in

22 नवम्बर : मछली की आड़ में हो रहा थी ड्रग्स तस्करी

SHARE With Your Friends

नई दिल्ली : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की टीम ने मछली की आड़ में ड्रग्स तस्कर का भंडाफोड़ किया । ड्रग्स तस्करी के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है । मछली लाने वाले कंटेनर में करीब 100 किलो से ज़्यादा गांजा बरामद किया गया है ।

रेलवे सुरक्षा बल को जानकारी मिली की..ट्रेन के जरिये मछली के आड़ में गांजा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन आने वाला है । सूचना मिलते ही टीम बनाई गई, फिर उसके बाद जैसे ही आंध्रप्रदेश संपर्क क्रांति रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर 8 पर पहुंची, और उसके बाद जब ये बॉक्स पार्सल में ले जाया गया, तभी एक शख्स उस पार्सल को लेने आया, उसी दौरान आरपीएफ ने उस शख्स को मौके से ही दबोच लिया । उसके बाद जब बॉक्स खोला गया तो उसमें से बहुत बदबू आने लगी । बॉक्स में मछली थी और उसके नीचे गांजे के पैकेट बनाए गए थे । करीब 6 बॉक्स में इस गांजे को रखा गया था । बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को जानकारी दी गई । नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गांजे का तोला तो उसका वजन करीब 114 किलो था । गांजे की कीमत करीब 7 लाख रुपए से ज़्यादा बताई गई है । रेलवे की नाक के नीचे मछली की आड़ में तस्करी का यह काम काफी दिनों से चल रहा है ।

अब आरपीएफ गांजे को रिसीव करने आये बिलाल (26) से पूछताछ कर रही है..ये गांजा आंध्रप्रदेश से दिल्ली लाया गया था..आरोपी ने बताया कि ये हापुड़ का रहने वाला था.. इसके जरिये अब सरगना तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है..लेकिन मछली में गांजा छुपाकर लाने का ये नया तरीका है..जो भी इसके बारे में सुन रहा है वो अचंभे में है । आरपीएफ ड्रग्स तस्कर गैंग के मास्टरमाइंड की तलाश कर रही है..

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

सब इंस्पेक्टर और सिपाही ने बच्चे के शव के लिए इकठ्ठा की रकम 

उत्तर प्रदेश पुलिस झंडा दिवस