

पुरानी दिल्ली : दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के मोबाइलों पर हाँथ साफ करने वाले गैंग के एक सदस्य को पुरानी दिल्ली GRP पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।
एएसआई राजकुमार नंबर पेट्रोलिंग ड्यूटी पर थे। रात करीब 11.35 बजे जब वह शाहदरा साइड के प्लेटफार्म नंबर 13 पर थे तो उन्होंने देखा कि गेट नंबर 20 की तरफ से एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में आ रहा है. राजकुमार ने उसे रुकने का निर्देश दिया लेकिन वह रेलवे ट्रैक पर शाहदरा की ओर भागने लगा। एएसआई भी शोर मचाने पर उसका पीछा करने लगा। कुछ मीटर भागने पर उसे एएसआई ने काबू कर लिया और तलाशी लेने पर उसके पास से एक ओप्पो लाल रंग का मोबाइल फोन बरामद किया गया और उसकी पहचान मोहम्मद फरीद @ वसीम@ राहुल (23) हुई ।
मोबाइल चोर फरीद @ राहुलइसी बीच बरामद फोन पर एक कॉल आई। फोन करने वाले ने अपना नाम असफाक बताया उसने आगे बताया कि वह पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ब्रह्मपुत्र मेल से अपने गांव जाने के लिए आया था । वही पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय उनकी पैंट की जेब से किसी ने मोबाइल चोरी कर लिया था ।
पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किये हुए 3 मोबाइल बरामद किए है । इस पर पहले भी मोबाइल चोरी के दो केस उस्मानपुर थाने में दर्ज हैं ।



