in

♦♦ 21 DEC : बिकनी किलर चार्ल्स शोभराज 19 वर्षों बाद नेपाल से रिहा

1970 के दशक में एशिया का सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज जिसपर “द सर्पेंट” इस फ्रांसीसी सीरियल बनाया गया

SHARE With Your Friends

 

सन 2008 से जेल में बंद शोभराज ने निहिता बिस्वास से शादी की थी, जो कि उससे 44 साल छोटी है और उसके नेपाली वकील की बेटी है. 

नई दिल्ली : काठमांडू : नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज को जेल से रिहा किया जाएगा.  नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने आज शोभराज की रिहाई का आदेश दिया. चार्ल्स शोभराज 1970 के दशक में एशिया महाद्वीप में हत्याओं का दोषी है. नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया कि 78 वर्षीय शोभराज, जो कि दो उत्तरी अमेरिकी पर्यटकों की हत्या के आरोप में 2003 से नेपाल की जेल में है, को स्वास्थ्य के आधार पर मुक्त किया जाना चाहिए.

समाचार एजेंसी AFP ने फैसले की प्रति के हवाले से कहा है कि, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- “उसे लगातार जेल में रखना कैदी के मानवाधिकारों के अनुरूप नहीं है.”
कोर्ट ने कहा, “अगर उसके खिलाफ जेल में रखने के लिए कोई अन्य मामला लंबित नहीं है, तो यह अदालत आज उसकी रिहाई और … 15 दिनों के भीतर उसे अपने देश लौटने का आदेश देती है.”

नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने दो अमेरिकी नागरिकों की हत्या के मामले में अंतरराष्ट्रीय बदमाश चार्ल्स शोभराज को सजा को बरकरार रखा था. इससे पहले उसे यह सजा जिला अदालत ने सुनाई थी.
चार्ल्स शोभराज की अपील पर सुनवाई के बाद नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने 30 जुलाई 2010 को उसकी आजीवन कारावास की सजा बरकरार रखी थी. उसके खिलाफ कई हत्याओं के मामले थे. जिला अदालत ने एक अमेरिकी नागरिक की हत्या का दोषी साबित होने पर उसे उम्र कैद की सजा दी थी.

यह नशा बेचने और लूटने से पहले अपने शिकार से घुल मिल जाया करता था और उससे दोस्ती करता था. अधिकतर इसके मित्र पश्चिमी देशों वे यात्री होते थे जो आध्यात्मिकता की तलाश में घूम रहे होते थे. यह एक तरह से बेहरूपिया किस्म का था. वह एक सभ्य व्यक्ति की तरह व्यवहार करता था. उस पर सबसे पहले एक युवा अमेरिकी महिला की हत्या का आरोप लगा था. सन 1975 के इस केस में महिला का शव पटाया के एक समुद्र तट पर मिला था और वह बिकनी पहने हुए थी. इसके बाद इसका नाम बिकनी किलर पड़ गया.

इस पर कुल 20 से अधिक हत्याओं के मामले दर्ज हुए. उसने लोगों का गला घोंटा, पीटा या जला दिया. वह अक्सर शिकार बनाए गए पुरुष के पासपोर्ट का इस्तेमाल अपने अगले अगले मुकाम तक की यात्रा के लिए करता था.

सन 1976 में एक फ्रांसीसी पर्यटक की दिल्ली के एक होटल में जहर खाने से मौत हो जाने के बाद उसे भारत में गिरफ्तार किया गया था. उसे हत्या के इस मामले में 12 साल की सजा सुनाई गई थी.

शोभराज ने 21 साल जेल में बिताए और 1986 में वह भाग निकला. बाद में उसे गोवा में पकड़ा गया था. शोभराज 1997 में रिहा हुआ था और फिर पेरिस चला गया था. लेकिन 2003 में वह नेपाल में फिर से घुसा. काठमांडू में गिरफ्तार कर लिया गया. वहां की एक अदालत ने उसे 1975 में अमेरिकी पर्यटक कोनी जो ब्रोंज़िच की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई. एक दशक बाद उसे ब्रोंज़िच के कनाडाई साथी की हत्या करने का भी दोषी पाया गया.

SHARE With Your Friends

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

19 DEC : FIFA विश्वकप फुटबाल 22 में फ्रांस को पराजित कर अर्जेंटीना बना फुटबाल का बादशाह

♦♦ 22 DEC : दिल्ली के उपराज्यपाल और पुलिस कमिश्नर ने दहन कर डाली 1513.05 ₹ की ड्रग्स