
नई दिल्ली :शाहदरा डिस्ट्रिक्ट : दिल्ली में गैरकानूनी स्पा सेंटर की आड़ में देहव्यापार की गतिविधियां जोरों से चल रही हैं । शाहदरा डिस्ट्रिक्ट आनंद विहार इलाके में स्पा की आड़ में वैश्यवृति की जा रही थी. इसकी जानकारी अनांद विहार पुलिस स्टेशन की एक टीम को मिली. टीम में एसआई प्रमोद, एसआई भारती, एसआई राहुल, पीएसआई खुशबू और हेड कांस्टेबल कपिल की रेडिंग टीम बनाई गई. एसएचओ आनंद विहार इंस्पेक्टर हरकेश गबा के साथ यह छापामारी के लिए सोसाइटी सेंटर में पहुंची. एक स्पा की जानकारी मिली जहां यौन अश्लीलता का धंधा चल रहा था. पुलिस टीम ने अपना एक नकली ग्राहक बना कर स्पा में भेजा. नकली ग्राहक के आधार पर पुलिस ने स्पा सेंटर पर चापमारा और मौके से वैस्यवृति करने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया.
शहादरा जिला उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया की तरह की गतिविधियों में लिप्त स्पा पर भी कार्यवाही की तैयारी है ।


