in ,

14 April : CISF के जवानों ने असली हीरो बनकर बचाई लड़की कीजान

SHARE With Your Friends

पूर्वी दिल्ली : दिल्ली के अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन पर लोगों ने दिल दहला देने वाला दृश्य देखा । उस वक्त चारो तरफ भगदड़ मच गई ।  आज सुबह तकरीबन 7 बजकर 28 मिनट पर CISF के जवानों ने देखा की एक लड़की मेट्रो स्टेशन की दीवार पर चढ़ी हुई है और खुदकुशी की कोशिश कर रही है ।

CISF के जवानों ने जब लड़की को दीवार पर देखा तो पसीने छूट गए, तभी CISF के जवानों ने लड़की को समझाने भरसक प्रयास कोशिश किया ।  लेकिन लड़की बात मानने को राजी नहीं हुई ।

CISF के जवानों ने बातों में लड़की को उलझाए रखा दूसरी तरफ उस इमारत के नीचे बकायदा एक कम्बल और चादर लेकर CISF के जवान पहुंच गए ताकि लड़की अगर छलांग लगाती है और नीचे गिरती है तो चादर के सहारे बचाया जाए.. दूसरी तरफ लोकल पुलिस और एंबुलेंस को भी कॉल किया गया ।

CISF के जवान उधर लड़की को समझाने की कोशिश करते रहे । तभी लड़की दीवार से छलांग लगा देती है और नीचे जवान कम्बल लेकर खड़े थे, लड़की कम्बल पर गिर जाती है..लड़की को तुरंत लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया जाता है, लड़की के पैरों में चोट लगी है.. लेकिन कहीं से भी खून नहीं निकला है..लड़की की हालत फिलहाल ठीक है..अब लोकल पुलिस पता लगा रही है की आखिरकार ऐसी क्या वजह थी जिस वजह से लड़कीं ने खुदकुशी करने का प्रयास किया ।


CISF ने खुदकुशी कर रही लड़की की जान कैसे बचाई :

दिल को झकझोर देने वाला वीडियो दिल्ली के अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन का है…जहां एक 25 साल की लड़की मेट्रो स्टेशन के ऊपर से नीचे कूदती हुई दिखाई दे रही है ।

ये घटना सुबह करीब साढ़े 7 बजे की है..जब पंजाब की रहने वाली 25 साल की यह लडक़ी मेट्रो स्टेशन की दीवार पर चढ़ जाती है और वहां से खुदकुशी की कोशिश करती है…तभी CISF के जवान की नज़र लड़की पर जाती है…स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर मौजूद CISF के QUIK REACTION TEAM के जवान लड़की को समझाने की कोशिश करते हैं उसको बातों में उलझाए रखते हैं..लेकिन लड़की पर किसी  भी बात का असर नहीं पड़ता है


फिर CISF के जवान और आस-पास देख रहे लोग इकठ्ठा होते हैं । 55 सेकंड के इस वीडियो में सब देखा जा सकता है । नीचे जवान कम्बल लेकर खड़े होते हैं तभी लड़की ऊपर से नीचे कूद जाती है लेकिन लड़की की किस्मत अच्छी थी वो आकर कम्बल पर गिरती है ।

लड़की को आनन-फानन में पास के अस्पताल ले जाया गया । वहां उसके पैर में चोट बताई गई । पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लड़की पंजाब की रहने वाली है ओर गुरुग्राम में नौकरी करती है । कल शाम को ही लकड़ी पंजाब के गुरदासपुर से दिल्ली आई थी और सुबह उसने ये कदम उठाया । लड़की मूक बधिर है..और उसके माता-पिता भी मूक बधिर हैं । क्या इसी वजह से खुदकुशी करने की कोशिश की ? इस बारे में ठीक से पता नहीं चल पा रहा है ।

SHARE With Your Friends

13 April : प्रधानमंत्री की Rooftop Solar Yojana से मिलेगा मोटा धन लाभ

22 April : रोहिणी कोर्ट में जवान की राइफल से गोली चली