
नई दिल्ली: गुजरात के पोरबंदर में अतिरिक्त सुरक्षा बल के जवानों में आपसी झड़प झड़प हुई. पुलिस से मिल रही जानकारी के अनुसार झड़प के बाद जवानों के बीच फायरिंग भी हुई है, जिसमें दो जवानों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. झड़प किस वजह से हुई ये अभी तक साफ नहीं है. पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद मृतकों के शव को कब्जे में ले लिया है. वहीं, घायल को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
यह जवान गुजरात में दो चरण के चुनावों में ड्यूटी देने आए थे. पहला चरण 1 दिसंबर को है और दूसरा चरण 5 दिसंबर को है. जवान ने अपने साथियों पर AK 47 से फायरिंग की है. हालांकि, फायरिंग जिस समय हुई उस दौरान कोई भी जवान ड्यूटी पर नहीं था. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मामले को लेकर मृतक जवानों के साथियों और दूसरे गुट के जवानों के साथियों से भी पूछताछ कर रहे हैं. चुनाव अधिकारी इस मामले की जानकारी देने से बच रहे हैं.
जवानों के बीच शाम में किसी बात को लेकर पहले आपसी कहासुनी शुरू हुई जो थोड़ी देर में झड़प में तबदील हो गई. इसके बाद एक जवान ने अपनी AK-47 राइफल से कई राउंड की फायरिंग कर दी. घटना में शामिल जवान भारतीय रिजर्व बटालियन (मणिपुर) से हैं जिन्हें गुजरात में फिलहाल सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के साथ तैनात किया गया है. फिलहाल इस बात की जांच चल रही है कि आखिर किस बात जवानों के बीच झगड़ा हुआ.


