in ,

12 APRIL: दिल्ली में आईपीएल मैचों के दौरान नकली टिकटों की बिक्री में शामिल एक रैकेट का भंडाफोड़,

SHARE With Your Friends

नई दिल्ली : सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की जांच एजेंसियों ने आईपीएल मैचों के दौरान नकली टिकटों की छपाई और बिक्री में शामिल एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है. तीन नाबालिग सहित पांच 5 व्यक्तियों को नकली/जाली आईपीएल टिकटों की छपाई और बिक्री के मामले में गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए सभी लोग मुंबई के रहने वाले हैं.

इस रैकेट के सदस्य उस शहर में जाते थे जहां आईपीएल मैच आयोजित होता था. मैच शुरू होने से कुछ टाइम पहले टिकट की कमी का फायदा उठाते हुए, वे नकली टिकट बेचकर लोगों से रकम ठग कर बेवकूफ बनाते थे.

कल दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच के 80 नकली आईपीएल टिकट उनके कब्जे से बरामद किए हैं. इनके पास से 5 मोबाइल फोन, कलर प्रिंटर और टिकट छापने की सामग्री भी बरामद की है. इसके अलावा पुलिस की टीम ने आईपीएल टिकटों की कालाबाजारी के आरोप में तीन और लोग गिरफ्तार किए हैं.

दिल्ली बनाम मुंबई  आईपीएल के मैच को देखने के लिए लोगों में भारी उत्साह था. इसलिए पुलिस टिकटों को ब्लैक में बेचने को लेकर कई इनपुट मिल रहे थे. स्टेडियम के बाहर इस मैच को देखने के लिए भारी भीड़ देखी गई, जिससे इस बात की पूरी आशंका थी इस पर काम करने के लिए एसीपी की देखरेख में एसआई अखिल चौधरी, एसआई रविशंकर त्यागी, एएसआई अजय कुमार, एएसआई राकेश, एएसआई कंवर पाल, एएसआई सुरेंद्र, एएसआई परवीन, हवलदार विजय, हवलदार संदीप और सिपाही फतेह सिंह की एक विशेष टीम गठित की गई.

इस गैंग को पकड़ने में  ASI अजय कुमार शर्मा जो ATS सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट मैं तैनात है, उनकी खास भूमिका रही. मैच के दौरान ASI अजय कुमार को आईपीएल मैच देखने आये दर्शक के रूप में स्टेडियम के बाहर तैनात किया गया. गैर कानूनी टिकट बेचने वालों को शक न हो इसके लिए अजय कुमार ने अपने आपको दर्शक की तरह दिखाने के लिए बहरूपिया बनकर दो अलग अलग भेष धरे. अजय के इस प्रयास के चलते पुलिस को इतनी बड़ी कामयाबी मिली.

ASI अजय कुमार शर्मा (दिल्ली पुलिस वर्दी) दूसरी तस्वीरों में अलग अलग वेष बना कर नकली टिकट रैकेट का फंडाफोड़ करने वाले ASI अजय कुमार शर्मा

पुलिस टीम के सदस्यों ने सादे कपड़ों में अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम के आसपास खुद को दर्शक के रूप में पेश करने के लिए कड़ी निगरानी टीम ने देखा कि कुछ लोग ब्लैक टिकट बेच रहे थे, ASI अजय शर्मा को को इस गैंग के सदस्य दर्शक समझ कर धोखा खा गए और टिकट का बेचने के लिए मोल भाव करने लगे.  अजय शर्मा का इशारा मिलते ही पुलिस ने कार्यवाही के दौरान 24 टिकटों के साथ कुल 3 लोगों को पकड़ा गया, सस्ती कीमत वाले आईपीएल टिकट को 1200 से लेकर 4000 में  बेच रहे थे.

SHARE With Your Friends

9 APRIL : भारत की सुरक्षा को खतरा बने साइबर अपराधी, धड़ल्ले से बना जा रहे थे घुसपैठियों के आधार कार्ड

13 APRIL : यूपी पुलिस ने अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम मोहम्मद को एनकाउंटर में मार गिराया है