नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने कानून व्यवस्था को संभालने के लिए साथ साथ समाज सेवा की कई मिसाले पेश की हैं । कोरोना महामारी के काल में अन्न वितरण के कार्य से लेकर बीमारों के लिए सहायता कार्य पर पुलिस ने समाज में अपनी छवि को नया आयाम दिया है ।
अब दिल्ली की पुलिस ने भीषण सर्दी में ठंडी जमीन पर नंगे पांव मुफलिसी, गरीबी का जीवन यापन कर रहे बच्चों और बड़ो को जूते बांटे ।
लगातार शीत लहर के मद्देनजर, दक्षिण जिला पुलिस ने क्षेत्र में रहने वाले ग़रीबों के लिए एनजीओ के सहयोग से जूते वितरित किए हैं।
रात के समय क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान, दक्षिण जिले के कर्मियों ने ठंड में सड़कों पर कई गरीब बच्चों और लोगों को नंगे पांव देखा। लगातार शीत लहर को देखते हुए और सड़कों पर बढ़ती ठंड से बचाने के लिए, पुलिस कर्मियों ने अपनी तनख्वाह से राशि एकत्रित कर और क्लॉथ बॉक्स नाम की समाज सेवी संस्था के साथ संयुक्त रूप से जूते प्रदान करने का निर्णय लिया गया ।
जिले के डीसीपी अतुल ठाकुर ने बताया यह इस मानव सेवा का पुनीत कार्य जिले के सभी थानों, AHTU ने मिलकर किया है । इस सेवा कार्य में क्लॉथ बॉक्स नाम की एनजीओ का भी सहयोग लिया गया ।




Comments