
नई दिल्ली : (Delhi Police Brave Constable Vivek) : दिल्ली पुलिस के रानी बाग थाने के कांस्टेबल विवेक का हिम्मत और निडर पुलिसिंग का परिचय देने वाला वीडीयो सामने आया है. पेट्रोलिंग के दौरान लूटपाट कर भागे रहे लुटेरों को देखकर कांस्टेबल ने बहादुरी दिखलाते हुए उसको मौके पर ही पिस्टल सहित पकड़ लिया.
व्यापारी को लूटा था तीन लुटेरों ने
जानकरी के मुताबिक कल दोपहर होटल रमाडा के पास एपीजे स्कूल के सामने रोड पर दो बाइक पर सवार चार लोगों ने भूपेन्द्र नामक व्यापारी से 1,59,370 रूपयो से भरा बैग छीन लिया, तभी रानीबाग थाने के कांस्टेबल विवेक मौके पर पैट्रोलिंग करते हुए वहां पर पहुंच गए, जिनको देख कर 3 आरोपी मौके से भाग गए, जबकि एक आरोपी वही पर रह गया.
हथियारबंद लुटेरे ने विवेक को गोली मारने दी धमकी
वायरल वीडीयो मै साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह आरोपी हाथ में पिस्टल लिए रोड पर खुलेआम घूम रहा है, लेकिन बाइक पर मौजूद पुलिसकर्मी लगातार उसको रोकने की कोशिश कर रहे हैं जबकि आरोपी पुलिस को पिस्टल से गोली मारने की धमकी दे रहा है लेकिन पुलिसकर्मी ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए उसको मौके पर ही दबोच लिया. इसके बाद पब्लिक की मदद से उसको पकड़ कर थाने ले आए.
गिरफ्तार लुटेरा हरियाणा से आया था
पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान अमरजीत के रूप में हुई है अमरजीत हरियाणा में एक हत्या सहित 6 वारदातों को अंजाम दे चुका है और जमानत पर है. कांस्टेबल विवेक की बहादुरी पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने कांस्टेबल को सम्मानित किया है.



