in ,

ट्रैनिग करने आये IPS का  पहला कामयाब क्राइम ऑपरेशन 

अवैध हथियारों के साथ पकड़ी 60 लाख की स्मैक 

मृदुल कुमार (IPS)
SHARE With Your Friends
अवैध हथियारों और 60 लाख की स्मैक के साथ IPS मृदुल (बीच में )

 

नई दिल्ली : शाहदरा डिस्ट्रिक्ट : यदि शहर में अमन चैन कायम रखना है  तो पुलिस को हर पल चौकन्ना रहना होगा। दिल्ली में नए नए शामिल हुए एक IPS अधिकारी ने बेहतरीन पुलिसिंग का परिचय देते हुए फरोज नाम के नामी ऐसे अपराधी को गिरफ्तार किया है जिसपर कई संगीन जुर्म दर्ज  हैं। पुलिस ने कार्यवाही के बाद इस बदमाश के पास से तकरीबन 60 लाख रूपये कीमत की स्मैक, वेले और स्कॉट रिवाल्वर और  चीन में निर्मित पिस्टल के साथ 31 जिन्दा कारतूस बरामद किये हैं ।

4 दिसंबर को सीमापुरी पुलिस स्टेशन इलाके में गश्त के दौरान एसीपी मृदुल (IPS)  पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली कि एक खूंखार अपराधी जिसका नाम फ़िरोज है यह अवैध हथियार और ड्रग्स सप्लाई करता है तथा इलाके में आया हुआ है।  यह सूचना प्राप्त होने के तुरंत बाद एसीपी मृदुल ने फरोज को पकड़ने के लिए टीम तैयार की जिसमें इंस्पेक्टर पंकज, एसआई विनीत, कांस्टेबल मुकेश कुमार, कांस्टेबल जितेन्द्र, कांस्टेबल,प्रदीप, कांस्टेबल, मनीष, कांस्टेबल,कालू राम और कांस्टेबल मुकेश।को शामिल किया गया।

मुखबिर की सूचना के आधार पर आधी रात के वक्त डीटीसी डिपो के पास न्यू सीमापुरी फ़रोज के ठिकाने के आसपास एक जाल बिछाया गया। काफी इन्तजार के बाद फिरोज ठिकाने से जब जब बाहर निकला तो  पुलिस ने पीछा करके उसे चारों तरफ से घेर कर पकड़ लिया। मौके पर तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5 जिंदा कारतूस के साथ एक वेब्ले और स्कॉट लोडिड रिवॉल्वर बरामद हुई। पुलिस द्वारा लगातार पूछताछ के बाद उसने जुर्म कबूल करते हुए बताया की वह घर से अवैध हथियार और ड्रग्स सप्लाई करता है। पुलिस को इसके घर की तलाशी के दौरान एक चीन में बनी पिस्टल और तकरीबन 60 लाख रूपये कीमत की 625 ग्राम स्मैक बरामद हुई है

पुलिस द्वारा बरामद अवैध हथियार और 60 लाख की स्मैक 

फिरोज ने पुलिस के सामने खुलासा करते हुए बताया कि उसका लिंक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अवैध हथियार बेचने वाले डीलरों और ड्रग्स माफिया से है । फरोज मूलतः उत्तर प्रदेश के बागपत, छपरौली कस्बे का रहने वाला है और इसने दिल्ली के सीमापुरी में भी मकान लिया हुआ है। पुलिस को जांच से पता चला है फ़रोज पहले भी सात बार अलग अलग आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है :-

1-  FIR No 42/2006 U/s 68 excise Act PS Seemapuri

 2- FIR No 92/2013 U/s 323/341/34 IPC  PS Seemapuri

3- FIR No 239/2015 U/s 323/341/34 IPC  PS Seemapuri 

4- FIR No 352/2017 U/s 20 NDPS Act PS Seemapuri 

5- FIR No 353/2017 U/s 25 Arms  Act PS Seemapuri 

6- FIR No 535/2020 U/s 25 Arms  Act PS Seemapuri 

7- FIR No 536/2020 U/s 21 NDPS Act PS Seemapuri 

पुलिस ने फिरोज पर कार्यवाही करते हुए NDPS के और अवैध हथियार रखने के अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत फिरोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मृदुल कुमार (IPS)

अपनी ट्रेनिंग एक दौरान एसीपी मृदुल (IPS) की इस कामयाबी से जिले के आला अधिकारी भी प्रभावित हैं । जिले के एडिशनल डीसीपी संजय कुमार सैन ने इस IPS के कार्य की प्रशंसा करते हुए एक प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित भी किया है।

एडिशनल डीसीपी संजय कुमार सैन द्वारा जारी सम्मान पत्र

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

RSS के शीर्ष अधिकारियों की हत्या की साजिश करने वाले 5 लोग मुठभेड़ में गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के फ़र्ज़ी “ईरानी गैंग” के दो ठग गिरफ्तार