in ,

दिल्ली में बजा DLSA के ‘निःशुल्क न्याय’ अभियान का डंका

SHARE With Your Friends
चांदनी चौक में निकाली गई पद यात्रा में भाग लेते न्यायाधीश गौतम मनन (विशेष सचिव DSLSA) व साथ में DLSA की सचिव नीती सूरी 

नई दिल्ली : पैन इंडिया कानूनी जागरूकता (Pan India Legal Awareness) राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण *NALSA) का आउटरीच अभियान अब अंतिम चरण की ओर अग्रसर है ।

न्याय व्यवस्था का लाभ हर व्यक्ति को प्राप्त हो इसी उद्देश्य को लेकर 45 दिनों से दिल्ली के 11 जिलों में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (DSLSA) द्वारा अभियान चलाया जा रहा है ।

DLSA द्वारा निकाली गई समाज को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूता के लिए पद यात्रा

लोगों को न्याय के प्रति जागरूक करने के लिए न्याय की यात्रा, आसरा, कला न्याय के लिए, न्याय की भोर जैसी अलग अलग सोच को लेकर लोगो को जागरूक करने के लिए को लेकर दिल्ली विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है ।

आज नई दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में न्याय को कला के माध्यम से दर्शाया गया । *कला न्याय के लिए और न्याय की भोर* इस कार्यक्रम का नाम दिया गया । ‘न्याय की भोर’ का शुभारंभ हाई कोर्ट के जस्टिस विपिन सांघी, सत्र न्यायाधीश दिनेश शर्मा (अध्यक्ष डिस्ट्रक्ट),  आर के वधवा (अध्यक्ष नई दिल्ली बार एसोसिएशन, पटियाला हाउस)  न्यायाधीश कंवजीत अरोड़ा (सदस्य सचिव DLSA) न्यायाधीश गौतम मनन (विशेष सचिव DSLSA) ने सामुहिक दीप प्रज्वलित करके किया ।

हाई कोर्ट के जस्टिस विपिन सांघी (बीच में), बाएं से सत्र न्यायाधीश दिनेश शर्मा (अध्यक्ष डिस्ट्रक्ट), बायें से अंतिम आरo केo वधवा (अध्यक्ष नई दिल्ली बार एसोसिएशन, पटियाला हाउस),  दांयें से न्यायाधीश कंवजीत अरोड़ा (सदस्य सचिव DLSA), न्यायाधीश गौतम मनन (विशेष सचिव DSLSA) दाएं से अंतिम
हाई कोर्ट जस्टिस विपिन सांघी को न्यायाधीश कंवजीत अरोड़ा (सदस्य सचिव DLSA) न्यायाधीश गौतम मनन (विशेष सचिव DSLSA) चित्र भेंट करते हुए

इस अवसर पर कोर्ट परिसर में *कला न्याय के लिए* कला प्रदर्शनी लगाई गई । यहां बनी पेंटिंग्स में प्रत्येक उम्र, वर्ग के व्यक्ति के न्याय पाने के अधिकारों को बहुत सुंदर ढंग से चित्रित किया गया।

कला को माध्यम बनाकर कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता का प्रयास


इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हाई कोर्ट के जस्टिस विपिन सांघी ने दिल्ली के जिलों में नियुक्त कानूनी अधिकार के इस जागरूकता अभियान से जुड़े DLSA के 11 डिस्ट्रक्ट के सचिवों को न्याय की मशालें थमाई । इन न्याय की मशालों के मायने यही हैं कि अन्याय व शोषण का अंधकार दूर हो और न्याय की रोशनी हर कोने तक पहुंचे ।

जस्टिस हाई कोर्ट विपिन सांघी DLSA के 11 डिस्ट्रक्ट सचिवों को न्याय की मशालें सौंपते हुए

इस मौके पर जस्टिस विपिन सांघी ने कहा कि  *न्याय की भोर* का वास्तविक अर्थ यही है कि अब सभी को न्याय की रोशनी प्राप्त हो । कोई भी गरीबी और खराब आर्थिक हालतों के चलते न्याय पाने से वंचित न रह पाए ।

DLSA के 11 डिस्ट्रक्ट सचिव न्याय की मशाल थामे हुए

DLSA अब कानूनी मदद के साथ साथ लोगों की सामाजिक सेवाओं (Social Services)  के माध्य्म से राहत देने का कार्य कर रहा है । *आसरा* अभियान इसी परिपेक्ष्य में एक पहल है, जिसमें सड़कों, फुटपाथों खुले आसमान में रह रहे बेघरों को सरकारी रेन बसेरों में रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं ।

DLSA के ‘आसरा’ अभियान के तहत सड़कों पर रह रहे बेघरों को रैन बसेरों में ले जाते कार्यकर्ता

नई दिल्ली DLSA अभियान के सचिव  सुमित आनंद का कहना है “लोगों तक यह संदेश जब तक नही पहुंचेगा की सरकार की ओर से  निःशुल्क कानूनी साहयता का भी प्रावधान है तब तक समाज अन्याय, व शोषण का शिकार होता रहेगा । DLSA इसी परिपाटी को बदलने के लिए नई सोच (Thought) के साथ लोगों को न्याय की परिधि में बनाई जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है ।

 

SHARE With Your Friends

25 अक्टूबर : रंजीत नगर 7 साल की बच्चे से यौन हिंसा के मामले का आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना के आदेश ने बचाई एक विलक्षण प्रतिभाशाली छात्र की जान