in ,

नेहरू प्लेस में ATM लूटने आया मैवाती गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ गया 

SHARE With Your Friends

नई दिल्ली : South East Delhi :दक्षिण पूर्वी दिल्ली जिले की कालकाजी थाना पुलिस ने के ATM लूटने वाले मेवाती गैंग के पाँच बदमाशों को गिरफ्तार किया है।  इनके पास से  हथियार व् ATM तोड़ने के औजार भी बरामद किये गए हैं।
  दक्षिण-पूर्व जिले के पीएस कालकाजी की टीम को बहुत दिनों से इस गैंग की तालाश थी, इस गैंग के मुफीद, नासिर, कयूम  और रिजवान को गिरफ्तार किया गया है। यह सभी पलवल हरियाणा के रहने वाले है।
आरोपी  नासिर
10 सितंबर कालकाजी थाना पुलिस को एक सुचना प्राप्त हुई कि मेवाती गिरोह के सदस्य जो एटीएम मशीन को तोड़ने, एटीएम कार्ड की क्लोनिंग और अपहरण जैसे अपराधों को अंजाम दिया करते हैं। यह गैंग किसी वारदात को करने के लिए कालकाजी क्षेत्र में आने वाला हैं।
आर० पी० मीणा (डीसीपी दक्षिण-पूर्व जिला)
डीसीपी दक्षिण-पूर्व आर० पी० मीणा ने इस गैंग को हर कीमत में पकड़ने के लिए अपने ख़ास लोगों की टीम बनाने के निर्देश दिए। एसीपी श्रीराम सुंदर ऑपरेशन और थाना इंचार्ज संदीप घई ने हवलदार अशोक, हवलदार अजय, हवलदार भागवत प्रसाद, सिपाही वीरेंदर, सिपाही सरवन व सिपाही वीरेंदर की टीम बनाकर इन गैंग पकड़ने के लिए रवाना कर दिया गया ।
आरोपी मुफीद 
पुलिस को मुखबिर खास से सुचना मिली की मेवाती गिरोह के सदस्य नेहरू प्लेस क्षेत्र में घूम रहे हैं। पुलिस नेहरू प्लेस इलाके में सादे कपड़ों में  तैनात हो गई। लगभग 8.00 बजे पुलिस टीम ने देखा कि हुंडई सैंट्रो कार में बैठे पांच व्यक्ति धीरे-धीरे गाड़ी चला रहे थे और कार को एटीएम बूथ के पास रोक कर आगे बढ़ जाते थे।
आरोपी  कयूम  
इसके बाद बीएसईएस पोस्टऑफिस के एटीएम पर वारदात करने के लिए अपनी कार को रोका। वहाँ तैनात पुलिस टीम इनको पकड़ने के लिए आगे बढ़ी तभी खतरा भांपते हुए यह बदमाश वहां से भागे। पुलिस टीम भी इनके पीछे दौड़ पड़ी और लगभग एक किलोमीटर तक दौड़कर इनको पकड़ने में कामयाब हो गई ।
इनसे पूछताछ करने पर, उनकी पहचान मुफिद, कयूम, रिजवान, नासिर और तारिफ मेवाती के रूप में हुई। इनकी तलाशी में दो देसी कट्टे जिन्दा कारतूस, तीन बटनदार चाकू, एक रस्सा, एक सेंट्रो कार, एक कटर और लोहे की रॉड मिली इसका इस्तेमाल  एटीएम को काटने और तोड़ने के लिए किया करते थे।
आरोपी तारीफ
आरोपी रिजवान
पूछताछ के दौरान, सभी आरोपियों ने खुलासा किया कि उनकी आजीविका के लिए कोई नौकरी नहीं है इसलिए वे पैसा कमाने के लिए ATM लूटने जैसे अपराध करते हैं ।
यह लोग उन एटीएम मशीनों को टारगेट करते थे जहाँ सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं होते थे। इस बार भी ये सॉफ्ट टारगेट खोज रहे थे लेकिन आज यह पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

डिमांड पर लग्ज़री कारे दिल्ली से चुराकर बिहार सप्लाई

RSS बुजुर्ग कार्यकर्ता को भूखी हालत में दम तोड़ने से पहले हवलदार ने पहुंचाया अस्पताल