in ,

♦♦ 10 FEB : सदर इलाके से चार लापता बच्चे सीसीटीवी की मदद से मिले

SHARE With Your Friends

 

नई दिल्ली : उत्तरी जिले के सदर बाजार इलाके से चार बच्चे जिनमें तीन लड़कियाँ और एक लड़का के सुबह से लापता होने की खबर से इलाके में खलबली मच गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सदर बाज़ार व बाड़ा हिन्दू राव की कई पुलिस टीमों को बनाकर बच्चों को ढूँढने के लिऐ इलाके में लगाया गया था.

पुलिस टीम में शामिल एएसआई भंबू राम, सिपाही प्रकाश, और महिला सिपाही शारदा ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, सीसीटीवी की एक फुटेज में चार बच्चे एक साथ जाते दिखे. सीसीटीवी में जगह की पहचान की गई. इन चारों बच्चों की लोकेशन आजाद मार्किट के पुल मिठाई पर नजर आई जो बड़ा हिंदू राव थाने के एरिया में आता है.

पुलिस टीम ने लोकेशन पर पहुंचकर आसपास के रेहड़ी पटरी वालों से जानकारी जुटाते हुए बच्चों को खोज निकाला. 11 बजे बच्चों के लापता हुए थे 3 बजे परिवार ने पुलिस को सूचित किया और शाम 7:45 पर बच्चों को ढूंढ़ निकाला गया. इस प्रकार चारों बच्चों की खोज का ऑपरेशन साढ़े पांच घंटे चला.

चार बच्चों की गुमशुदगी से गमजदा परिवारों के मुरझाए चेहरों पर उस वक्त खिल उठे जब बाड़ा हिंदू राव के पुलिस कर्मियों के अथक प्रयास से चारों बच्चों को सकुशल परिवार को सुपुर्द कर दिया.

 

SHARE With Your Friends

♦♦ 9 FEB : 40 दिन की बच्ची के नाटकीय अपहरण की हकीकत सुनकर इंसानियत शर्मसार

16 FEB : फ़ोरेंसिक मोबाइल वैन दिल्ली पुलिस के बेड़े में शामिल