
नई दिल्ली : दिल्ली में शाम ढलते ही क्राइम जाग उठता है और जैसे जैसे रात गहरी होती है वैसे ही क्राइनल सड़कों पर शिकार की तलाश में लग जाते हैं । ऐसा ही सड़क पर नकली पुलिस वालों का भेष बनाकर अवैध वसूली करने वाले रैकेट के पांच लोगों को नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट की पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया है.
आधी रात पुलिस जिले के डीसीपी को सूचना मिली कि 5-6 लोग सादे कपड़ों में, जिनमें से एक ट्रैफिक पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली फ्लैशर लाइट और टार्च वाली ट्रैफिक वर्दी में है, पुलिस का ढोंग कर अवैध रूप से ट्रकों को रोक कर उनसे पैसे वसूली कर रहे हैं.

सूचना मिलते ही डीसीपी ने पुलिस टीम को।रवाना कई दिया. पुलिस टीम ने वेलकम मेट्रो स्टेशन से कुछ दूरी पर खड़े होकर इनकी हरकतों पर नजर रखी. पुलिस टीम को इनकी हरकतों को देखकर यकीन हो गया यह पुलिस वाले नही हैं. टीम बूथ पर पहुंची तो पुलिस टीम को देखकर उन्होंने भागने की कोशिश की लेकिन सभी को दबोच लिया गया.
जब छापेमारी करने वाली टीम ने उनके बारे में पूछताछ की और उनमें से एक पुलिस की वर्दी पहने हुए था. उसे पहचान पत्र दिखाने के लिए कहा तो सभी पुलिस टीम से भिड़ गए किंतु पुलिस टीम ने दमखम दिखाते हुए इन पांचों की मुश्के कस कर काबू किया.
पूछताछ करने पर पता चला इसमें दो आरोपी दिल्ली और तीन आरोपी उत्तर प्रदेश से दिल्ली में क्राइम को अंजाम देने आते थे.
सभी पांचों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान कबूल किया कि वे दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर रात के समय ट्रैफिक पुलिस अधिकारी होने का ढोंग कर ट्रकों और अन्य वाहनों को रोकते थे और दिल्ली पुलिस के अंदाज में रिफ्लेक्टर, ब्लिंकर का इस्तेमाल करते थे. अपनी पुलिस जैसी कद काठी और बोलने के तरीके से ट्रकों और अन्य वाहनों से मोटी रकम वसूल करते थे।


