in

81 दिन बाद आज से खुलेगा सदर बाजार

SHARE With Your Friends
दिल्ली सदर बाजार की सुबह की तस्वीर

दिल्ली : कोरोना के देश में फैलते है सदर बाजार को कुछ दिनों के भीतर ही रेड जोन में तब्दील कर दिया गया । 1 जून से लॉकडाउन खुलने के बाद जब दिल्ली की अधिकांश बड़ी मार्किट खोल दी गई तो सदर बाजार को खोलने का कोई ऑर्डर नही आया ।
FESTA के सदस्यों ने तथा राजनैतिक हस्तियों ने इस बाजार को खुलवाने में अथक प्रयास किये जिसमें और चेयरमैन मनोहर लाल कुमार वॉइस चेयरमैन चमन लाल मरवाह, पवन कुमार, सरदार परमजीत सिंह पम्मा, वाइस प्रेसिडेंट पवन खंडेलवाल, श्री राजीव छाबड़ा, सरदार सतपाल सिंह मंगा और महामंत्री श्री राजेंद्र शर्मा, श्री राज कुमार सपरा, श्री सुधीर कुमार जैन और उपाध्यक्ष श्री राज कुमार गुप्ता और हमारे श्री श्रीनारायण गुप्ता के लगातर सदर बाजार को खुलवाने में दिल्ली सरकार से बातचीत जारी रखी।
राजनैतिक लोगों में जयप्रकाश जे पी जी, श्री राजेश जैन जी, श्री सुशील गुप्ता जी (M P) के योगदान के लिए कारोबारियों ने धन्यवाद दिया ।

फाइल फोटो : राकेश यादव (प्रेसिडेंट, FESTA )

FESTA के प्रेसिडेंट राकेश यादव ने बताया कि सदर बाजार में सरकार के निर्देशों का पालन किया जाएगा । अपनी मॉर्केटों में सैनेटाइजेशन और सामाजिक दूरी का पूरा ध्यान रखा जाएगा। दुकानदार मास्क हमेशा पहनेगा और अपने कर्मचारियों को भी पहनाएगा ।

फाइल फोटो : हरजीत सिंह छाबडा (सदर निष्काम वेलफेयर एसोसिएशन)

गैस कारोबारी हरजीत सिंह छाबड़ा का कहना है वो अपनी सदर निष्काम वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट होने के नाते प्राइवेट गार्ड रखेंगे, जो मार्किट में आने वाले बिना मास्क के लोगों पर नज़र रखेंगे । तथा उनके उनको हैंड सैनेटाइजिंग के लिए बोतल दी जाएगी । सदर बाजार में कोई भी ग्राहक, माल ढोने वाले, रिक्शे वाला, ठेली वाला,  उनसे हैंड सैनेटाइज करवा सकता है ।

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

दिल्ली पुलिस के लापता इंस्पेक्टर की तलाश

कोरोना से लड़ने के लिए ‘अमौघ रक्षा कवच क्वाथ’