in

25 अक्टूबर : रंजीत नगर 7 साल की बच्चे से यौन हिंसा के मामले का आरोपी गिरफ्तार

SHARE With Your Friends
बच्ची से यौन हिंसा का आरोपी सूरज

आप रोजाना खबर सुनकर शर्मसार हो जाइए, क्योंकि अब आपके पास कोई चारा ही नहीं बचा है, सिवाए शर्मिंदगी के. हर आधे घंटे में एक ‘बच्ची’ का बलात्कार हो रहा है और हर घंटे इंसानियत शर्मसार.

 प्रधानमंत्री मोदी लंदन में ‘भारत की बात, सबके साथ’ करते हुए ये कह रहे हैं कि ‘किसी बेटी से बलात्कार, देश के लिये शर्म की बात है’. और देखिए कि उनके पास भी सिवाए शर्मिंदगी के कुछ और नहीं है.

नई दिल्ली : सेंट्रल डिस्ट्रक्ट, दिल्ली की AATS और स्पेशल स्टाफ ने संयुक्त ऑपरेशन करके वारदात होने के  36 घण्टे में 7 साल की बच्ची के साथ यौन हिंसा करने वाले युवक को पकड़ लिया है ।
इस युवक का अतीत भी यौन हिंसक रहा है. इसने दिल्ली के ख्याला में एक नाबालिग को यौन शोषण का शिकार बनाया था ।

सेंट्रल दिल्ली के रंजीत नगर इलाके में एक 20 साल के युवक ने 7 साल की बच्ची को 10 रुपये का लालच देकर एक कमरे में ले गया । वहां उस बच्ची को यौन हिंसा का शिकार बनाया और आरोपी फरार हो गया. यह घटना शुक्रवार तकरीबन 10:30 बजे की है ।
यह मासूम बच्ची लहूलुहान अवस्था में जब घर पहुंची । परिवार के लोग बच्ची को घायल अवस्था में लेकर पटेल नगर के सरदार वल्लभ भाई अस्पताल ले गए ।
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची । अस्पताल में एक्सरे की मशीन काम नही कर रही थी । इसके बाद पुलिस बिना देरी किये नई दिल्ली के लेडी हार्डिंग अस्पताल ले आई । जब बच्ची की हालात ओर अधिक बिगड़ने लगी तो उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल स्थान्तरित कर दिया गया । वहां तुरन्त बच्ची की सर्जरी की गई । इलाज पुलिस की देखरेख में चल रहा है, अब बच्ची खतरे से बाहर है । सरदार वल्लभ भाई पटेल से लेकर राम मनोहर लोहिया अस्पताल तक पुलिस बच्ची परिवार के परिवार के साथ रहकर हर सम्भव सहायता मुहिया करवाती रही ।
दूसरी तरफ सेंट्रल डिस्ट्रक्ट की डीसीपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले को पकड़ने में आधा दर्जन टीमें बना कर अपराधी की चौतरफा तालाश शुरू करवा दी ।   इस दौरान सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरों की वीडियो फुटेज को देखा गया । पहले पुलिस को शक था कि आरोपी कठपुतली कालोनी या अनंदपर्वत के इलाके का हो सकता है । मगर आसपास उसकी पहचान नही हो पाई ।

सब इंस्पेक्टर संदीप गौधारा (ATTS)

सेन्ट्रल डिस्ट्रक्ट की AATS की टीम के सब इंस्पेक्टर संदीप गौधारा और स्पेशल स्टाफ की टीम को आरोपी की तलाश में लगांया गया ।

आरोपी की पहचान कर उसका पता लगाने वाले दो सिपाही । ऊपर सिपाही संदीप नीचे सिपाही अतुल (AATS)

AATS की टीम ने सीसीटीवी से निकाली गई आरोपी की फ़ोटो अपने खास मुखबिरों को भेजी । टीम के दो सिपाही परवीन और अतुल ने अपने ख्याला के मुखबिरों को फ़ोटो भेजी । ख्याला से अच्छी खबर यह आई कि इस आरोपी की पहचान सूरज के रूप में हुई । AATS की टीम उस घर में पहुंची जहां आरोपी रहता था । वह आरोपी की बुआ का घर था जहाँ वह अस्थाई रूप से रहता था ।
आरोपी के फूफा ने बताया वह उनके साले दिनेश शाह का लड़का है जो रघुवीर नगर रहते हैं और बर्तन बेचने की फेरी लगाता है । AATS के दोनों सिपाही परवीन और अतुल दिनेश शाह के घर रघुवीर नगर पहुंची । वहां किसी बहाने से सूरज का मोबाइल नम्बर ले लिया ।
सूरज का मोबाइल नम्बर मिलने के बाद पुलिस को कामयाबी की उम्मीद जागी । सूरज के नम्बर को सर्वलान्स पर लगाकर AATS और स्पेशल स्टाफ की टीम ने मोबाइल लोकेशन से उसका पीछा शुरू कर दिया । उसकी लोकेशन हरियाणा के कलानूर रोहतक की आ रही थी । दोनों टीमों ने रोहतक पहुंचने के लिए अलग अलग रुट पकड़े । स्पेशल स्टाफ की टीम लोकेशन पर पहुंचकर रास्ते में जाने वाली बसों को रुकवा कर चैकिंग भी करते रहे । दूसरी तरफ से AATS कलांनूर पहुंच गई और वहां सूरज को पहचान कर धर दबोचा ।
इस तरह सेन्ट्रल डिस्ट्रिक्ट की AATS और स्पेशल स्टाफ की टीमों ने 36 घण्टे अथक प्रयास के बाद इंसानियत को शर्मसार करने वाले दरिंदे को गिरफ्तार कर लिया ।
पूछताछ से पता चला है इसके ऊपर पहले भी नाबालिग से यौन शोषण का मामला ख्याला में दर्ज है FIR no 257/21 u/s. सूरज शाह ने जांच में बताया की यौन शोषण के लिए बच्चों पर आसक्ति थी

बाल यौन शोषण के मामले हम सभी के सामने ये सवाल छोड़ जाते हैं कि ‘बच्चियों के साथ कोई रेप करने की सोच भी कैसे सकता है?’, तो आज जवाब इसी बात का, कि आखिर क्यों कोई मासूम बच्चियों से अपनी हवस मिटाता है.

SHARE With Your Friends

20 अक्टूबर : मोबाइल कंपनियों की बड़ी कमी उजागर, साइबर ठगों ने NRI के खाते से 1.35₹ करोड़ उड़ाए

दिल्ली में बजा DLSA के ‘निःशुल्क न्याय’ अभियान का डंका