in , ,

3 NOV. : पुष्पा फिल्म की तर्ज पर तस्करी देख, पुलिस को आ गया चक्कर

पुष्पा फिल्म से लिया था यह धांसू आइडिया

SHARE With Your Friends

 

नई दिल्ली :  दिल्ली पुलिस ने तस्करी के नायाब तरीके का खुलासा किया है. पुष्पा फिल्म के अंदाज़ के कॉपी करके अवैध शराब की तस्करी की जाती थी. बाहरी उत्तरी जिले के स्पेशल स्टाफ ने लकड़ी की दरवाजे बरामद किए हैं. पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए इन दरवाजों के बीच शराब की बोतलें छिपाकर बिहार भेजा जाता था. पुलिस ने लकड़ी के दरवाजों में से 2112 शराब के क्वाटर्स बरामद किए हैं. स्पेशल स्टाफ के एएसआई नरेंद्र की सूचना पर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया था.

 

बाहरी उत्तरी जिला डीसीपी को बिहार सरकार की तरफ से इनपुट मिल रहे थे कि दिल्ली से बिहार शराब की अवैध तस्करी की जा रही है. स्पेशल स्टाफ की टीम ने एसीपी यशपाल सिंह के निर्देशन पर जनता फ्लैट सेक्टर 25 रोहिणी के पास जाल बिछाकर टेंपो चालक सर्वजीत सिंह को पकड़ा. उसके टेंपो में छह लकड़ी के प्लाई बोर्ड से बने दरवाजे बरामद हुए. इन दरवाजों की प्लाई को छैनी और हथौड़ों की मदद से हटाया गया तो उसमें अवैध शराब का जखीरा बरामद हुआ. पूछताछ से पता चला कि आरोपी लंबे समय से तस्करी के अलग अलग तरीकों इस्तेमाल कर रहा था.

पुष्पा फिल्म को देखकर उसको नया आइडिया मिला और दरवाजों के बीच शराब की बोतलें रखकर तस्करी करने लगा.

SHARE With Your Friends

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

2 NOV : दिल्ली पुलिस के SHO की डेंगू से मौत

4 NOV : क्वाड देशों की नौसेनाओं के बीच युद्धाभ्यास