in ,

♦ 22 SEP : महिला क्रिकेट कप्तान हरमनप्रीत कौर का तूफानी शतक, इंग्लैंड को 88 रनों से रौंद डाला

भारत की महिला क्रिकेट टीम की वन-डे मैच में दूसरी बड़ी जीत

SHARE With Your Friends

 

Photo by Twitter
  • भारत की महिला टीम ने इंग्लैंड के सामने पहाड़ जैसा 333 रनों का स्कोर खड़ा कर डाला.

  • कप्तान हरमनप्रीत कौर ने यादगार पारी खेलकर स्मृति मंधाना के वनडे में पांच शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.

 

नई दिल्ली : इंग्लैंड :  भारतीय महिला (Women Cricket Team) क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे वनडे मुकाबले में 111 गेंदों पर ताबड़तोड़ शतक जड़ा है. जिसके चलते भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को 88 रनों से पराजित किया. इंग्लैंड की टीम 42.5 ओवर्स में 245 रनों पर सिमट गई. हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kour) ने केंटबरी के सेंट लोरेंस ग्राउंड में अपने वनडे करियर का पांचवां शतक जड़ा और टीम इंडिया को वनडे में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करने में मदद की. हरमनप्रीत ने अपनी इस नाबाद पारी के दौरान मंधाना के एक रिकॉर्ड की भी बराबरी की.

स्मृति मंधाना के रिकॉर्ड की बराबरी की
हरमनप्रीत कौर ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 111 गेंदों पर नाबाद 143 रनों की पारी खेली. इस पारी के दौरान उन्होंने 18 चौके और 4 छक्के भी लगाए. हरमनप्रीत कौर ने वनडे में अपने पांचवें शतक के साथ ही स्मृति मंधाना (Samrti Mandhana)के वनडे में पांच शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. यह दोनों बल्लेबाज अब महिला वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर हैं. वहीं भारतीय महिला टीम के लिए वनडे में सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड मिताली राज के नाम है, जिन्होंने सात शतक लगाए हैं.

Photo by Twitter

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे पहाड़ जैसा स्कोर
इंग्लैंड ने टॉस जीता और भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही और टीम को 12 रनों के स्कोर पर शेफाली वर्मा के रूप में पहला झटका लगा. शेफाली 8 रन बनाकर आउट हुईं.  स्मृति मंधाना और यास्तिका भाटिया के बीच दूसरे विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी हुई. भाटिया 26 रन बनाकर पवेलियन वापस लौटीं. वहीं स्मृति मंधाना ने 40 रनों का योगदान दिया. मंधाना ने अपनी इस पारी के दौरान वनडे में अपने 3 हजार रन भी पूरे किए.

इसके बाद हरमनप्रीत कौर और हरलीन देओल  ने चौथे विकेट के लिए  113 रनों की साझेदारी की और टीम को बेहतर स्थिति में पहुंचाया. हरलीन ने 58 रनों की पारी खेली. हरलीन के आउट होने के बाद हरमनप्रीत ने पूजा वस्त्राकर के साथ 50 रनों की साझेदारी की. पूजा के आउट होने के बाद क्रीज पर आईं दीप्ति शर्मा के साथ हरमनप्रीत ने 71 रनों की साझेदारी की. हरमनप्रीत और दीप्ति की जोड़ी ने आखिरी के चार ओवरों में 71 रन जोड़े और टीम के स्कोर को 333 तक पहुंचाया. वनडे फार्मेट में भारतीय महिला टीम का यह दूसरा सबसे बड़ा स्कोर हैं, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ टीम का यह सर्वोच्च स्कोर है.

SHARE With Your Friends

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

♦ 21 SEP : नरेंद्र मोदी ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक जताया

23 SEP : दिल्ली पुलिस में ASI की बेटी ने भरी हौसलों की उड़ान, बनी इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट