
नई दिल्ली : दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में धमाके की खबर से सनसनी फैल गई है। पुलिस के मुताबिक, धमाका इलाके के एक पार्क की बाउंड्री वॉल के पास हुआ। धमाके की आवाज सुनाई देने के बाद मौके पर सफेद पाउडर जैसी चीज बिखरी हुई मिली है।
पुलिस को सुबह 11:48 बजे इस घटना की सूचना मिली, जिसके बाद टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस इस बात की पुष्टि करने में लगी है कि यह धमाका किस कारण हुआ।
फ़िलहाल इलाके को सील कर दिया गया है, और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना से जुड़ी अधिक जानकारी का इंतजार है।


