in ,

9 APRIL : भारत की सुरक्षा को खतरा बने साइबर अपराधी, धड़ल्ले से बना जा रहे थे घुसपैठियों के आधार कार्ड

SHARE With Your Friends

नई दिल्ली :  दिल्ली पुलिस की जीआरपी ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सेंध लगाने वाले साइबर क्रिमनल  स्फीक उल आलम को गिरफ्तार कर लिया है।  इसके गिरफ्तारी से भारत के राज्यों में चल रहे ऐसे नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है जो देश में अवैध तरीके से भारत में घुसने वाले बांग्लादेशियों और रोहिंगियाओं के भारत में आधार कार्ड बनाते थे.

हिमाचल चम्बा से फरार साइबर क्रिमनल स्फीक उल  आलम को दिल्ली पुलिस की जीआरपी ने नई दिल्ली स्टेशन पर गिरफ्तार किया है. स्फीक उल आलम पर हिमाचल के चम्बा थाने में साइबर और आई टी एक्ट के कई मामले थे.

दिल्ली पुलिस की तीन जांच इसकी तलाश मैं लगी हुई थी. चम्बा पुलिस ने नई दिल्ली स्टेशन जीआरपी को स्फीक उल आलम का CAF भेजा गया. इस CAF में उसकी ब्लैक एंड वाइट फोटो थी. जीआरपी ने चम्बा पुलिस से इनपुट इकठ्ठा किया. जीआरपी को जानकारी मिली की यह साइबर अपराधी पूर्वा एक्सप्रेस में आ रहा है. जीआरपी ने सादे कपड़ों में अपने पुलिस कर्मी प्लैटफार्म और पटरी पर तैनात कर दिए और सभी के मोबाइल्स पर इस अपराधी की फोटो भेज दिए .

पूर्वा एक्सप्रेस के आते ही पुलिस ने स्फीक उल आलम को B-6 कोच के गेट पर खड़े देख लिया. जो ट्रैन रुकते ही फरार होने की मंशा से खड़ा था. मगर पुलिस ने उसे फरार होने से पहले ही पकड़ लिया. यदि पुलिस तेजी से कार्यवाही नही करती तो ट्रैन के रुकते ही फरार हो जाता. पुलिस इसकी नागरिकता की जांच कर रही है, पुलिस को इसके बांग्लादेशी नागरिक होने का अंदेशा है.
जांच से पता चला है स्फीक उल आलम और इसके नेटवर्क के लोगों ने हिमाचल में आधार कार्ड की फ्रेंचाई लेने वाली कम्पनी के कमर्चारियों की ID क्लोन कर ली थी. इसके बाद यह लोग बंगाल से बैठ कर लोगों भारत में घुसपैठियों के आधार कार्ड बनाते थे. इसकी गिरफ्तारी के बाद भारत की सुरक्षा एजेंसियां भी सकते में आ गई हैं.
SHARE With Your Friends

8 APRIL: दिल्ली में स्पा के आड़ में चलाया जा रहा है देहव्यापार

12 APRIL: दिल्ली में आईपीएल मैचों के दौरान नकली टिकटों की बिक्री में शामिल एक रैकेट का भंडाफोड़,