in

BSF ने ढूंढ़ी भारत में पाकिस्तान के आतंक की सुरंग

 

जम्मू कश्मीर :  पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान अपनी आतंकी हरकतों को करने से बाज़ नही आ रहा है । अब भारत में सुरंग के जरिये घुसपैठियों को भेज रहा है ।
आज भारत के सीमा सुरक्षा बल को बड़ी सफलता हाँथ लगी । सीमा सुरक्षा बल के सुरंग खोजी दस्ते को भारत पाक सीमा पर एक सुरंग मिली है । यह सुरंग पाकिस्तान के शकरगढ़ से भारत की सीमा कठुआ में निकाली गई थी । इस सुरंग की लम्बाई 150 मीटर है ।


जम्मू कठुआ के बोबिया में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट बसे ग्रामीण लोगों के खेत हैं । अक्सर पाकिस्तान की ओर से सीमा से लगे खेतों में किसानों पर फायरिंग की जाती है । इन ग्रामीणों को पाकिस्तान की फायरिंग रेंज से बचाने के लिए BSF द्वारा मिट्टी का बांध बनाया जा रहा था । जब JCB मशीन से मिट्टी को खोदा जा रहा था उसी वक्त BSF के जवानों के सामने सुरंग निकली । यह सुरंग पाकिस्तान के शकरगढ़ में निकलती है ।


यह BSF के द्वारा ढूंढी गई 9 वीं सुरंग है । सुरंग में कुछ खाली बैग भी मिले हैं जिसमें कराची छापा हुआ था । इन बैग पर 2017 कि तारीख छपी है जिसको देख कर अंदाजा लगाया जा रहा है इस सुरंग को बनी लम्बा वक्त हो गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

#UPSTF उत्तर प्रदेश STF की टीम ने पकड़ा 2.5 करोड़ का गांजा

दिल्ली पुलिस ने ठंड से ठिठुरते गरीबों के पैरों में पहनाए जूते