in ,

साहसी सिपाही ने दो बुज़ुर्गो को कंधे पर उठा कर आग से बचाया

आग से घिरी इमारत की छत पर फंसे थे बुजुर्ग दंपत्ति

SHARE With Your Friends
आग लगी इमारत में छत पर सिपाही विक्रम

नई दिल्ली : दक्षिणी दिल्ली पुलिस के एक जांबाज सिपाही ने दो वरिष्ठ नागरिकों की जान बचाई जो आग बुझाने में फंस गए थे ।

दक्षिण दिल्ली के पुलिस स्टेशन में तैनात सिपाही विक्रम ने 90 साल की उम्र के दो वरिष्ठ नागरिकों की कीमती जान बचाई जो ग्रेटर कैलाश इलाके में एक आग से घिरी इमारत की छत पर फंस गए थे।
7 फरवरी की रात ग्रेटर कैलाश -1 के एन ब्लॉक के एक घर में आग लगने की सूचना पीसीआर को मिली मगर विक्रम पहले ही मौके पर पहुंच गया था।  मौके पर पहुंचने पर पता चला कि इमारत की पहली मंजिल पर आग लगी थी और ब्लॉक की ओर जाने वाली सड़क का मुख्य द्वार भी बंद था।  तुरंत विक्रम पास की दुकान से एक हथौड़ा लाया और ताला तोड़ दिया ताकि दमकल की गड़ियाँ आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच सकें। इस सिपाही ने समझदारी का परिचय देते हुए पीएनजी गैस की सप्लाई बंद कर दी ।

बहादुर सिपाही विक्रम

घटनास्थल के पास जमा भीड़ ने सिपाही विक्रम को बताया घर की छत पर दो वरिष्ठ नागरिक फंसे हैं । यह सिपाही जल्दी से छत पर पहुंचा और समय रहते दोनों वरिष्ठ नागरिकों को निकालने में कामयाब रहा।  उसने वरिष्ठ नागरिको को अपने कंधों पर उठा लिया और उन्होंने भीषण आग की लपटों से बचाते हुए नीचे ले आया।
इन दम्पति को बचाने के बाद इस इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल के निवासियों को भी बाहर निकालने में मदद की।
सिपाही विक्रम द्वारा दिखाए गए साहस के कारण कई कीमती जीवन बच गए ।  कांस्टेबल विक्रम को इस कार्य के लिए साहस सम्मान से सम्मनित किया जाएगा ।

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

सिक्किम में भारतीय और चीनी सेना के बीच मामूली झड़प

चोर ने कर डाली चाकू मार कर हत्या