
नई दिल्ली : सेंट्रल दिल्ली के पटेल नगर, प्रेम नगर में 13 जनवरी की रात एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. मरने वाले का नाम नितिन उर्फ चेला है और यह पहाड़ गंज का शातिर बदमाश (बीसी) था. इसपर तकरीबन 35 से अधिक आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं.
इस हत्या में शामिल आरोपियों को कल पटेल नगर थाना पुलिस ने पहाड़ गंज इलाके से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी करण सिंह उर्फ मोटा और उसके साथ 2 नाबालिग भी पकड़े हैं.
पुलिस को आरोपी करण सिंह ने बताया की नितिन की हत्या रंगदारी न देने के चलते की थी. दरअसल करण सिंह उर्फ मोटा जखीरा, मोती नगर और आसपास के इलाकों में गैर कानूनी काम किया कर था. इसके अपराध करने का तरीका नाबालिग बच्चों को अपने गैंग में रखकर अपराध करवाता था. पटेल नगर और आसपास के एरिया में 78 गैंग का नाम काफी चर्चा में है. पटेल नगर में कई हत्याओं इस 78 नाम के गैंग के नाबालिग लड़के नाम आए हैं. गत वर्ष जून 21 में पटेल नगर में एक नाबालिग की हत्या करके उसकी लाश को जमीन में दफनाने में करन उर्फ मोटा के लड़कों का ही हांथ था.
करन इलाके में ड्रग्स बेचने और लोगों को डरा धमकाकर अवैध रुपए की उगाही करता था. इसने नितिन उर्फ चेले से इलाके में बदमाशी का धंधा चलाने के लिए रंगदारी मांगी थी. रंगदारी देने से इनकार करने पर उसके सीने पर चाकू घोप कर हत्या कर दी गई.


