in ,

14 MAY : दिल्ली के मुनीरिका में विस्फोट से बड़ी तबाही होने से PCR ने बचाया

दिल्ली पुलिस PCR जेबरा 35 अल्फा में तैनात स्टाफ ने अपनी बुद्धिमता, बहादुरी और तेजी से लिए एक्शन से बहुत बड़ी दुर्घटना को होने से बचा लिया

SHARE With Your Friends

 

नई दिल्ली : दिल्ली  पुलिस की पीसीआर  आम लोगों के लिए भी मददगार साबित हो रही है.  वर्ष 2023 एक अप्रैल को नए परिवेश में आई इस PCR ने अपने बेहतरीन कार्य की कई मि साले पेश की हैं ।

रविवार की सुबह दक्षिणी दिल्ली के मुनीरिका इलाके में भयानक विस्फोट होने से बचा. साउथ वेस्ट जोन की PCR दल के दो पुलिस कर्मियों द्वारा इस बड़े हादसे को होने से बचाया गया.

आज सुबह भारत पेट्रोलियम का गैस सिलेंडर से लदा ट्रक मुनिरका विलेज गैस एजेंसी पर डिलीवरी के लिए जा रहा था. अचानक ट्रक ड्राइवर केबिन में धुआं उठा और आग लग गई इसके बाद आग धीरे-धीरे ट्रक के नीचे तक जाने लगी. साउथ वेस्ट जोन में खड़ी PCR जेबरा 35 अल्फा को सूचना मिली पीसीआर 3 मिनट के अंदर मौके पर थी.गाड़ी में तैनात हेड कांस्टेबल दिनेश और कांस्टेबल चिराग ने वहां  बहादुरी और बुद्धिमता का जो परिचय दिया है वह काबिले तारीफ है.

PCR पुलिस के दल ने पहुंचकर तेजी से काम करना शुरू किया. PCR में रखे आग बुझाने वाले छोटे गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया. जब आग नही बुझी तो उनकी नजर  कैपिटल कोर्ट के बाहर लगे हाई ड्रेन पाइप पर पड़ी. बिना वक्त गंवाए हवलदार दिनेश और सिपाही चिराग ने हाई ड्रेन पाइप का इस्तेमाल करके पानी से ट्रक की आग को बुझा दिया.

हादसे से होती बड़ी तबाही :
इस भारत गैस कंपनी के ट्रक में सैंकड़ों सिलेंडर गैस से भरे हुए थे. हादसे के वक्त PCR कर्मचारियों ने हिम्मत और धैर्य के साथ वहां  मौजूद साधनों का इस्तेमाल नहीं किया होता तो बड़े पैमाने में जान, माल के साथ साथ आसपास के एरिया में तबाही मच जाती. गौरतलब बात यह है कि  फायर ब्रिगेड की सहायता आने से पहले दिल्ली पुलिस PCR दल ने इस विफोटक स्तिथि पर नियंत्रण कर लिया.

SHARE With Your Friends

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

5 MAY : दिल्ली पुलिस की पीसीआर ने घर में कैद बुजुर्ग महिला को सुरक्षित निकाला

22 MAY : मोबाइल चोरी की वारदात अपहरण और फिरौती में तब्दील हुई