

नई दिल्ली : आज रोहिणी जिले की कोर्ट में सनसनीखेज मामला सामने आया । सुबह करीब 9.40 बजे 2 वकील संजीव चौधरी और ऋषि चोपड़ा के एक सार्वजनिक व्यक्ति रोहित बेरी को झगडे के दौरान मारपीट कर रहे थे । यह हाथापाई करते हुए कोर्ट के गेट नंबर 8 में प्रवेश कर गए, वहां भी इनकी मारपीट जारी रही ।
रोहिणी कोर्ट के गेट नंबर 8 पर तैनात नागालैंड ससस्त्र पुलिस के एक सिपाही दें जॉब वहां पर झगड़े के हालात देखें तो वह बीच बचाव करने आ गया उसी दौरान धक्का-मुक्की होने लगी और उस सिपाही की राइफल से गोली चल गई । गोली जमीन पर लगने से कंक्रीट के टुकड़े दो लोगों को लगे जिनको मामूली चोटें आई हैं । गनीमत यह रही कि राइफल की नली जमीन की ओर थी वरना यह हादसा बड़ा हो सकता था।



