in ,

18 JAN : स्पेशल सेल ने पंजाब और यूपी के हथियार तस्कर पकड़े

SHARE With Your Friends

नई दिल्ली : 26 जनवरी के मद्दे नजर स्पेशल सेल दिल्ली में अपराधियों और आतंकियों पर चौकस नजर बनाए हुए है. ऐसे में सेल को बड़ी कामयाबी हांथ लगी है. दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की टीम ने 8 पिस्टल और 10 सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल पकड़ी हैं. यह सभी  पिस्टल मध्य प्रदेश से लाई गई थी जिसे पश्चिमी यूपी, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब में सप्लाई किया करते थे.

13 जनवरी को दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के ऑटो स्टैंड से माल सहित चार सप्लाई करने वाली गिरफ्तार किए गए हैं. एसीपी अत्तर सिंह के तीन इंस्पेक्टर्स संजीव कुमार, रंजीत सिंह, सतविंदर सिंह ने इस हथियारों की खेप और आरोपियों को लगातार जुटाई गई सूचनाओं के आधार पर पकड़ा. इसमें रोहित और पवन उत्तर प्रदेश सन्नी और हर्षदीप पटियाला पंजाब के रहने वाले हैं.

अवैध हथियार सप्लाई करने वाले

सनी ने आगे खुलासा किया है कि उसने नवंबर 2022 में अपने भाई पर हुए हमले का बदला लेने के लिए पिस्तौल खरीदी थी, जो एक गैंगस्टर एसके खरोड़ के सहयोगियों और पंजाब विश्वविद्यालय छात्र संगठन (पीयूएसयू) से भी जुड़ा था.

गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार हथियार तस्करी के वक्त हर बार नया हैंडसेट और नया सिम कार्ड साथ लेकर चलते थे.  हथियारों की खेप को इकट्ठा करने के बाद, वे इंदौर से अपने ठिकाने तक बस से यात्रा करते थे और रास्ते में बसों को बार-बार बदलते थे ताकि पुलिससे बचा जा सके.

SHARE With Your Friends

18 JAN : मिस इंडिया पंजाबी गिद्दे पर थिरकी दिल्ली पुलिस परिवारों के बीच

20 JAN : 10 महीने से जमीन में दफन महिला के हत्यारे गिरफ्तार