



उत्तरी दिल्ली : बाड़ा हिंदू राव इलाका आज आज रात गोलियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा शाम साढ़े नौ से दस बजे के करीब कुछ अज्ञात हमलावरों ने इलाके में अंधाधुंध गोलियां चलाई. गोलीबारी में हमलावरों की गोली की चपेट में दो राहगीर आ गए. बताया जा रहा है कि हमलावर जिस व्यक्ति पर गोलियां चलाने के लिए आए थे वह तो इस हमले में बाल-बाल बच गया ,लेकिन दो राहगीर इस हमले की चपेट में आ गए जिनकी मौत हो गई.
एक चश्मदीद के बयान के मुताबिक जानकारी यह मिली है कि बाड़ा हिंदू राव इलाके में ही एक क्लीनिक में देर शाम एक युवक कोविड-19 के वैक्सीन के बारे में पूछने आया .वहां मौजूद मौहम्मद मीर नाम के व्यक्ति ने उसे मना कर दिया कि यहां पर कोविड-19 के व्यक्ति नहीं लगती हैं .जिसके बाद वह युवक वहां से चला गया जैसे ही मोहम्मद मीर नाम का व्यक्ति हॉस्पिटल से बाहर निकला तभी उस व्यक्ति ने महम्मद मीर की गाड़ी रोक दी .बताया जा रहा है कि हमलावर अकेला नहीं था उसके साथ उसके अन्य साथी भी थे .जो सुनियोजित तरीके से आये थे, जिन्होंने दूर से ही अंधाधुंध गोलियां चलाना शुरू कर दिया. राहगीरों के मुताबिक करीब 20 राउंड गोलियां चली. इस मामले में बदमाश जिस व्यक्ति को मारने के लिए आए थे वह तो बाल-बाल बच गया लेकिन दो राहगीर चपेट में आ गए और उन्हें गोली लगने के चलते वही पर लहूलुहान होकर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

वारदात के बाद से ही मौके पर पुलिस अधिकारियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू है, लेकिन अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि हमलावर कौन थे और उन्होंने किस मंसूबे से गोलीबारी की इस वारदात को अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.



