in

9 JAN : पंजाब पुलिस का सिपाही लुटेरों की गोली लगने से शहीद

SHARE With Your Friends
शहीद सिपाही कुलदीप सिंह बाजवा (पंजाब पुलिस)

नई दिल्ली : #Punjab : पंजाब पुलिस का एक  सिपाही चार हथियारबंद बदमाशों से मुकाबला करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गया है.  आज 8 जनवरी की रात पंजाब के फगवाड़ा जालंधर जिले में पुलिस और लुटेरों में मुठभेड़ हुई थी. इस मुठभेड़ में पंजाब पुलिस के सिपाही कुलदीप सिंह बाजवा (28) शहीद हो गए.

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना फिल्लौर सब डिवीजन के तहत आने वाले कांगजागीर गांव में रविवार देर रात उस समय हुई जब लुटेरे एक व्यक्ति की कनपटी पर बंदूक रखकार कार छीन कर भाग रहे थे.

घटना की जानकारी मिलते ही फगवाड़ा व गोराया पुलिस ने जीपीएस सिस्टम की मदद से लुटेरों की तलाश शुरू कर दी.  उनका पता लगाने के बाद, एक पुलिस पार्टी ने उनका पीछा किया.

पीछा करने के दौरान लुटेरों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की और एक गोली कुलदीप बाजवा की जांघ में जा लगी. बाजवा को फगवाड़ा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

पुलिस सूत्रों ने कहा कि पुलिस पार्टी ने जवाबी फायरिंग की और तीन लुटेरों पर काबू पा लिया, जिनके पैर में गोली लगी थी. चौथा लुटेरा भागने में सफल रहा.घायल लुटेरों की पहचान कुलविंदर सिंह उर्फ ​​किंडा, विष्णु व रणजीत सिंह के रूप में की है.

फगवाड़ा के पुलिस उपाधीक्षक जसप्रीत सिंह, कहा कि “सिपाही कुलदीप सिंह बाजवा बटाला इलाके के रहने वाले थे, लेकिन कपूरथला में रह रहे थे. यह थाना प्रभारी अमनदीप नाहर का गनमैन के रूप मैं तैनात थे.

मुख्यमंत्री भगवंत मान और पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बाजवा के निधन पर शोक व्यक्त किया है. शहीद कांस्टेबल कुलदीप सिंह बाजवा बेल्ट नं. जिसने कर्तव्य के पालन में बलिदान दिया है. पंजाब सरकार एक करोड़ रुपए की अनुग्रह राशि देगी.  अन्य 1 करोड़ रुपये का बीमा भुगतान एचडीएफसी बैंक द्वारा किया जाएगा.

SHARE With Your Friends

8 JAN: दिल्ली पुलिस के ASI स्नैचर के चाकू से हुए शहीद

♦♦11 JAN : Breaking News : दिल्ली के बवाना में होटल के रूम में युवक युवती के शव मिले