म पर दिखाई दिया । यह शख्स जैसे ही मौत के आगौस में जाने लगा उसी वक्त रेलवे सुरक्षा बल का के जवान अनिल कुमार ने फरिश्ता बन कर उस शख्स को मौत के मुँह में जाने से बचा लिया ।
इस जवान ने अपनी जान की परवाह भी नही की बस दौड़ पड़ा इस शख्स को बचाने के लिए । किसी ने कहा है “हिम्मत मरदे मददे खुद” हिम्मती लोगों की रक्षा ईश्वर करता है ।सारा दृश्य स्टेशन पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया था ।
सीसीटीवी की फुटेज जारी करते हुए केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रेलवे सुरक्षा बल के जवान अनिल की प्रशंसा करते हुए लोगों से अपील की `रेलवे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए रेलवे ओवरब्रिज का प्रयोग करें’ ।
RPF के जवान खेला जान पर बचाई एक जा



Comments
Loading…
Comments