दिल्ली पुलिस के शूटिंग चैम्पियन हवलदार राजीव डबास अपने शूटिंग चैम्पियन हर्ष डबास के साथ
साल 2021 टोक्यो ओलिंपिक और पैरालम्पिक खेलों में हमारे देश के खिलाडियों पर मेडल्स की बारिश हो रही है । खेलों में आये बड़े बदलाव को देखकर देश के दूसरे युवा भी उनसे प्रेरणा लेकर देश का नाम रोशन करने के लिए आगे आ रहे हैं। यदि यही उत्साह बना रहे और मेहनत होती रहे तो वो दिन दूर नहीं जब मैडल लाने वालों की सूचि में भारत पहले नंबर पर रहेगा। और देश के युवा आने वाले समय में खेलों के क्षेत्र में देश का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज कराएंगे, उनमे से एक हैं उभरता हुआ युवा खिलाडी हर्ष डबास ! हर्ष 12 वीं कक्षा, N.C.Jindal School का छात्र हैं और स्कूल के साथ साथ शूटिंग प्रैक्टिस (P.F.W.S.) { Delhi Police Welfare Sosaity NPL} से जुड़े हुए हैं। हर्ष डबास पढ़ाई और शूटिंग दोनों पर बराबर ध्यान देते हैं। हर्ष के पिता राजीव डबास जो दिल्ली पुलिस में हेड़ कांस्टेबल हैं और वो भी शूटिंग चैम्पियन हैं। अपने पिता के नक्शे क़दमों पर चल कर हर्ष भी शूटिंग में अपना भविष्य बनाना चाहता हैं।
हर्ष डबास गोल्ड मैडल के लिए निशाना लगाते हुए
हाल ही में चौथे इंडियन रेवेन्यू ओपन शूटिंग (IROS) द्वारा (10 मीटर पिस्टल) चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था, जिसमे समस्त भारत के प्रत्येक हिस्से से लगभग 300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इस चैंपियनशिप में हर्ष ने गोल्ड मैडल जीता है। इसके साथ ही नार्थ जोन में अच्छा प्रदर्शन कर नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालिफ़ाई भी कर लिया है।
हर्ष डबास गोल्ड मैडल जीत के बाद
हर्ष के पिता का मैडल अभियान : –
दिल्ली के एक छोटे से गॉंव सवदा घेवरा के रहने वाले हर्ष के पिता हेड़ कॉन्स्टेबल राजीव डबास खुद भी शूटिंग प्रतियोगिताओं में Delhi Police Shooting टीम की तरफ से भाग लेते रहते हैं। 36 वें स्टेट चैंपियनशिप 50 मीटर फ्री पिस्टल में राजीव डबास ने ब्रॉन्ज़ मैडल अपने नाम किया और ये भी नेशनल चैंपियनशिप में कई बार मैडल जीत चुके हैं। 2018 में 25 मीटर .32Bor Center Fire Pistol में इंटरनेशनल ट्रायल भी क्वालीफाई की था।
हवलदार राजीव डबास की जीत का सफर :
Delhi State Postal Shooting Championship
Gold Medal — Four
Silver Medal — Four
Bronze Medal– FourNorth Zone Pistol Shooting Championship
Silver Medal — TwoAll India G V Mavalankar Pistol Shooting Championship
Silver Medal– one
Bronze Medal– TwoNational Shooting Championship
Silver Medal– 2018 m International Trial को क्वालीफाई किया है
हवलदार राजीव डबास और उनका बेटा हर्ष डबास इस सफलता का श्रेय दिल्ली पुलिस के पूर्व IPS अधिकारी दीपक मिश्रा को मानते हैं । हवलदार राजीव का कहना है की “जब दीपक मिश्रा साहब को मेरे इस खेल के विषय में जानकारी हुई तो उन्होनें मुझे राष्ट्रीय स्तर का निशाने बाज़ बनाने के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाएं । आज उन्हीं के सुझाये रास्ते पर चलकर में निशानेबाजी के State/राष्ट्रीय स्तर पर 18 मेडल (Gold, Silver, Bronze) जीत चुका हूँ । और अपने बेटे को भी उन्हें के बताए के बताए रास्ते का अनुसरण करवा रहा हूँ” ।
पूर्व दिल्ली पुलिस अधिकारी दीपक मिश्रा (IPS) हवलदार राजीव डबास को मैडल पहनाते हुए
हवलदार राजीव डबास और उनके बेटे हर्ष डबास जैसे प्रतिभागियों को चाहिए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण व सहयोग तथा वो संसाधन जिससे बल पर मेहनत और लगन से अपने खेल में निखार लाकर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखाकर भारत का परचम ऊंचा करें।