

नई दिल्ली : दो साल पहले कोविड के चलते दिल्ली पुलिस को अपने बहुत से जवान और अधिकारी खोने पड़े . आज दिल्ली में डेंगू ने ने अपना पहला शिकार दिल्ली पुलिस के इन्स्पेक्टर को बनाया. दिल्ली के सरिता विहार थाने के थाना प्रभारी रजनीश शर्मा की मौत हो गई है, यह मौत डेंगू की वजह हुई है ।
रजनीश शर्मा 1997 बैच के अफसर थे. इससे पहले वो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन थाने के इंचार्ज थे। बताया जा रहा है कि वो पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे, उन्हें डेंगू हो गया था। वो अपने परिवार के साथ रोहिणी इलाके में रहते थे। उनका अंतिम संस्कार रोहिणी में किया जाएगा।



