in

18 JAN : मिस इंडिया पंजाबी गिद्दे पर थिरकी दिल्ली पुलिस परिवारों के बीच

SHARE With Your Friends

नई दिल्ली : पुलिस फैमिली वेलफेयर सोसाइटी (PFWS) ने मनाया अपना वार्षिक उत्सव “परवाज” इस समारोह की मुख्य आकर्षण रहीं मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी जिन्होंने कम उम्र में यह खिताब हासिल किया है. इस मौके पर सिनी ने अपनी एनजीओ “आशाएं-द पावर ऑफ होप” लॉन्च किया.

पुलिस फैमिली वेलफेयर सोसाइटी ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय के आदर्श सभागार, सांस्कृतिक कार्यक्रम “परवाज़” का आयोजन किया. दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा की पत्नी श्रीमती रितु अरोड़ा जो पीएफडब्ल्यूएस की अध्यक्षा है वह इस समारोह की मुख्य अतिथि थीं.

कार्यक्रम का आरंभ सांस्कृतिक और भारतीय परंपरा के अनुसार हुआ. PFWS के सदस्यों ने किसी पेशेवर कलाकारों के अंदाज में गीत संगीत और पंजाबी नृत्य प्रस्तुत किया. स्टेज पर नृत्य करते कलाकारों के बीच मिस इंडिया ने भी धिरकने लगी.


इस अवसर पर PFWS की अध्यक्षा रितु अरोड़ा ने अपने संबोधन में कहा अपने जीवन को एक चुनी हुई दिशा में आगे बढ़ाने के लिए स्वयं को सशक्त बनाने पर जोर देना चाहिए. दिल्ली पुलिस कर्मियों और उनके परिजनों के जीवन में सुधार लाने के लिए पीएफडब्ल्यूएस की गतिविधियों की सराहना की.
सिनी शेट्टी ने सभा को संबोधित करते हुए और युवाओं के सवालों का जवाब देते हुए, उन्होंने उनसे खुद को बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने की राय दी. उन्होंने असफलताओं में खुद को संभालने और आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार रहने पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि देश के दिल से और वह भी भारत की राजधानी के रक्षकों के बीच में आकर गर्व महसूस कर रही है.

सुश्री सिनी शेट्टी ने अपना ड्रीम प्रोजेक्ट ‘अशाएं-द पावर ऑफ होप’ भी लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य कोविड महामारी के दौरान बिखरे हुए जीवन का पुनर्निर्माण करना है। इस अवसर पर उन महिला पुलिस कर्मियों को भी सम्मानित किया जिन्होंने ड्यूटी के दौरान अपराधियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया. पुलिस परिवार के प्रतिभाशाली बच्चों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने खेलों और शिक्षा के क्षेत्रों में प्रतिभा शाली कार्य किए हैं.

SHARE With Your Friends

15 JAN : 78 गैंग का सरगना गिरफ्तार, एक और हत्या कर डाली

18 JAN : स्पेशल सेल ने पंजाब और यूपी के हथियार तस्कर पकड़े