in ,

13 APRIL : यूपी पुलिस ने अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम मोहम्मद को एनकाउंटर में मार गिराया है

SHARE With Your Friends
यूपी पुलिस एनकाउंटर में गए असद और गुलाम

नई दिल्ली : लखनऊ : गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम मोहम्मद का यूपी पुलिस ने गुरुवार को एनकाउंटर कर दिया. दोनों उमेश पाल हत्या कांड में वांटेड थे. इन दोनों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था. एनकाउंटर झांसी में पारीछा डैम के पास हुआ. प्रशांत कुमार, स्पेशल DG लॉ एंड ऑर्डर (उत्तर प्रदेश) ने मीडिया ब्रीफिंग में इस एनकाउंटर की जानकारी दी. उन्होंने कहा- ‘इनपुट थे कि रास्ते में काफिले पर हमला करके अतीक को छुड़ाने की प्लानिंग की जा रही है. इसे देखते हुए स्पेशल फोर्सेस लगाई गई थीं.’

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने बताया, ‘आज 12:30 से 1 बजे के बीच में एक सूचना के आधार पर कुछ लोगों को रोका गया, तो दोनों तरफ से गोलियां चलीं. इस मुठभेड़ में 24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या करने वाले दो लोग घायल हुए. बाद में दोनों की मौत हो गई. इनकी पहचान असद अहमद और गुलाम के रूप में हुई. अभियुक्तों के पास से अत्याधुनिक विदेशी हथियार, बुलडॉग आदि बरामद हुए हैं.’

SHARE With Your Friends

12 APRIL: दिल्ली में आईपीएल मैचों के दौरान नकली टिकटों की बिक्री में शामिल एक रैकेट का भंडाफोड़,

14 APRIL : #Viral video एक शख्स की बर्बरता से पिटाई के कारण मौत