
नई दिल्ली : अब दिल्ली के गैंगस्टरों की जंग दिल्ली की अदालतों में पहुंच गई है । दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में दो गैंग्स के बीच गैंगवार हुई ।
आज पुलिस सुरक्षा में कोर्ट लाया गया गैंगस्टर जितेंद्र मान उर्फ गोगी को तिहाड़ से पेशी पर लाया गया था । गोगी की मार्च में गिरफ्तारी हुई थी । अपने विपक्षी टिल्लू तेजपुरिया गैंग के बदमाशों की फायरिंग के दौरान कोर्ट रूम में ही मारा गया । दो हमलावर वकील की ड्रेस में आये थे । हमलावरों को भी दिल्ली पुलिस की सुरक्षा टीम ने एनकाउंटर के दौरान मार गिराया । दोनों तरफ की ओर से गोली बारी में जितेंद्र मान उर्फ गोगी और दोनों हमलावरों की मौत हो गई है । इस हमले के दौरान एक महिला वकील के घायल होने की भी खबर है ।
ये सारी घटना रोहिणी कोर्ट रूम 207 में ASJ गगन दीप सिंह की कोर्ट में हुई । जितेंद्र मान उर्फ गोगी पर 7 लाख का इनाम भी घोषित किया हुआ था ।
इस घटना के बाद एक बार फिर कोर्ट की सुरक्षा कर रही एजेंसियों पर सवाल खड़े होते है किस तरह कोर्ट रूम तक बदमाश हथियार ले कर पहुंच जाते है।
ऐसा ही मामला कुछ साल पहले पूर्वी दिल्ली कड़कड़डूमा कोर्ट में भी हुआ था ।


