in

13 AUG : श्रीनगर CRPF के कैंप पर हैंड ग्रेनेड से आतंकी हमला

SHARE With Your Friends

नई दिल्ली : 15 अगस्त को दो दिन बच्चे है मगर देश के दुश्मन अपनी साजिशों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं .श्रीनगर में सीआरपीएफ कैंप को आतंकियों ने हमला किया हैै.  आतंकियों ने इस बार कैंप पर ग्रेनेड से हमला किया.  इस घटना में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना के बाद से स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ आतंकियों को पकड़ने के लिए इलाके में सघन जांच अभियान चला रहे हैं. बता दें कि बीते कुछ दिनों में श्रीनगर और जम्मू-कश्मीर के अन्य जिलों में इस तरह की यह कोई पहली घटना नहीं है. इसी महीने की चार तारीख को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई थी. वहीं दो अन्य घायल हो गए थे. वहां कि पुलिस ने बताया था कि आतंकियों ने पुलवामा में ग्रेनेड से इस वारदात को अंजाम दिया है.

SHARE With Your Friends

12 AUG : न्यूयार्क में लेखक सलमान रुश्दी पर चाकू से जानलेवा हमला

13 AUG : भारत में कोरोना के 16 हजार मामले, 68 लोगों की मौत