in

♦♦ 8 MARCH : दिल्ली के एक DCP ने हजारों छात्रों की भीड़ को बनाया अपना दीवाना

कुछ महीनों पहले इसी राजिंदर नगर में कोचिंग ले रहे कुछ छात्रों ने राष्ट्रीय पर्व पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे. मगर पुलिस ने अपनी सूझबूझ से किसी भी प्रकार की संवेदनशील घटना को पनपने से पहले अंकुश लगा दिया

SHARE With Your Friends

इस खबर का वीडियो

नई दिल्ली : सेंट्रल दिल्ली :  वीडियो में दिखाई दे रही यह भीड़ किसी प्रदर्शन की खातिर सड़कों पर नहीं निकली है. दरअसल यह होली खेलने के मकसद से उमड़ा छात्रों का हुजूम है. दिल्ली के मध्य जिला के राजिंदर नगर में इंस्टिट्यूशनल स्ट्रीट में आज होली उत्सव मनाने हजारों छात्र अचानक इकठ्ठे हो गए, इस एरिया के अलावा बाहर से भी बड़ी संख्या इनके परिचित छात्र भी पहुंच गए.  इस एरिया में बहुत से कोचिंग सेंटर हैं जहां विभिन्न परिक्षाओं की तैयारी करने वाले हजारों छात्र रहते हैं ।

होली मानने की खातिर बेतहाशा भीड़ जुट गई. आलम यह था कि जिधर देखो सिर ही सिर दिखाई दे रहे थे. अचानक इतनी भीड़ जुटने का लोकल पुलिस को भी अंदेशा नहीं था. भीड़ में किसी प्रकार की अप्रिय घटना घट सकती थी. इस सूचना के मिलते ही डिस्ट्रिक्ट डीसीपी संजय सैन मौके पर पुलिस दल के साथ पहुंचे और हजारों छात्रों की भीड़ को अपने चिरपरिचित अंदाज से ऐसे सम्मोहित किया की छात्र उनको मंत्र मुग्ध होकर सुनते रहे और ‘जय हिंद’ का उदघोष करते हुए वहां से चले गए.

SHARE With Your Friends

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

♦♦ 8 MARCH : तीन मंजिला मकान के गिरने की लाइव विडियो

♦♦ 10 MARCH : प्रधानमंत्री ने सीआईएसएफ कर्मियों को उनके स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं