

नई दिल्ली : चीन से चल रही तनातनी के बीच भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया क्वाड देशों की नौसेनाओं की युद्धभ्यास मालाबार में हिस्सा लेने के लिए भारतीय नौसेना के दो युद्धपोत जापान पहुंच गए हैं. इस साल मालाबार युद्धभ्यास जापान सागर में 8 नबम्बर से शुरु होने जा रही है.

क्वाड देशों की नौसेनाओं के बीच 8 से 18 नवंबर के बीच सालाना मालाबार एक्सरसाइज होने वाली है. इसके लिए भारतीय नौसेना के दो युद्धपोत, INS शिवालिक और INS कमोर्टा जापान पहुंच गए हैं. भारत के दो युद्धपोतों के अलावा पी-8, टोही विमान भी मालाबार युद्धाभ्यास में हिस्सा ले रहा है.
देश मे. पहली बार भारत की सेना आस्ट्रेलिया की सेना के साथ युद्धाभ्यास करने जा रही है, इस अभ्यास में सबसे खास यह है कि आत्मनिर्भर भारत के बने आर्म्स का ही इस्तेमाल होगा।



