

सेंट्रल दिल्ली के पटेल नगर में दोपहर करीब 2.30 बजे एक व्यक्ति की चोर ने चाकू मार कर हत्या कर दी । शिव कुमार, 50 साल का, जो बिस्तर पर सो रहा था, उसकी पत्नी और बच्चे एक ही कमरे में फर्श पर सो रहे थे शिव कुमार बिस्तर पर मृत पड़ा था उसकी गर्दन के पास छुरा घोंपा गया था ।
बगल के कमरे में एक गार्ड भी अपनी पत्नी के साथ सो रहा था। मृतक की पत्नी ने बताया कि एक चोर घर में घुसा था जिसने उसके पति को चाकू मार दिया था। अलमीरा के कपड़े अस्तव्यस्त मिले गौरतलब बात यह है कि जब यह सब हो रहा था बगल के कमरे में सोए हुए गार्ड और उसकी पत्नी को भनक तक नही लगी ।
मृतक शिव कुमार अपने रिश्तेदार के कार्यालय में एक प्रबंधक के रूप में काम करता था ।



Comments