in ,

दिल्ली में  ISIS का संदिग्ध आतंकी करोलबाग में करने वाला था धमाका

करोल बाग़ बच गया इस बार आतंक के निशाने से 

SHARE With Your Friends

 

देश और इंसानियत के दुश्मन एक बार फिर करना चाहते थे करोल बाग़ में नरसंहार। मौत बाँटने का सारा सामान तैयार कर लिया गया था, मगर स्पेशल सेल ने कर दिया इनके मंसूबों को नाकाम

22 अगस्त को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ISIS के एक आतंकी मोहम्मद मुस्तकीम को गिरफ्तार किया था. अब उसने पूछताछ में जो खुलासे किए हैं।  मोहम्मद मुस्तकीम  खुलासे पूछताछ के दौरान जो किए हैं वह सुरक्षा एजेंसियों की पेशानी पर पसीने लाने वाले हैं . संदिग्ध आतंकी ने स्पेशल सेल को बताया कि वो उस दिन करोलबाग (Karolbagh) के भीड़भाड़ वाले इलाके में बम धमाके करने जा रहा था. धमाके से पहले इलाके की रेकी वह पहले कर चुका था. उसने बताया कि धमाके के लिए 2 कुकर में 15 किलो विस्फोटक के साथ IED लगाकर उसने बम को तैयार कर लिया था. उसने बताया कि करोलबाग में कुकर रखकर सिर्फ टाइमर ऑन करना बाकि था. उसके बाद उसका अगला टारगेट फिदायीन हमले का था.

ISIS आतंकी मोहम्मद मुस्तकीम

बता दें कि 22  अगस्त को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की स्पेशल सेल ने ISIS के संदिग्ध आतंकी मोहम्मद मुस्तकीम उर्फ अब्दुल यूसुफ उर्फ अबू यूसुफ (Abu Yusuf) को गिरफ्तार किया था. उसकी निशानदेही पर स्पेशल सेल की टीम ने उत्तर प्रदेश के बलरामपुर (Balrampur) स्थित उसके घर से भारी मात्रा में विस्फोटक और बम बनाने का सामान बरामद किया था. मुस्तकीम के घर से दो सुसाइड जैकेट, एक सुसाइड बेल्ट, विस्फोटक समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद किया था.

आतंकी के घर से तीन लिथियम बैटरी, दो सिलेंडर नुमा खाली बॉक्स, एक एम्पीयर मीटर बरामद, दो आयरन ब्लेड, एक दूसरे से जुड़े हुए, जो दोनों तरह से बिजली के तार से जुड़े थे. एक वायर कटर, दो मोबाइल चार्जर, टेबल अलार्म, जो बिजली के तार से कनेक्ट था और एक काला टेप घर से बरामद किया गया है. इस हिसाब से मुस्तकीम से करीब 30 किलो विस्फोटक बरामद हो चुका है. शुक्रवार रात को उससे 2 प्रेशर कुकर में करीब 15 किलो विस्फोटक बरामद हुआ I यूसुफ की निशानदेही पर ISIS से जुड़े दस्तावेज, झंडा और विस्फोटक बरामद किया गया है  I

This post was created with our nice and easy submission form. Create your post!

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

DCP ने बढाया हौसला तो पकड़ लाये 50 हज़ार का फरार इनामी  

#VHP : विश्व हिन्दू परिषद् ने मांगी मंदिरों को खोलने की अनुमति