in

♦♦ SHOT NEWS ARCHIVE : JULY 2023 : देश और दुनिया की लोकप्रिय खबरें

SHARE With Your Friends

31 JULY : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

♦ नूहं हिंसा : हरियाणा नूंह हिन्दू शोभायात्रा पर पथराव-आगजनी और फायरिंग, 20 से ज्यादा जख्मी; इंटरनेट बंद

  • ब्रजमंडल यात्रा नूंह के नल्हड़ शिव मंदिर से फिरोजपुर-झिरका की तरफ रवाना हुई थी. नूंह जिला प्रशासन ने हालात से निपटने के लिए दूसरे जिलों से पुलिस फोर्स बुलाई है. एक हजार से ज्यादा पुलिस जवानों की तैनाती की गई है. पूरे जिले में धारा 144 लगाते हुए इंटरनेट भी बंद कर दिया गया. #Internet shutdown. जिले की सीमाएं सील कर दी गई.

Posted : 31 July, 2023, 4:00 PM

नई दिल्ली :  #Nuh #Haryana : हरियाणा के मेवात #Mewat जिले के नूंह में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद #Vishwa Hindu Parishad और मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी #Matrishakti Durga Vahini की तरफ से निकाली जा रही ब्रजमंडल यात्रा #Mewat, Brajmandal Yatra के दौरान बवाल हो गया. दो समुदायों में टकराव के बाद पथराव #Stoning और आगजनी हुई है. विशेष समुदाय के उपद्रवियों ने कई गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया. पुलिस पर भी पथराव किया गया. पुलिस के मुताबिक, अब तक हिंसा में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. कुछ जगहों पर लोगों द्वारा फायरिंग की खबर भी है.

इस विशेष समुदाय #Specific community के लोगों की अराजकता के बाद शोभा यात्रा में शामिल होने आए करीब 2500 लोग नल्हड़ मंदिर # Nalhar Temple में फंसे हुए हैं. इनमें बड़ी संख्या में बच्चे और महिलाएं शामिल हैं. मंदिर के बाहर पथराव हो रहा है. बस, कारें और अन्य वाहन चालक भी अपनी जान बचाने के लिए मंदिर के अंदर चले गए हैं.

इंटरनेट बंद और धारा 144 लागू
नूंह जिला प्रशासन ने हालात से निपटने के लिए दूसरे जिलों से पुलिस फोर्स बुलाई है. एक हजार से ज्यादा पुलिस जवानों की तैनाती की गई है. पूरे जिले में धारा-144 #section 144 imposed लगाते हुए इंटरनेट भी बंद कर दिया गया. जिले की सीमाएं सील कर दी गई.

तिरंगा पार्क के पास हुआ बवाल
रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को ब्रजमंडल यात्रा नूंह के नल्हड़ शिव मंदिर से फिरोजपुर-झिरका की तरफ रवाना हुई थी. जैसे ही यात्रा तिरंगा पार्क के पास पहुंची, वहां एक समूह के लोग पहले से जमा थे. आमने-सामने आते ही दोनों पक्षों में तकरार हो गई. देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया. कुछ गाड़ियों में आगजनी की भी खबर है. शोभायात्रा मे चल रही पुलिस स्थिति को संभालने की कोशिश कर रही है.

गोलीबारी और आगजनी भी हुई

बवाल के दौरान गोलीबारी से लेकर आगजनी की घटना हुई. कई सरकारी वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई. कुछ निजी वाहनों को भी भीड़ ने निशाना बनाया. कुल मिलाकर इस मामले को कंट्रोल करने के लिए तकरीबन 1000 जवान मैदान में उतार दिए गए. पुलिस ने भी मामले को शांत करने के लिए फायरिंग की. हालात तनावपूर्ण है और कई जगह छूटपुट घटनाओं की खबर सामने आ रही हैं.

नूंह-होडल मार्ग पर डायवर्ट 
घटना के बाद रूट को नूंह-होडल मार्ग पर डायवर्ट कर दिया गया है. इसके अलावा नूंह शहर पूरी तरह से सुनसान है. इस घटना के बाद ज्यादातर बाजार बंद हो चुका है और लोग अपने घर जा चुके हैं.

सभी मार्केट बंद
विवाद बढ़ने के बाद पूरे नूंह शहर का मार्केट बंद हो गया है. सबसे पहले तिरंगा पार्क #TirangaPark  के आसपास के इलाके की दुकानें बंद हुईं. उसके बाद देखते ही देखते नूंह सिटी के मेन मार्केट के अलावा नया बाजार, गली बाजार और होडल बाइपास समेत शहर के दूसरे मार्केट भी दुकानदारों ने बंद कर दिए. तनाव को देखते हुए लोगों को घरों में रहने की हिदायद दी जा रही है.

♦ संसद में मणिपुर मुद्दे पर हंगामा, दिल्ली सर्विस बिल की कार्यवाही स्थगित

  •  दिल्ली सर्विस बिल के लिए स्थगित हो गई संसद की कार्यवाही
  • विपक्षी दलों ने मणिपुर मुद्दे को उठाया, संसद में बाध्यता का माहौल
  • सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने संशोधन विधेयक को पेश किया

Posted : 31 July, 2023, 4:00 PM

नई दिल्ली: संसद में मंगलवार को मणिपुर मुद्दे पर विपक्षी दलों ने हंगामा किया और इसके चलते संसद की कार्यवाही को दोबारा स्थगित कर दिया गया है. विपक्षी दलों ने राज्यसभा और लोकसभा में मणिपुर मुद्दे को लेकर हंगामा किया, जिससे कार्यवाही को बारह बजे तक स्थगित किया गया था. पिछले 7 दिनों से संसद की कार्यवाही ठप है.

सिनेमैटोग्राफ संशोधन विधेयक 2023 पारित

राज्यसभा में सिनेमैटोग्राफ अधिनियम, 1952 को संशोधित करने के लिए विधेयक 2023 को पारित कर दिया गया है।. केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस विधेयक को पेश किया है.

विपक्षी दलों के हंगामे के चलते कार्यवाही स्थगित

विपक्षी दलों ने मणिपुर मुद्दे के लिए हंगामे करके संसद की कार्यवाही को बारह बजे तक के लिए स्थगित कर दिया. लोकसभा की कार्यवाही तथा राज्यसभा की कार्यवाही दोनों को मणिपुर मुद्दे को लेकर हंगामे के चलते दोबारा स्थगित कर दिया गया है.

मंणिपुर मुद्दे के चलते संसद में बाध्यता का माहौल बना हुआ है. दिल्ली सर्विस बिल की कार्यवाही भी इसके कारण स्थगित कर दी गई. विपक्षी दलों ने सिनेमैटोग्राफ संशोधन विधेयक 2023 को पारित किया है.  संसद में यह इस प्रकार हंगामेबाज़ी अनिश्चितकाल तक संसद की कार्यवाही को अवरुद्ध कर रहा है. यह तरह करना भारत के लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है.

♦ बॉयफ्रेंड से मिलने गई लड़की के साथ गैंगरेप, 7 दोस्तों के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम

  • राजस्थान के अलवर जिले में लड़की के साथ हुए दरिंदगी का खुलासा, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, पांच और आरोपियों की तलाश जारी

Posted : 31 July, 2023, 5:20 PM

नई दिल्ली : अलवर : राजस्थान के अलवर जिले में एक बार फिर एक चौंकाने वाला दुष्कर्म का सामने आया है. एक लड़की के साथ कई लोगों ने गैंगरेप किया गया है. इस घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि पांच और आरोपियों की तलाश जारी है.

लड़की अपने घरवालों के डांटने पर बैग उठा कर अपने बॉयफ्रेंड के पास मिलने गई थी, लेकिन उसके बॉयफ्रेंड समीम ने उसे हवस का शिकार बनाया. उस लड़की अपने दोस्तों के हवाले कर दिया उसके बाद सबने मिलकर गैंगरेप किया. इस लड़की को हवस और दरिंदगी का शिकार संयम और उसके साथियों ने बनाया.

पुलिस ने लड़की के परिवार वालों की शिकायत दर्ज कर पहले लड़की को ढूंढा. लड़की ने अपने साथ हुए गैंग रेप की सारी जानकारी पुलिस को दे दी. दुष्कर्म के करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पांच और आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस कर प्रयास जारी है, इस मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है.

नाबालिक के साथ दुष्कर्म के कई मामले आए सामने
गौरतलब है कि अलवर जिले में आए दिन नाबालिक बालिकाओं के साथ दुष्कर्म घटना सामने आ रही हैं. अभी हाल ही में कल एनईबी थाना क्षेत्र की रहने वाली दो सगी बहनों के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई. वहीं, बानसूर में भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म हुआ. इसके अलावा मालाखेड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया, जिसके बाद महिला ने जहर पी लिया था.

इस जिस तरह से रोजाना राजस्थान में लड़कियों के साथ बलात्कार के मामले बढ़ रहे हैं. सरकार एवं समाज के हर व्यक्ति को सजग रहने की आवश्यकता है ताकि स्त्रियों की सुरक्षा में सक्रिय भूमिका निभाई जा सके और समाज में एक बेहतर और सुरक्षित माहौल सृजित किया जा सके. इस मामले पर कोर्ट को भी सख्त रुख अपनाना चाहिए और जल्दी से जल्दी सजा मुकर्रर की जानी चाहिए। जिससे कि इस तरह की घटनाएं फिर से न हों और स्त्रियों को समाज में सम्मान मिले.

♦ राजस्थान के अलवर में नाबालिग बच्चियों से गैंगरेप, दोनों बहनें हुईं गर्भवती

अलवर में गैंग रेप की पीड़ित नाबालिग बच्चियां

  • बच्चियों से गैंगरेप करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास
  • बच्चियों को जान से मारने की धमकी देकर उनका मुँह बंद रखा गया
  • आरोपियों की तरफ से पीड़ित बच्चियों के पिता को दो लाख रूपये देने का लालच दिया गया

Posted : 31 July, 2023, 10:20 AM

नई दिल्ली : अलवर: राजस्थान के अलवर जिले में एक घिनौना मामला सामने आया है, जहां दो नाबालिग बहनों के साथ कई महीनों तक गैंगरेप किया गया है, जिससे दोनों लड़कियां गर्भवती हो गईं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

गर्भवती होने की पुष्टि

इस भयानक घटना में 12-वर्षीय छोटी लड़की के गर्भवती होने की पुष्टि सोनोग्राफ़ी के बाद ही होगी। और 15 वर्षीय लड़की की जांच के मुताबिक उन्हें गर्भवती बताया गया है.

आरोपियों के साथ काम करने वाले थे पीड़िताओं के पिता

पीड़िताओं के पिता फार्म हॉउस में दूध और चारे का काम करते थे. वहीँ पर सप्पी और सुबहान नाम के दो युवक भी काम करते थे. यह लड़कियां बकरी चराया करती थी. इन दोनों ने पिता की अनुपस्तिथि में 15 वर्षीय लड़कती के साथ डेढ़ वर्ष तक बलात्कार किया। जब वह गर्भवती हो गई तो उसकी छोटी बहन के साथ दुष्कर्म करते रहे. पिता ने जब बड़ी बड़ी बेटी का पेट फूला देखा तो उसकी नर्स से जाँच करवाने के बाद गर्भवती होने का पता चला. पीड़िताओं के पिता ने जब इस बात को पुलिस के सामने रखा, तो एन.ई.बी. थाने में FIR दर्ज की गई.

आरोपियों ने दिया था रुपये का लालच

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पीड़िताओं को दो लाख रुपये का लालच देकर उन्हें आरोप न करने की भी पेशकश की थी, फिर गिरफ्तार होने के दर से फरार हो गए. पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपी नाबालिग बच्चियों को परिवार वालों को बताने के पर जान से मारने की धमकी देते थे.

इस विकट घटना की खबर सुनकर मन काँप जाता है. ऐसी घटनाएं समाज और देश इंसानियत के लिए बहुत शर्मनाक हैं. पुलिस को इस मामले को तुरंत सुलझाने की गंभीरता से कोशिश दवाब मुक्त होकर करनी चाहिए। आरोपियों को जल्द से जल्द सजा कठोर सजा मिले इस तरह के प्रयास करने चाहिए। समाज को इस तरह की घटनाओं से सीख निकालनी चाहिए और बच्चों की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए। बच्चों खुद इस तरह के लोगों से कैसे बचकर रहे यह बात बच्चों को परिवार के लोगों को सीख के तौर पर बतानी चाहिए.

 

♦ मुंबई जयपुर सुपर फास्ट ट्रेन में RPF कांस्टेबल द्वारा ट्रेन में हुई गोलीबारी, चार लोगों की मौत

आरोपी RPF का सिपाही चेतन सिंह जिसने चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया

  • गोलीबारी में मुंबई जयपुर सुपर फास्ट ट्रेन में चार लोगों की मौत
  • RPF कांस्टेबल ने ट्रेन में आरपीएफ जवान और यात्रियों को मारी गोली
  • चेतन सिंह को हथियार समेत पकड़ा लिया गया

Posted : 31 July, 2023, 9:20 AM

नई दिल्ली : मुंबई :  जयपुर से मुंबई आ रही जयपुर मुंबई सुपर फ़ास्ट एक्सप्रेस #Jaipur Mumbai Super Fast Express Train ट्रेन में गोलीबारी की घटना सामने आई है. ट्रेन की #B-5 Coach बोगी में गोलियां चली #Shooting/Firing.  ट्रेन में हुई गोलीबारी की इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई है. इसमें ASI टीकाराम मीणा #ASI Tikaram Meena जो सवाई माधोपुर श्यामपुर के रहने वाले हैं. बताया जा रहा है कि ट्रेन में गोलीबारी की ये घटना सुबह लगभग 5 बजे हुई. और गोली चलाने वाला रेलवे सुरक्षा बल का एक सिपाही चेतन सिंह #Chetan Singh बताया जा रहा है. गोली मारने वाले आरपीएफ कॉन्स्टेबल चेतन सिंह को पकड़ लिया गया है.

पश्चिमी रेलवे ने बताया कि पालघर स्टेशन पार करने के बाद एक आरपीएफ कांस्टेबल #RPF Constable ने चलती जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन के अंदर गोलीबारी की. एक आरपीएफ एएसआई और तीन अन्य यात्रियों को गोली मारने के बाद आरोपी दहिसर स्टेशन #Dahisar Stationके पास ट्रेन से बाहर कूद गया. आरोपी सिपाही को हथियार समेत हिरासत में लिया गया है.

रेलवे सुरक्षा बल के आधिकारिक सूत्रों का कहना है की बहस में चेतन सिंह आपा खोने की वजह से उसने अपने सीनियर एएसआई टीका राम मीणा पर गोली चलाई, फिर जो दिखा उसपर गोली चला दी. आरोपी गुस्से वाले स्वभाव का है .

एक अधिकारी ने बताया कि जवान ने अपने स्वचालित हथियार ARM गन जो AK 47 की तरह होता है उससे गोलियां चलाकर ट्रेन में सवार B5 कोच में अलग अलग लोकेशन पर  आरपीएफ जवान तथा तीन यात्रियों की हत्या कर दी #Deaths of three passengers. यह ट्रेन जयपुर से मुंबई आ रही थी. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से पालघर की दूरी करीब 100 किलोमीटर है.

अधिकारी के मुताबिक, चेतन कुमार चौधरी ने अपने एस्कॉर्ट ड्यूटी प्रभारी एएसआई टीका राम मीणा को चलती ट्रेन में गोली मार दी. उन्होंने बताया कि अपने सीनियर को गोली मारने के बाद कांस्टेबल एक अन्य बोगी में गया और उसने तीन यात्रियों को गोली मार दी.

अधिकारी के अनुसार, आरोपी ने मीरा रोड और दहीसर के बीच ट्रेन से भागने की कोशिश की, लेकिन राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के कर्मियों ने उसे पकड़ लिया और उसका हथियार भी बरामद कर लिया. अधिकारी ने बताया कि बोरीवली रेलवे स्टेशन पर शवों को ट्रेन से बाहर निकाला गया. उन्होंने बताया कि आरपीएफ का आरोपी जवान #Accused soldier अभी मीरा रोड रेलवे पुलिस की हिरासत में है.



30 JULY : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

♦ देश में हो रहा है ऑनलाइन मानव तस्करी का काला धंधा

  • सोशल मिडिया के प्लेटफॉर्म का सहारा लेकर मानव तस्कर भोली भाली लड़कियों को भावनात्मक रूप से जाल में फांस कर, उनके साथ प्रेम का नाटक करके या नौकरी दिलाने के बहाने बुला लेते हैं. एक बार जब लड़की उनके ठिकाने पर नहीं पहुँच जाती है इसके बाद उस लड़की का इन तस्करों के चंगुल से बचना असंभव होता है.

Posted : 30 July, 2023, 8:20 PM

नई दिल्ली : आज विश्व भर में मानव तस्करी दिवस मनाया जा रहा है. देश विदेशों में खास तौर से महिला तस्करी एक घिनौनी प्रथा बन चुकी है. महिला तस्करी का एक ट्रेंड चल गया है जिसके जरिये ऑनलाइन के माध्यम से महिलाओं की तस्करी करके उनके बेचा खरीदा जा रहा है . सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं को तस्करी का मुख्य लक्ष्य बनाया जा रहा है.
इन महिलाओं को जाल में फसाने के लिए तस्कर, Facebook, WeChat, Instagram का भी इस्तेमाल कर रहे हैं. भारत के अजमेर और पंजाब में ऑनलाइन तस्करी के दो केस पकड़े गए हैं इस बात का खुलासा किया ‘मनोबल’ नाम की एनजीओ की संस्थापक निर्मला बी वाल्टर ने.

आज दिल्ली पुलिस के थाना कमला मार्किट के साथ ‘मनोबल’ एनजीओ ने विश्व मानव तस्करी के खिलाफ सेन्ट्रल दिल्ली के मानव तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को लेकर दिल्ली के रेड लाइट एरिया में समाज में फैले इस कलंक को मिटाने के लिए जागरूकता मार्च निकला.

 

 

सेन्ट्रल दिल्ली में जीबी रोड वेश्यवर्ती के धंधे के नाम से जाना जाता है. ‘मानव तस्करी को मिटाना है, विश्वास से इस पर विराम लगाना है’ इसके चलते सेन्ट्रल डिस्ट्रिक्ट में स्थानीय पुलिस और कई एनजीओ का महिला तस्करी पर रोक लगाने का प्रयास रहता है.
आज NGO वर्कर्स ने जीबी रोड पर काम करने वाली सैक्स वर्कर्स महिलाओं की खरीदारी और बिक्री को रोक लगाने की चेतावनी दी. जीबी रोड पर काम करने वाली सैक्स वर्कर्स ने भी माना की यहां पहले कोठों पर महिलाओं की तस्करी की जाती थी. अब पुलिस के सख्ती के कारण सब बंद है.

NGO मनोबल की फाउंडर, डायरेक्टर निर्मला बी वाल्टर ने बताया की दिल्ली में महिलाओं की 2021 में तस्करी 73 % बढ़ी है. अब तस्करों ने साइबर क्राइम की तरह साइबर ट्रैफिकिंग शुरू कर दी है । भोली भाली लड़कियों को सोशल मीडिया पर प्रेम और नौकरी के जाल में फंसा कर उनको ठिकानों पर बुलाकर बेच डालते हैं.

महिला तस्करी का जिस तरह से ऑनलाइन ट्रेंड बदला है, उसकी खबर पुलिस और सरकारी खुफिया तंत्र को भी नही है. यदि सोशल मीडिया द्वारा महिला तस्करी हो रही है तो भविष्य में कई भारतीय परिवारों के लिए इसके परिणाम बहुत गंभीर हो सकते हैं.

♦राजस्थान : अस्पताल के बेसमेंट में लगी आग


Posted : 30 July, 2023, 8:20 AM

नई दिल्ली : अहमदाबाद : राजस्थान अस्पताल के बेसमेंट-2 में आग लग गई
आग लगने से बेसमेंट में धुआं उठ गया
अग्निशमन विभाग का आग बुझाने का अभियान जारी है.
आग की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ
सभी मरीजों को अस्पताल से शिफ्ट किया गया है.
सूत्रों के अनुसार अग्निशमन विभाग को सुबह 4 बजे कॉल मिली थी. बेसमेंट-2 में लगी आग का धुआं बेसमेंट-1 तक आ गया. धुएं को साफ करने के लिए साइक्लोन-ब्लोअर मशीन का इस्तेमाल किया गया. ऑक्सीजन की बोतलें, मिनी फायर रोबोट का इस्तेमाल किया गया. अग्निशमन दल ऑक्सीजन उपकरण के साथ काम पर जुट रहे. धुआं हटाने के लिए स्मोक वेंटिलेशन मशीन का उपयोग भी क्या जा रहा है.
घटनास्थल पर अग्निशमन विभाग की 22 गाड़ियाँ, 100 अग्निशमन कर्मी मौजूद हैं.

♦रिश्वतखोरी केस में सीबीआई ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया

Posted : 29 July, 2023, 9:00 PM

नई दिल्ली : सीबीआई : दिनांक 28 जुलाई 2023 को मामला दर्ज किया गया था. Ministry of Corporate Affairs (MOCA) शाहजहां रोड, नई दिल्ली एक संयुक्त निदेशक और वरिष्ठ तकनीकी सहायक को मिलकर 3 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप था.

छानबीन के दौरान बरामद सामग्री: आरोपियों के दिल्ली, गुड़गांव और चेन्नई के घरों में छानबीन की गई, जिससे 59.80 लाख रुपये की नकदी समेत कई दस्तावेज़ और डिजिटल साक्ष्य पाए गए।

मुख्य आरोप:

आरोप लगाया गया था कि उक्त सरकारी कर्मचारी भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों में लिप्त थे और इस साजिश गिफ्ट के तौर में,  निजी कंपनी के फ़ाइलों को पास करने के बदले रिश्वत ली थी. ये गतिविधियां कॉर्पोरेट अफेयर्स मंत्रालय द्वारा अवैध और अनैतिक व्यावसायिक गतिविधियों को अपनाने के लिए किए जा रहे जांच से संबंधित थी.

गिरफ्तारी की वजह:

सीबीआई द्वारा जाल बिछाकर 3 लाख रुपये रिश्वत पैसे के साथ संयुक्त निदेशक को पकड़ लिया गया था, जिसके बाद उक्त निजी कंपनी के सहित अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया गया.

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

  1. श्री मंजीत सिंह, संयुक्त निदेशक
  2. श्रीमती रुही अरोड़ा, वरिष्ठ तकनीकी सहायक
  3. श्री पुनीत दुग्गल, संयुक्त निदेशक
  4. श्री रेशभ रैजादा, एम/एस आलोक इंडस्ट्रीज का सहयोगी

न्यायाधीश के समक्ष पेशी: सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायाधीश के समक्ष पेश किया जाएगा।

 

♦DRI ने विदेशी परजाति के दुर्लभ कछुओं की तस्करी का भंडाफोड़ किया

दुर्लभ टर्टल्स (पीली धारदार कछुआ)

Posted : 29 July, 2023, 8:20 PM

नई दिल्ली : डीआरआई ने अंतर्राष्ट्रीय वन्यजीव और वन्यफूलों के व्यापार के कानून का उल्लंघन करते हुए भारत में तस्करी की कोशिश करते हुए 306 जीवित विदेशी जल जीवों को जब्त किया.

मुंबई एयर कार्गो में सजावटी मछलियों के नीचे छिपाकर, टर्टल्स (पीली धारदार कछुआ, अल्बिनो रेड ईयर्ड स्लाइडर कछुआ, एशियाई/चाइनीज लीफ कछुआ, लाल पेटवाला शॉर्ट हेड कछुआ), तोरण्य (ग्रीक तोरण्य, रेड फुटेड तोरण्य, एशियाई स्पर्ड तोरण्य), केकड़ों और एलिगेटर गार और स्टिंग रे जैसी दुर्लभ विदेशी प्रजातियों की मछलियों को छिपा कर तस्करी करके लाया गया था.

वन्यजीव और वन्यफूलों के अंतर्राष्ट्रीय तस्करी के मामले में डीआरआई ने सख्त एक्शन लिया है.

♦दिल्ली के नागलोई में ताजिया निकालने वाली भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव

ताजिया के दौरान दंगा करने वाले उपद्रवियों पर दिल्ली पुलिस का लाठीचार्ज


  • दिल्ली के नागलोई में ताजिया निकालने के दौरान 10 हजार की भीड़ में कुछ शरारती तत्व शामिल हो गए और दंगा भड़काने के लिए पथराव किया गया.
  • दिल्ली पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए अराजक तत्वों पर लाठीचार्ज करते हुए स्तिथि को काबू कर लिया

Posted : 29 July, 2023, 7:20 PM

नई दिल्ली : दिल्ली के नांगलोई में ताजिया निकलने के दौरान दंगाइयों ने पुलिस की गाड़ियों पर पथराव कर नुकसान पहुंचाया. कई डीटीसी और निजी वाहनों को भी निशाना बनाया. कई सरकारी बसों के शीशे तोड़े गए.

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के मुताबिक लगभग 10 हजार की भीड़ थी. जिसमें कुछ शरारती तत्व थे जिन्होंने पथराव शुरू किया.

पुलिस ने बिगड़ती हुई स्तिथि को काबू करने के लिए लाठी चार्ज करके सभी को खदेड़ दिया. पुलिस ने तेजी से कार्यवाही करते हुए स्तिथि को काबू में कर लिया, फिलहाल अब शांति है.



28 JULY : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

♦ हरियाणा पुलिस और लुटेरे बदमाशों के बीच हुई मुठभेड, एक बदमाश गिरफ्तार, दूसरा घायल

पुलिस मुठभेड के दौरान घायल बदमाश मनीष भंडारी


  • थाना फेस-1 पुलिस की चैकिंग के दौरान बदमाशों से मुठभेड, हरियाणा के क्रांति गैंग का बदमाश एक  घायल और दूसरा गिरफ्तार

Posted : 28 July, 2023, 11:20 PM

नई दिल्ली : हरियाणा के रोहतक जिले में थाना फेस-1 पुलिस व लुटेरे बदमाशों के बीच एक घातक मुठभेड हुई, जिसमें बदमाश मनीष उर्फ भंडारी गोली लगने से घायल हो गया. इस मुठभेड में पुलिस ने दूसरे बदमाश प्रशांत जाट को जिन्दा गिरफ्तार किया है. पुलिस एक्शन के दौरान पुलिस ने 32 बोर पिस्टल, 1 खोखा, 03 जिंदा कारतूस, 1 तमंचा 315 बोर, 1 खोखा कार, 2 जिंदा कारतूस 315 बोर, और 1 KIA कार बरामद किए हैं.

मनीष भंडारी विशेष रूप से कुख्यात बदमाश है , जिन पर हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, और उत्तर प्रदेश में लूट, हत्या, और रंगदारी जैसे 02 दर्जन मामले रजिस्टर्ड हैं. इसको हरियाणा के क्रांति गैंग के सदस्य के रूप में जाना जाता था, जो हरियाणा के हार्ड क्रिमिनल गैंग की सूची में दसवें नंबर पर शामिल है. इस घातक मुठभेड में उनके साथ था दूसरा बदमाश प्रशांत जाट, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके साथ-साथ पुलिस ने बदमाशों से बड़ी राशि में असलहा बरामद किया है, हरियाणा के बॉक्सर गैंग के सदस्यों के साथ मुठभेड के दौरान मनीष भंडारी घायल हो गया था.

♦ दुलारो देवी ने कुल्हाड़ी से पति की हत्या कर दी, शव नहर में फेंका

प्रतीकात्मक फोटो

  • सीमेंट की बोरियों में नहर में फेंकी गई लाश, गिरफ्तार हुई पत्नी
  • गजरौला के गांव में हो रही घरेलू हिंसा से हुई पति की हत्या

Posted : 28 July, 2023, 10:20 PM

नई दिल्ली : गजरौला क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना में, एक महिला ने अपने पति की हत्या करके उसकी लाश को दो सीमेंट भरे बोरियों में भरकर नहर में फेंक दिया है. पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने खुदाई के दौरान पति के शव के टुकड़े और खून से सने कपड़ों को घर से 10 किलोमीटर दूर बरामद किया. पुलिस के मुताबिक, इस घटना का कारण घरेलू हिंसा है.
गजरौला की शिवनगर गांव की निवासी दुलारो देवी ने अपने पति रामपाल (60) की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी. दुलारो देवी घरेलू हिंसा के कारण परेशान थी जिसके चलते उसने इस कदम को उठाया. पुलिस ने शव के टुकड़ों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस मामले में अन्य कोई और आरोपी तो नहीं है इस बात के मद्देनजर पुलिस की गहराई से जांच जारी है.

♦ दिल्ली के मालवीय नगर में युवती के सिर पर रॉड मार कर हत्या 

पार्क में पड़ा युवती का शव जिसकी सिर पर रॉड मार कर हत्या कर दी गई

  • दिल्ली में बीते बुधवार से लगातार तीन लोगों की हत्या हो चुकी है. जिसमें नार्थ डिस्ट्रिक्ट के सब्जी मंडी में बेटे ने माँ की हत्या कर डाली थी. सेन्ट्रल डिस्ट्रिक्ट में चाकू मार कर हत्या भी कर डाली गई थी. कल गुरुवार की रात डाबड़ी इलाके में गोली मार कर महिला की हत्या कर दी गई थी. 

Posted : 28 July, 2023, 1:20 PM

नई दिल्ली : दिल्ली के मालवीय नगर डीडी पार्क में एक युवती की हत्या की सनसनी वारदात सामने आई है. लड़की की पार्क में सिर पर एक युवक ने रॉड मार कर हत्या कर डाली। लड़के की उम्र तक़रीबन 25 वर्ष बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार युवती और लड़के में कुछ झगड़ा हुआ इसके बाद लड़के ने रॉड लड़की के सिर पर मार दी, लड़की की मौके पर मौत हो गई. दिल्ली में 24 घंटे के अंदर दूसरी हत्या का मामला सामने आया है. कल रात दिल्ली के डाबड़ी इलाके में एक महिला की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी.



27 JULY : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

♦ ED निदेशक संजय मिश्रा के कार्यकाल को विवाद के बीच बढ़ाया गया

  • सॉलिसिटर जनरल ने टीम की क्षमता और FATF समीक्षा पर उठाए सवाल, कोर्ट ने सख्ती से जवाब दिया”
  • उपमुखबार कोर्ट ने सरकार की याचिका को खारिज किया, संजय मिश्रा के कार्यकाल को 15 अक्टूबर तक बढ़ाने की दी मनाही, नेतृत्व की निरंतरता और अखंडता पर दिया जोर

Posted : 27 July, 2023, 7:20 PM

नई दिल्ली : ED निदेशक संजय मिश्रा  का कार्यकाल 15 अक्टूबर तक बढ़ाये जाने की मांग को लेकर केन्द्र की याचिका पर सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जरनल तुषार मेहता ने दलील दी उन्होंने कहा “. हालात थोड़े असाधारण है, FATF की टीम नवंबर में विजिट करेंगी और FATF की भारत की होने वाली समीक्षा के मद्देनजर कार्यकाल बढ़ाये जाने की मांग की है”. इस पर कोर्ट की तरफ से सख्त टिप्पणी आई  कोर्ट ने कहा कि  “क्या हम ये माने कि आपका विभाग अयोग्य लोगों से भरा है और आप किसी एक शख्स (एस के मिश्रा)  के बिना काम नहीं कर सकते हैं ? क्या ये बयान पूरी टीम का मनोबल गिराने जैसा नहीं  है ? कल अगर मैं SC नहीं आऊंगा तो क्या कोर्ट काम करना बंद कर देगा ?

इस पर तुषार मेहता ने कहा कि “सवाल किसी शख्स के बिना ED के काम चलने का नहीं है. ये संयोग ही है, जब कोर्ट का फैसला आया तब FATF की समीक्षा चल ही रही थी. ये कोई रूटीन प्रकिया नहीं है. आखिरी बार FATF समीक्षा 2010 में हुई थी, समीक्षा में भारत की अंतरराष्ट्रीय  रेटिंग तय होनी है. नवंबर में उनकी टीम  भारत विजिट करने वाली है, इस लिहाज से ये  देशहित में रहेगा कि ED के नेतृत्व में अभी बदलाव न हो”.
कोर्ट ने कहा कि  “हमने भी देश हित में एसके मिश्रा को तत्काल पद छोड़ने के लिए नहीं कहा था। 31 जुलाई तक का टाइम दिया था”.

SG और ASG ने कोर्ट से आग्रह किया कि अब एस के मिश्रा के कार्यकाल को 15 अक्टूबर तक बढ़ा दिया जाए, अभी नेतृत्व में बदलाव देश हित मे नही होगा. अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा – सरकार एक तरह से कोर्ट के फैसले की समीक्षा की मांग कर रही है. अगर उनकी मांग को मान लिया जाता है तो इससे ग़लत संदेश जाएगा.  मानो 142 करोड़ से ज़्यादा की जनसख्या वाला ये देश केवल एक व्यक्ति पर निर्भर है !

कोर्ट ने SG तुषार मेहता के इस बयान को आदेश में दर्ज किया कि मनी लॉन्ड्रिंग और  टेरर फाइंसिग ED की जांच में दायरे में आती है.  FATF को इन पहलुओं की भी  समीक्षा करनी है. भारत की रेटिंग बेहतर रहे, इसके लिए नेतृत्व में निरंतरता ज़रूरी है. कोर्ट ने सरकार की मांग के विरोध में याचिकाकर्ताओं के एतराज को आदेश में दर्ज करवाया. कोर्ट ने संजय मिश्रा को ED निर्देशक के पद पर 15 सितंबर तक रहने की इजाज़त दी, कहा इससे आगे कार्यकाल नहीं बढ़ाया जाएगा.

♦ प्रधान मंत्री ने शेखावाटी में शुरू किये विकास परियोजनाएं, किसानों को 18 हजार करोड़ रुपये की मिली सहायता

राजस्थान में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया और राष्ट्र को समर्पित किया।

  • शेखावाटी से किसानों को आर्थिक सहायता की पहल

  • प्रधानमंत्री के द्वारा शुरू किए गए विकासी परियोजनाएं होंगी देश के किसानों के लिए फायदेमंद

Posted : 27 July, 2023, 2:20 PM​

नई दिल्ली : आज प्रधान मंत्री नरेंदर मोदी ने शेखावाटी से, देश के लिए अनेक विकास परियोजनाओं की शुरुआत की, आज यहाँ से देश के करोड़ों किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के लगभग 18 हजार करोड़ रुपये भेजे गए हैं जो  उनके बैंक खाते में जमा हुए हैं.

आज देश में सवा लाख पीएम किसान समृद्धि केंद्रों की शुरुआत की गई है। गांव और ब्लॉक लेवल पर बने इन पीएम किसान समृद्धि केंद्रों से करोड़ों किसानों को सीधा लाभ होगा। आज डेढ़ हजार से ज्यादा FPO के लिए, हमारे किसानों के लिए ‘ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स’ यानी ONDC का लोकार्पण भी हुआ है। इससे देश के किसी भी कोने में बैठे किसान के लिए अपनी उपज बाजार तक पहुंचाना और आसान हो जाएगा।

आज ही देश के किसानों के लिए एक नया ‘यूरिया गोल्ड’ भी शुरू किया गया है। इनके अलावा राजस्थान के अलग-अलग शहरों को नए मेडिकल कॉलेज और एकलव्य मॉडल स्कूल का उपहार भी मिला है। मैं देश के लोगों को, राजस्थान के लोगों को और खासकर मेरे किसान भाई-बहनों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं, बहुत बधाई देता हूं।

♦ राष्ट्रपति ने दसाबटिया, तमांडो में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के “डिवाइन लाइट हाउस” की आधारशिला रखी

श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज दसाबटिया, तमांडो में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के “डिवाइन लाइट हाउस” की आधारशिला रखी

  • राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने वर्ष की थीम “सकारात्मक परिवर्तन का वर्ष” लॉन्च की

Posted : 27 July, 2023, 1:20 PM

नई दिल्ली : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज ई, 2023) दसाबटिया, तमांडो में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के “डिवाइन लाइट हाउस” की आधारशिला रखी और सेमिनार व सम्मेलन आयोजित करने के लिए वर्ष की थीम “सकारात्मक परिवर्तन का वर्ष” लॉन्‍च की.

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सिर्फ एक संगठन नहीं है, बल्कि महिलाओं द्वारा चलाया जाने वाला एक सामाजिक और आध्यात्मिक अभियान भी है.

राष्ट्रपति ने कहा कि मानवता के लिए भौतिक और आध्यात्मिक विकास दोनों आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी परिवर्तन की संवाहक है और विकास के लिए परिवर्तन अपरिहार्य और आवश्यक है. उन्होंने कहा कि भौतिकवादी परिवर्तन हमें खुशी दे सकते हैं लेकिन आध्यात्मिक मार्ग पर चलकर मानसिक शांति प्राप्त की जा सकती है. उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ध्यान और अनुशासित जीवन-शैली के माध्यम से आध्यात्मिकता का मार्ग प्रशस्त कर रहा है.

राष्ट्रपति ने कहा कि समय-समय पर कुछ नकारात्मक विचार हमारे मन को परेशान करते हैं। उन्होंने कहा कि आत्मनिरीक्षण की कमी के कारण हम नकारात्मक सोच का शिकार होने लगते हैं. उन्होंने कहा कि हमारे अंदर ईर्ष्या और नफरत की भावना बढ़ने लगती है। उन्होंने कहा कि आज हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती नकारात्मक विचारों से छुटकारा पाकर सकारात्मकता की ओर बढ़ना है. उन्होंने मानवता को जागरूक करने और लोगों को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने में मदद करने के लिए ब्रह्मकुमारी संगठन के प्रयासों की सराहना की.

♦ दिल्ली विश्वविद्यालय ने हिंसा से प्रभावित मणिपुरी छात्रों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया

प्रोफ़ेसर योगेश सिंह (उपकुलपति दिल्ली विश्विद्यालय )

  • वाइस चांसलर का आश्वासन: प्रवेश और परीक्षा संबंधी समस्याओं के बावजूद शिक्षा में कोई व्यवधान नहीं दिल्ली
  • विश्वविद्यालय हिंसा प्रभावित क्षेत्रों के छात्रों के लिए समय पर सहायता बढ़ाएगा

Posted : 27 July, 2023, 6:00 AM

नई दिल्ली : राष्ट्रीय शिक्षा निति 2020 की तीसरी वर्षगॉठ पर दिल्ली विश्वविद्यालय ने मणिपुर के सभी पीड़ित छात्रों के लिए मदद के हांथ बढ़ाये हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले मणिपुर के छात्रों की हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए विश्विद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर योगेश सिंह ने ऐलान किया है.  आज उपकुलपति ने विश्विद्यालय के कन्फेशन हाल में प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि यदि किसी मणिपुर के छात्र को कोई समस्या है तो वह डीयू प्रशासन से संपर्क कर सकता है. यदि प्रवेश परीक्षा और अन्य किसी मामलों में छात्र की पढ़ाई को लेकर कोई नुकसान नहीं होना चाहिए, हम समय पर सीमा भी बढ़ाएंगे.
मणिपुर में हिंसा प्रभावित क्षेत्रों के छात्रों के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की योजना के संबंध में एक सवाल के जवाब में, वीसी ने आश्वासन दिया था. कि यदि अलग से कुछ प्रावधान बनाने की आवश्यकता होगी, तो विश्वविद्यालय उन्हें बनाने का प्रयास करेगा.



26 JULY : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

♦सेंट्रल कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का भूमि पूजन समारोह

सेंट्रल कमांड सेन्टर का भूमि पूजन

  • सेंट्रल कंट्रोल एंड कमांड सेंटर आपात स्थिति में भारतीय रेल के लिए नर्व सेंटर के रूप में काम करेगा

Posted : 26 July, 2023, 6:00 PM

नई दिल्ली : सेंट्रल कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का भूमि पूजन समारोह आज नई दिल्ली में संपन्न हुआ. सेंट्रल कंट्रोल एंड कमांड सेंटर आपातकालीन स्थिति में संपूर्ण भारतीय रेल के लिए नर्व सेंटर के रूप में काम करेगा. आरपीएफ के महानिदेशक श्री संजय चंद्र ने मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में हिस्सा लिया.

मॉनिटरिंग सेल और एनालिटिक सेल में 50 से अधिक कर्मचारी विभिन्न शिफ्टों में चौबीसों घंटे काम करेंगे. सेंट्रल कंट्रोल एंड कमांड सेंटर भवन भारतीय रेल के सभी क्षेत्रों में डेटा निगरानी, ​​​​सीसीटीवी विश्लेषण, डेटा विश्लेषण और साइबर संचालन आदि से संबंधित कार्यों के लिए टीओपीएआरसी मुख्यालय के रूप में काम करेगा.  इन प्रयोजनों से प्रत्येक क्षेत्र की वीडियो स्क्रीन को मॉनिटरिंग हॉल में रखा जाएगा.

भवन में 60 व्यक्तियों की क्षमता वाला कॉन्फ्रेंस हॉल, व्यायामशाला सुविधा, कैफेटेरिया और गणमान्य व्यक्तियों के लिए सुइट्स शामिल होंगे. परियोजना का निर्माण 2 चरणों में किया जाएगा और दोनों चरणों के लिए क्रमश: 4.5 करोड़ रुपये और 13.5 करोड़ रुपये स्वीकृत किए जाएंगे। पहले चरण का काम आज से शुरू किया जा रहा है.

♦ प्रधानमंत्री ने दिल्ली में भारत के नए ITPO अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी-संस्थान केंद्र का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नई दिल्ली के प्रगति मैदान में अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-कन्वेंशन सेंटर (IECC) परिसर के लोकार्पण में पूजा करते हुए

  • मैं भारतवासियों से कहना चाहता हूं, 2024 के बाद देश की प्रगति की गति और तेज होगी। और आप अपने सभी सपने साकार होते देखेंगे : मोदी
  • मेरे तीसरे कार्यकाल में भारत शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में खड़ा होगा. और ये मोदी की गारंटी है : मोदी
  • भारत के वृद्धि के प्रतीक के रूप में नई उपलब्धि का सम्मान.

Posted : 26 July, 2023, 4:50 PM

नई दिल्ली : दिल्ली को गर्वान्वित करते हुए, प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी ने ITPO का विधिवत पूजा-हवन मंत्रोचारण के साथ उद्घाटन किया। भारत का नया आंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी-संस्थान केंद्र, जिससे बढ़ेगी भारत की वैश्विक उपस्थिति।

स्वर्णिम वास्तुकला के अद्भुत नमूना

इसके साथ ही, केंद्र अनेक बड़े अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनियों, व्यापार मेलों, सम्मेलनों व वैज्ञानिक समारोहों को आयोजित करने के लिए तैयार है.

श्रमिकों को सम्मानित 

इस केंद्र के निर्माण में मेहनती श्रमिकों को सम्मानित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी ने पुरस्कार को उनके योगदान की मान्यता का प्रतीक बताया

प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान में अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-सम्मेलन केंद्र (IECC) परिसर में श्रमजीवियों को सम्मानित किया

केंद्र का संक्षेपिक वर्णन

यह केंद्र एक महान वास्तुकला का अद्भुत नमूना है, जिसमें बड़े पैमाने पर अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनियों, व्यापार मेलों, सम्मेलनों, कॉन्फ्रेंसेज़ और अन्य महत्वपूर्ण आयोजन किये जा सकते हैं.

मुख्य सुविधाएं

  • 7,000 की बैठक क्षमता वाला सम्मेलन केंद्र।
  • 3,000 की बैठक क्षमता वाला एम्फिथिएटर, प्रस्तुतियों और मनोरंजन कार्यक्रमों के लिए निर्माण किया गया है.
  • 7 उन्नत प्रदर्शनी हॉल, उत्पादों, और प्रगतिशील कार्यों के इस्तेमाल के लिए तैयार
  • 5,500 वाहनों के लिए पार्किंग स्थान।
  • केंद्र का परिसर क्षेत्र लगभग 123 एकड़ है और यह दुनिया के सबसे बड़े एमआईसीई स्थलों में से एक है
  • यह विश्व के शीर्ष 10 प्रदर्शनी और सम्मेलन केंद्रों में से एक है, जिसे जर्मनी के हैनोवर प्रदर्शनी केंद्र और शंघाई के राष्ट्रीय प्रदर्शनी और सम्मेलन केंद्र के बराबर का माना गया है.

यह केंद्र भव्य आयोजनों और प्रदर्शनियों की गरिमा बढ़ाने में सफल होगा और विश्व में भारत की समृद्ध संस्कृति, धरोहर और उन्नति को प्रदर्शित करेगा.

♦ सब्जीमंडी इलाके में मां की खौफनाक हत्या, बेटे को पुलिस ने पकड़ा

अपनी माँ की हत्या करने वाला

Posted : 26 July, 2023, 3:30 PM

नई दिल्ली : दिल्ली के नार्थ डिस्ट्रिक्ट के सब्जीमंडी इलाके में एक भयानक घटना हुई है, जिसमें एक बेटे ने अपनी मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस को सुबह ही जानकारी मिली थी, जिसके बाद वे तत्काल कार्रवाई में आए और आरोपी बेटे दीपक को गिरफ्तार कर लिया। इस खौफनाक घटना में मृतका का नाम इंदु (55) था, जिन्हें उनके बेटे ने डंडे से मारकर उन्हें शिकार बना दिया.

आरोपी ने खुलासा किया कि उसने 12वीं तक की पढ़ाई गुरुकुल में की हरिद्वार लेकिन कम उम्र में ही शराब पीने की आदत लग गई. आक्रामक स्वभाव वह अक्सर अपनी मां को पीटता था. इस बार एयर कंडीशनर चलाने को लेकर इसने अपनी माँ को डंडा से पीटना शुरू कर दिया, जिससे उसके सिर, चेहरे, गर्दन और हाथ पर कई चोटें आईं और बाद में उसकी मौत हो गई.

♦ Delhi Dry Day: जन्माष्टमी और ईद समेत इन 4 दिनों पर अब नहीं मिलेगी शराब


Posted : 26 July, 2023, 3:30 PM

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने दिल्ली में 4 दिन के लिए ड्राई डे घोषित किए हैं. जन्माष्टमी, मुहर्रम, स्वतंत्रता दिवस और ईद पर ड्राई डे लागू होगा. इस बार मुहर्रम 29 जुलाई को होगा। स्वतंत्रता दिवस को हर साल 15 अगस्त को मनाया जाता है. जन्माष्टमी 7 सितंबर को और ईद-ए-मिलाद 28 सितंबर को होगी। इस अवधि में शराब की बिक्री नहीं की जाएगी. आबकारी विभाग ने दिल्ली में इन चार दिनों के लिए शराब की दुकानें बंद रखने का प्रपोजल दिया था, जिस पर केजरीवाल सरकार ने मोहर लगाई। यह बात खास तौर पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विधिवत घोषित की गई है. पहले से ही स्वतंत्रता दिवस के दिन शराब की दुकानें बंद रहती हैं.



25 JULY : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

♦अपनी बीमारी से परेशान मरीज ने डॉक्टर पर किया चाकू से वार

गंगा राम अस्पताल में पकड़ा गया आरोपी 


Posted : 25 July, 2023, 11:30 PM

नई दिल्ली : दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में एक मरीज ने डॉक्टर पर चाकुओं से हमला किया, मौके पर मौजूद स्टाफ ने पकड़ा

दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक मरीज ने गंगा राम अस्पताल नामी न्यूरोसर्जरन डॉक्टर सतनाम सिंह छाबरा पर चाकुओं से हमला कर दिया हालांकि हमले में डॉक्टर बाल बाल बच गए सिर्फ अंगूठे पर खरोंच आई है.

पुलिस के मुताबिक राजकुमार नाम का मरीज डॉक्टर के पास साल 2021 से इलाज करवा रहा था आज अचानक वो हिंसक हो गया, राजकुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, राजुमार डिप्रेशन में है ऐसा बताया जा रहा है

♦दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर मरम्मत के दौरान विमान आग से घिरा


Posted : 25 July, 2023, 10:30 PM

नई दिल्ली : दिल्ली के IGI एयरपोर्ट  पर मरम्मत के दौरान स्पाइसजेट Q400 विमान के इंजन में आग लग गई. ग्राउंड पर रनवे पर खड़े विमान # 1 इंजन  में आग लगने पर वहां मौजूद फायरबिग्रेड की गाड़ियों ने कार्यवाही करते हुए आग पर काबू पाया. फिलहाल विमान के सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं.

♦”मेरी माटी, मेरा देश” अभियान नई दिल्ली में केंद्र सरकार यादगार समारोह का आयोजन करेगी

  • भारत की स्वतंत्रता की जश्न का पर्व “अमृत महोत्सव अभियान” और “मेरी माटी, मेरा देश” का संयुक्त आयोजन राष्ट्रभक्ति अभियान के अंतर्गत
  • प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में राष्ट्र प्रेम के कार्यक्रम का समापन होगा
Posted : 25 July, 2023, 5:30 PM

नई दिल्ली : “अमृत महोत्सव अभियान” जिसके माध्यम से भारत की स्वतंत्रता के उत्सव का समापन किया जाएगा, इसे “मेरी माटी, मेरा देश” अभियान के साथ, केंद्र सरकार द्वारा नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है. इस आयोजन का उद्देश्य राष्ट्र के लिए शौर्यपूर्वक बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करना है.

इस अभियान के दौरान बड़े स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा,  9 अगस्त से आरंभ होकर 30 अगस्त को समाप्त होगा. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे.

सरकार के अनुसार, पंचायत स्तर के कार्यक्रम 9 अगस्त से 15 अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे. इन कार्यक्रमों के दौरान, उपस्थित लोग सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे और प्रधानमंत्री के पंच प्रण के अनुसार प्रतिज्ञा समारोह आयोजित किया जाएगा. लोग मिट्टी को हाथ में लेकर प्रतिज्ञा लेंगे और इस मौके को याद करने के लिए सेल्फी लेंगे. इसके अलावा, “वन्दे मातरम” पहल के तहत 75 पौधे रोपे जाएंगे. राष्ट्रीय ध्वज को फहराया जाएगा और हर गांव से एकत्र की गई मिट्टी को एक कलश में तहसील तक पहुंचाया जाएगा, जो बाद में दिल्ली लाया जाएगा. यह अभियान नागरिकों में एकता और देशभक्ति की भावना को संवर्धित करने का उद्देश्य रखता है.

♦दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश और बाढ़ के बाद कंजंक्टिवाइटिस के मामलों में वृद्धि

  • दिल्ली एएमएस प्रमुख ने बढ़ते मामलों के बीच सतर्कता और सावधानी बरतने का आग्रह किया

Posted : 25 July, 2023, 2:30 PM

नई दिल्ली : दिल्ली एनसीआर में हाल ही में हुई भारी बारिश और बाढ़ के बाद शहरवासी कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं.  इनमें संक्रामक रोगों का बढ़ना चिंता का कारण बन गया है.

पिछले पांच दिनों में, दिल्ली एम्स में कंजंक्टिवाइटिस, जिसे आई फ्लू भी कहा जाता है, में चिंताजनक वृद्धि देखी गई है, जिसमें प्रतिदिन 100 से अधिक मरीज भर्ती हो रहे हैं.

दिल्ली और एनसीआर में स्थिति गंभीर बनी हुई है क्योंकि यह क्षेत्र भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित रहा है।  स्वास्थ्य अधिकारी नेत्रश्लेष्मलाशोथ के मामलों में वृद्धि की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं और प्रभावित लोगों को आवश्यक चिकित्सा देखभाल प्रदान कर रहे हैं.

लोगों को सफाई का पालन करने, गंदे हाथों से अपनी आंखों को छूने से बचने और नेत्रश्लेष्मलाशोथ या संबंधित बीमारियों के किसी भी लक्षण का अनुभव होने पर तुरंत चिकित्सा सहायता लेने की सलाह दी गई है. जो लोग इंफ्रक्टिड हैं उन्हें चश्मा लगाने का ध्यान रखना चाहिए जिससे इस बीमारी से दूसरे लोग बचाए जा सके.

♦ हादसा : दिल्ली की बिल्डिंग का छज्जा गिरा, एक मां और उसके छोटे बेटे की दुखद मौत

पंजाबी बाग : हादसे के बाद मौके पर पुलिस और पीड़ित के परिवार के लोग

Posted : 25 July, 2023, 1:40 PM

नई दिल्ली :राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पंजाबी बाग वेस्ट इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें एक 30 साल की महिला और उसके 4 साल के बेटे की मौत हो गई। यह दुखद घटना दोपहर एक बजे की घटना है.

सूत्रों के अनुसार, पंजाबी बाग क्षेत्र में स्थित बिल्डिंग के छज्जे का अचानक गिर जाने से महिला और उसके बच्चे दब गए और उनकी मौत हो गई। इस हादसे में अन्य लोगों के भी दबे होने की आशंका है। मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंच गई है और राहत और बचाव का काम जारी है.

यह घटना ने स्थानीय लोगों के बीच शोक और गहरा दुख पैदा कर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के पीड़ित परिवार को सहायता देने के लिए भी कदम उठाए हैं.



24 JULY : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

♦ डीयू में ईसीए और स्पोर्ट्स कोटा एडमिशन पर वेबिनार 25 जुलाई को

  • दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा वेबिनार: ईसीए और स्पोर्ट्स कोटा के एडमिशन पर जानकारी देने की तैयारी”
  • “शैक्षणिक करियर में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय का वेबिनार: एडमिशन प्रक्रिया और योग्यता मानदंड पर चर्चा”

Posted : 24 July, 2023, 7:40 PM

नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय की एडमिशन ब्रांच ने मंगलवार, 25 जुलाई 2023 को एक वेबिनार का आयोजन किया है, जिसमें ईसीए और स्पोर्ट्स कोटा के तहत एडमिशन से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी. वेबिनार 03:00 बजे से शुरू होगा और इसका सीधा प्रसारण दिल्ली विश्वविद्यालय के आधिकारिक यूट्यूब चैनल youtube.com/@Univofdelhi पर उपलब्ध होगा. ईसीए एडमिशन की संयोजक, ज्वाइंट डीन डॉ. दीप्ति तनेजा ईसीए कोटा पर एडमिशन से संबंधित जानकारी देंगी, जबकि दिल्ली विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स एवं फिजिकल एजुकेशन के डायरेक्टर डॉ. अनिल कलकल स्पोर्ट्स कोटा के तहत एडमिशन प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे. इस वेबिनार में जुड़ने के लिए इच्छुक छात्र और अभिभावक आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर पंजीकरण कर सकते हैं.

♦ बहादुरगढ़ के ताकतवर गैंगस्टर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया

गैंगस्टर सुमित को गिरफ्तार करनी वाली दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच एंटी गैंगस्टर टीम

  • शराबी गैंग के ताकतवर शूटर सुमित को गिरफ्तार किया गया
  • 15 अपराधिक मामलों में शामिल था

Posted : 24 July, 2023, 7:30 PM

नई दिल्ली : बहादुरगढ़, हरियाणा: दिल्ली पुलिस अपराध शाखा ने बहादुरगढ़ के हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है. नाम सुमित (28) है, जो एक शराबी गैंग के ताकतवर शूटर है।. यह पहले से ही 15 अपराधिक मामलों में शामिल है. एंटी गैंगस्टर टीम ने झारोदा कलां इलाके, दिल्ली में  गिरफ्तार किया. उसे एक भरी हुई पिस्तौल साथ मिली। पूछताछ में पता चला कि एक प्रोटेक्शन मनी के बटवारे पर हुआ झगड़ा उसे राइवल गैंग के सदस्यों की हत्या करने की ताक में था. उसने इसके लिए एक पिस्तौल इंतज़ाम किया और झारोदा कलां, दिल्ली जा रहा था.

♦ एनडीआरएफ टीम ने तत्काल और समझदारी से छोटे बच्चे को बोरवेल से बचाया

बच्चे को बोरवेल से निकालते NDRF की टीम

  • बिहार के नालंदा जिले में 5 वर्षीय बच्चा बोरवेल में गिरा
  • एनडीआरएफ टीम के प्रयासों के चलते बच्चे को 50 फुट गहरे बोरवेल से निकाल लिया गया

Posted : 24 July, 2023, 6:30 AM

नई दिल्ली : 23 जुलाई एनडीआरएफ की टीम ने तुरंत कार्यवाही से छोटे बच्चे के जीवन को बचाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. विल-कुल फतेहपुर, जिला- नालंदा (बिहार) में एक 5 वर्षीय बालक बोरवेल में गिर गया था, उस संबंध में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के तत्काल और समझदारी से ऑपरेशन को सफलतापूर्वक निपटा कर छोटे बच्चे को 50 फुट की गहराई के बोरवेल से सुरक्षित निकाल लिया.

बोरवेल में बच्चे के गिरने की सूचना नागरिक प्रशासन से मिलने पर 9 बटालियन से एनडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गई थी. एनडीआरएफ टीम के कुशल प्रयासों के बाद, 5:20 बजे शाम बोरवेल से फंसे हुए बच्चे को जिंदा निकाल लिया। बच्चे को बचाने के बाद, बच्चे को आगे की जांच और आवश्यक चिकित्सा के लिए मेडिकल टीम को सौंपा गया.


23 JULY : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

♦दिल्ली के गांधी नगर फैक्ट्री में लगी आग में 12 झुलसे

गांधी नगर फैक्ट्री जिसमें आग लगी

Posted : 22 July, 2023, 6:30 PM

नई दिल्ली : दिल्ली के शाहदरा जिला गांधी नगर इलाके में कपड़े फैक्ट्री में आग लग गई. इस आग में 12 लोगों के झुलसने की सूचना है. मौके पर दमकल की 5 गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए भेजी गईं. यह घटना करीब 4 बजे की है. आग बुझाने का काम अभी भी जारी है.

♦दिल्ली पुलिस यातायात पुलिसकर्मी के खिलाफ ट्विटर पर कोरियन नागरिक की शिकायत पर सस्पेंड के आदेश

कार में लगे कैमरे में आई ट्रैफिक पुलिसकर्मी की तस्वीरें

  • ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ईमानदारी और नागरिकों के साथ व्यवहार पर संदेह बना
  • दिल्ली पुलिसकर्मियों के मामले में जनता के विश्वास को बनाए रखने की जरूरत

Posted : 22 July, 2023, 6:00 PM

नई दिल्ली : दिल्ली के एक इलाके का एक महीने पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कोरियन नेशनल द्वारा अपनी कार में लगाए गए कैमरे से एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी का वीडियो बनाया गया है. इस वीडियो में दिखाया गया है कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी महेश चंद ने चालान काटने के नाम पर एक गाड़ी ड्राइवर से 5 हजार रुपए लिए थे. शिकायतकर्ता ने पुलिस कमिश्नर को ट्वीट करते हुए यह भी लिखा है की उस ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी ने चालान की रसीद भी उसे नही दी.

इस वायरल वीडियो के चलते दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए. महेश चंद को तत्काल सस्पेंड कर दिया है और इस मामले की जांच के लिए गहन प्रक्रिया शुरू की है.

ट्रैफिक पुलिसकर्मी को पूछताछ के दौरान अपनी सफाई देते हुए कहा वह जब तक रसीद देता उसी दौरान कार वाला अचानक वहां से चला गया.

इस घटना की तस्वीरें वायरल होने के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह करीब एक महीने पहले का मामला है. यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल  हो होने के बाद इस मामले में सख्ती से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

इस घटना के बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ईमानदारी और नागरिकों के साथ व्यवहार के प्रति जनता के मन में संदेह का बीज बोने के लिए बन गई है. इस वक्त पुलिस अधिकारियों को इस मामले को गंभीरता और जिम्मेदारी से लेने की आवश्यकता है, ताकि लोगों के विश्वास को बनाए रखा जा सके.

♦दिल्ली में प्रशासन की लापरवाही के चलते जलभराव में डूब कर मासूम बच्चे की मौत

मासूम जिसकी जलभराव में मौत

  • दिल्ली के कई इलाकों में अभी भी जलभराव स्तिथि बनी हुई है. दिल्ली नगर निगम के गैरजिम्मदार रवैए के चलते पानी निकालने की कोई व्यवस्था नहीं की गई. 
  • इस घटना के बाद दिल्ली सरकार के सभी दावों की पोल खुल गई.

Posted : 22 July, 2023, 3:00 PM

नई दिल्ली : दिल्ली के किराड़ी विधानसभा अंतर्गत वार्ड 39 जनता एनक्लेव में पानी की निकासी ना होने से जमा जलभराव और प्रशासनिक लापरवाही ने फिर एक घर का चिराग बुझा दिया. कालोनी के कई मकान आधी मंजिल तक पानी में डूबे हुए है.
आज तीन साल का 5 बहनों पर इकलौता भाई घर में भरे पानी में डूबकर मौत हो गई. बच्चा खेलते खेलते पहली मंजिल से ग्राउंड फ्लोर में भरे पानी में गिर गया जिसमें उसकी मौत हो गई.



22 JULY : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

♦  दिल्ली में यमुना का जल स्तर फिर से बढ़ने का खतरा मंडराया

फ़ाइल फोटो : दिल्ली की यमुना में बाढ़ का दृश्य 

  • हथनी कुंड बैराज से दिल्ली के लिए 8.5 लाख क्यूसिक पानी छोड़ा गया है
  • यमुना के आसपास के एरिया में फिर से अलर्ट की घोषणा कर दी गई है

Posted : 22 July, 2023, 8:00 PM

नई दिल्ली : हाल ही में बाढ़ के कहर को झेल चुकी दिल्ली चंद दिनों की राहत के बाद फिर आफत मंडराने लगी है. 9 जुलाई के बाद यमुना का जल स्तर खतरे के निशान 205.33 मिली मीटर  को पार करके 208. 90 मिली मीटर तक पहुँच गया था. इस बढ़ते हुए जल स्तर के कारण दिल्ली में यमुना के आसपास के एरिया में बाढ़ का पानी घुस गया था. दिल्ली का ऐतिहासिक लाल किला भी पानी से लबालब भर गया था. लोग बाढ़ राहत शिविरों में अभी भी रहने को मजबूर हैं.सूत्रों का कहना है हरियाणा के हथनी कुंड बैराज से 8.5 लाख क्यूसिक पानी दिल्ली के लिए छोड़ा गया है. अभी दिल्ली की यमुना खतरे के निशान से 205.60 मिली मीटर की ऊंचाई पर बह रही है. कल तक 206 मिली मीटर से अधिक पानी बढ़ने का अनुमान है और पानी की बढ़ोतरी जारी रहेगी। दिल्ली प्रशासन की सभी इकाइयाँ सावधान कर दी गई हैं.

♦ दिल्ली हाईकोर्ट ने एशियन गेम्स 2023 में पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया को ट्रायल के बिना सीधी एंट्री की अनुमति दी

महिला पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया

  • रेसलर अमित पंघाल और सुजीत कलकल की याचिका खारिज, फोगाट और पूनिया को मिली राहत
  •  खिलाड़ियों में फैसले के खिलाफ आक्रोश और नाराजगी, न्यायाधीश ने कहा- “फैसला हम नहीं करेंगे कि बेहतर पहलवान कौन है?”

Posted : 22 July, 2023, 7:50 PM

नई दिल्ली : एशियन गेम्स 2023 में पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया को ट्रायल के बिना सीधी एंट्री का फैसला दिल्ली हाईकोर्ट ने किया है।. दिल्ली हाईकोर्ट ने रेसलर अमित पंघाल और सुजीत कलकल की याचिका खारिज कर दी है, जिन्होंने विनेश और बजरंग को टूर्नामेंट में सीधे प्रवेश देने के खिलाफ अपील की थी. यह फैसला अंडर-20 विश्व चैम्पियन अमित पंघाल और अंडर-23 एशियाई चैम्पियन सुजीत कलकल की ओर से दायर की गई याचिका के खिलाफ हुआ है. दोनों खिलाड़ियों को विनेश और बजरंग को टूर्नामेंट में सीधे प्रवेश देने के फैसले के खिलाफ रिट याचिका खारिज की गई है.

भारतीय ओलंपिक संघ की तदर्थ समिति ने मंगलवार को एशियाई खेलों में विनेश फोगाट (53 किलो) और बजरंग पूनिया (65 किलो) को सीधी एंट्री देने का फैसला किया। दूसरे पहलवानों के लिए ट्रायल 22 और 23 जुलाई को होने हैं. पंघाल और कलकल ने इस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें तदर्थ समिति के फैसले को रद्द करने की मांग की गई थी. यह फैसला खेलों में सीधे प्रवेश मिलने के मामले में पहले से विवादों में है.

विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के बिना सीधी एंट्री के फैसले के खिलाफ लोगों में आक्रोश और नाराजगी बढ़ी है. इसमें उन्हें न्याय न मिलने का आरोप लगाया जा रहा है और उन्होंने अधिक सतर्क रहने की अपील की है. दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद ने अंडर-20 विश्व चैम्पियन अमित पंघाल और अंडर-23 एशियाई चैम्पियन सुजीत कलकल की याचिका खारिज कर दी है, जिससे विनेश और बजरंग को टूर्नामेंट में सीधे प्रवेश मिलने का फैसला दिया गया है.

♦ भारतीय वायु सेना में धोखाधड़ी करने वाले जालसाज को गिरफ्तार किया गया

जालसाज उत्कर्ष पाण्डेय गिरफ्तार

  • यूपी एसटीएफ और मिलिट्री इंटेलिजेंस की संयुक्त कार्रवाई से खुलासा हुआ ठगी का जाल.
  • भारतीय वायु सेना के नाम पर सैकड़ों बेरोजगार युवकों को धोखे देकर फरार था.

Posted : 22 July, 2023, 6:35 PM

नई दिल्ली : लखनऊ के भारतीय वायु सेना के फाइटर लैफ्टिनेंट की वर्दी धारण करने वाले एक जालसाज के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. इस व्यक्ति ने भारतीय वायु सेना में नौकरी पाने के नाम पर सैकड़ों बेरोजगार युवकों को ठग लिया था.

22 जुलाई को यूपी एसटीएफ और मिलिट्री इंटेलिजेंस ने इस जालसाज की गिरफ्तारी के लिए संयुक्त कार्रवाई की. यूपी एसटीएफ की टीम ने विभिन्न जिलों में चल रही धोखाधड़ी के संबंध में सूचना संकलन किया था. उस जालसाज गिरफ्तार करने के लिए लखनऊ मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीम भी सहायता प्रदान की. गिरफ्तार व्यक्ति का नाम उत्कर्ष पाण्डेय है और उसके पास से फर्जी और कूटरचित दस्तावेज बरामद किए गए हैं. इसमें से कई बेरोजगार युवक उसके गृह जनपद कुशीनगर के रहने वाले हैं, जिनसे धोखाधड़ी करके उसने भारतीय वायु सेना में विभिन्न पदों पर नौकरी दिलवाई थी.

यह खबर शहर में सनसनी मचा दी है और भारतीय वायु सेना के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले जालसाजों के खिलाफ लोगों में आक्रोश और नाराजगी बढ़ी है. लोग अधिक सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं और ऐसी धोखाधड़ी और ठगी के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. यूपी पुलिस और अन्य संबंधित विभागों को इसमें जांच और नियमित प्रहरी रहने के लिए अपील की जा रही है ताकि ऐसी धोखाधड़ी को पूरी तरह से रोका जा सके.

♦ महिलाओं के साथ अत्याचार के मामलों पर बीजेपी ने घेरी पश्चिम बंगाल सरकार, सीएम ममता बनर्जी पर बढ़ाया हमला

  • पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ हिंसा – बीजेपी ने सीएम ममता बनर्जी के नेतृत्व पर कटाक्ष किया.
  • चिंता भरा वीडियो सामने आया – मालदा में आदिवासी महिलाओं को झेलना पड़ा क्रूरता, बीजेपी ने सीएम ममता से जवाब मांगा.
  • राजस्थान में महिला सुरक्षा का संदिग्ध रिकॉर्ड – बीजेपी ने सीएम अशोक गहलोत को जवाबदेह ठहराया.
  • बढ़ते हुए महिलाओं के खिलाफ हिंसा के लिए जिम्मेदार मानी गई पश्चिम बंगाल सरकार : बीजेपी 

Posted : 22 July, 2023, 3:35 PM

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल के महिला अपराधों के मामले ने राजनीतिक दलों के बीच एक बार फिर से जख्म खोल दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने महिलाओं के साथ हुई अत्याचार को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार पर आक्रमण किया है. पंचायत चुनाव के दौरान हावड़ा में महिला उम्मीदवारों के साथ हुई हिंसा के मामले ने लोगों के दिलों में गहरे सवाल उठाए हैं. मालदा में भी दो आदिवासी महिलाओं के साथ हुए अत्याचार का वीडियो वायरल होने से सीएम ममता बनर्जी पर बीजेपी ने निशाना साधा है.

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बंगाल में महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद इस घटना पर शर्मसार होने को कहा है और सरकार को आक्रमकता दिखाई है. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी बीजेपी ने अपराधों के मामले में सवाल उठाया है और शांत और सुरक्षित राज्य की व्याख्या पर संदेह जताया है. राजस्थान में महिलाओं के साथ हुई घटनाओं ने इस विशेषता को चुनौती दी है और उन्होंने पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ हुई घटनाओं के लिए भी सीएम ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया है.

♦ प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में रोजगार मेला: 70,000 युवाओं को नौकरी का अवसर

प्रधानमंत्री ने 22 जुलाई, 2023 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय रोजगार मेले को संबोधित किया.

  •  युवाओं को समर्थन और सशक्तिकरण के लिए रोजगार मेला ने किया महत्वपूर्ण योगदान
  • रोजगार मेला: देश के प्रतिष्ठित नेतृत्व में युवाओं को सौभाग्यशाली भविष्य का अवसर

Posted : 22 July, 2023, 3:00 PM

नई दिल्ली: देश की युवा प्रतिभाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से रोजगार मेले ने अपनी एक अहम पहचान बनाई है. इसी मेले के अगले चरण में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 70,000 से अधिक युवाओं को नौकरी का अवसर प्रदान किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर युवाओं को संबोधित किया और उन्हें भारत के प्रति विश्व के भरोसे और आकर्षण का भरपूर इस्तेमाल करने की अपील की.

प्रधानमंत्री मोदी ने रोजगार मेले के माध्यम से एक बार फिर भाजपा के राजनीतिक विरोधियों को कांग्रेस को निशाना बनाया और कहा कि कई साल पहले भारत के बैंकिंग सेक्टर का स्थिति अधीनस्थ था, लेकिन अब यह सबसे मजबूत समझा जाता है. उन्होंने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के घाटे की बात कहते हुए कहा कि ये सबसे बड़े घोटालों में से एक थे, जिन्होंने बैंकिंग प्रणाली को कमजोर बना दिया था. उन्होंने गरीबों और असंगठित क्षेत्रों को मदद करने के लिए भारत सरकार की योजनाओं के माध्यम से ऋण का प्रचार-प्रसार किया और महिला स्वयं सहायता समूहों का समर्थन किया.

वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण एवं वस्त्र राज्यमंत्री श्री पीयूष गोयल 22 जुलाई, 2023 को नई दिल्ली में 7वें रोजगार मेले में समूह फोटो में.

प्रधानमंत्री ने रोजगार मेले के महत्व को बताते हुए कहा कि यह सार्वजनिक प्राथमिकता को पूरा करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। रोजगार मेले ने गरीबों और असंगठित क्षेत्रों के लोगों को सशक्त बनाने और उन्हें रोजगार के अवसरों से जुड़ने का माध्यम प्रदान किया है. इसके माध्यम से सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में नौकरियों के अवसरों को बढ़ावा दिया है और युवाओं को रोजगार के क्षेत्र में भागीदारी का सार्थक अवसर प्रदान किया है.

वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण एवं वस्त्र राज्यमंत्री श्री पीयूष गोयल 22 जुलाई, 2023 को नई दिल्ली में 7वें रोजगार मेले के अंतर्गत नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए दिखाई दिए। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के लिए राज्यमंत्री प्रोफ़ेसर एस.पी. सिंह बाघेल भी दिखाई दिए.

पिछले साल 22 अक्टूबर को रोजगार मेले की शुरुआत होने के साथ ही भारत सरकार ने लगभग 10 लाख सरकारी नौकरियों के वादे किए थे. रोजगार मेले के माध्यम से प्रदान किए गए नौकरी अवसर देश के युवाओं के लिए न केवल रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे, बल्कि देश के राष्ट्रीय विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान के रूप में काम आएंगे. इससे युवाओं को विकास के मार्ग पर आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और  एक योगदानी के रूप में योग्य बनाएगा.



21 JULY : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

♦ दिल्ली के इंदिरा गाँधी एयरपोर्ट पर 10 करोड़ की विदेशी करेंसी की तस्करी का खुलासा

पकड़ी गई करेंसी के साथ कस्टम स्टाफ

  • विदेशी करेंसी तस्करी के शिकंजे में ताजिक नागरिक, हवाई अड्डे पर 10 करोड़ की राशि ज़ब्त
  • इंदिरा गाँधी हवाई अड्डे पर तीन ताजिक नागरिक तस्करी मामले में गिरफ्तार

Posted : 21 July, 2023, 9:30 PM

नई दिल्ली : दिल्ली के इंदिरा पर विदेशी करेंसी की तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ है. आज हवाई अड्डे पर विदेशी मुद्रा ज़ब्त करने के एक सबसे बड़े मामला सामने आया है.

एयरकस्टम्स आईजीआईए (AirCustoms IGIA) ने इस्तांबुल के लिए रवाना होने वाले 3 ताजिक राष्ट्रीयों के खिलाफ एक तस्करी मामला दर्ज किया है, जिसके बाद उनके बैगों की खोज से US$ 720,000 और €664,200 की मूल्य रखने का पता चला, जिसका मूल्य इनर्न रुपये में 10.07 करोड़ रुपये है.

♦ मणिपुर महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने का मामला संसद तक हंगामा

  • मणिपुर में नग्न कर घुमाने के मामले पर हंगामा, संसद की कार्यवाही स्थगित
  • पीड़िता के पति ने बताया: भीड़ ने पत्नी को जानवरों की तरह टूट पड़ा था
Posted : 21 July, 2023, 3:30 PM

नई दिल्ली : मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने का मामला संसद तक पहुंच गया है. संसद के दोनों सदनों में शुक्रवार को भी इस मुद्दों को लेकर हंगामा हुआ और सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी. अब इस घटना को लेकर पीड़ित महिला के पति ने एक बयान दिया है. एक निजी चैनल से बातचीत में पीड़िता के पति ने कहा कि “भीड़ मेरी पत्नी पर जानवरों की तरह टूट पड़ी थी”. उन्होंने कहा कि जिस दिन ये हुआ वो मेरे लिए सबसे दर्दनाक दिन था. पीड़ित महिला के पति ने कहा कि उनकी पत्नी को भीड़ अपने साथ अलग से लेकर गई. उन्हें जबरदस्ती कपड़े उतारने के लिए भी मजबूर किया गया.

पुलिस ने घटना के आरोपी हुइरेम हेरादास मैती (32) को गिरफ्तार किया है.

बता दें कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद मणिपुर पुलिस ने घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गौरतलब है कि इस वीडियो के सामने आने के बाद देश भर में आक्रोश के बीच मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने गुरुवार शाम को कहा था कि मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न कर घुमाने के भयावह मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, राज्य पुलिस ने भी बताया था कि दो अन्य को भी गिरफ्तार किया गया है, जिससे कुल गिरफ्तारियों की संख्या चार हो गई है.

राज्य पुलिस ने कहा कि कथित अपराधियों में से एक को गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया. 32 वर्षीय व्यक्ति की पहचान हुइरेम हेरादास सिंह के रूप में हुई है, जिसे महिलाओं का वीडियो वायरल होने के बाद थौबल जिले से गिरफ्तार किया गया. वीडियो में हरे रंग की टी-शर्ट पहने व्यक्ति एक महिला को घसीटते हुए नजर आ रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा था कि वीडियो देखने के बाद, हमने जघन्य अपराध की निंदा करने का निर्णय लिया और हम इसे मानवता के खिलाफ अपराध कहते हैं… आगे की जांच चल रही है और जो लोग इसमें शामिल हैं उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा और देश के कानून के अनुसार मामला दर्ज किया जाएगा.

♦ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी की जांच के तहत आईएएस अधिकारियों और कांग्रेस नेता के खिलाफ छत्तीसगढ़ में कार्रवाई

प्रवर्तन निदेशालय छत्तीसगढ़

  • छापेमारी के दौरान आईएएस अधिकारियों और कांग्रेस नेता के आवासों पर छापेमारी
  • ईडी द्वारा धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत नया मामला दर्ज किया गया
  • सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच का आदेश दिया
Posted : 21 July, 2023, 1:30 PM

नई दिल्ली : रायपुर: प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में मनी लॉन्ड्रिंग मामले के तहत छापेमारी की कार्रवाई की. इसमें कुछ आईएएस अधिकारियों और छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ छापेमारी की गई.

आईएएस अधिकारी रानू साहू और अन्य नौकरशाहों के आवासों पर छापेमारी कर रही हैं प्रवर्तन निदेशालय की टीमें. सूत्रों के अनुसार, इस छापेमारी में कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत नया मामला दर्ज करने के लिए की जा रही है.

हालांकि, आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई किस मामले से जुड़ी है वह अभी तक स्पष्ट नहीं है. लेकिन सूत्रों के अनुसार, यह कथित चावल घोटाले से जुड़ा हो सकता है. ईडी राज्य में कथित कोयला खनन और शराब घोटाले की जांच कर रही है, और इस जांच में पहले से ही कुछ प्रमुख नौकरशाहों को गिरफ्तार किया गया है.

18 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने एजेंसी से छत्तीसगढ़ में 2,000 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के लिए निर्देश दिया था. सुप्रीम कोर्ट ने एजेंसी को सख्त निर्देश दिए थे कि वे इस मामले की जांच को सभी पहलुओं से देखें.

♦ जहाँगीरपुरी में दो अलग-अलग घटनाएं, एक में एक रेहड़ी पटरी लगाने वाले रामविलास की मौत, एक घायल

 

  • रेहड़ी पटरी लगाने वाले रामविलास की मौत, बैटरी रिक्शा वाले से हुई मारपीट
  • ताजिए के जुलूस के लिए चंदा इकट्ठा कर रहे लड़कों पर हमला, संजय नाम के शख्स को घायल किया गया
Posted : 21 July, 2023, 12:30 PM

नई दिल्ली : दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में बृहस्पतिवार को दो आपराधिक घटनाएं सामने आईं. पहली घटना में दिल्ली पुलिस के मुताबिक, जहांगीरपुरी में एक रेहड़ी पटरी लगाने वाले रामविलास नाम के शख्स के साथ एक बैटरी रिक्शा वाले अज्ञात शख्स की मारपीट की हुई, जिसमें रामविलास की मौत हो गई. अज्ञात शख्स की तलाश जारी है.

दूसरे मामले में कुछ नाबालिग़ लड़के ताजिए के जुलूस के लिए चंदा इकट्ठा कर रहे थे, वहां पर संजय नाम के शख्स से उनकी कुछ कहासुनी हुई। इस पर लड़कों ने संजय पर कुछ फेंक कर मारा, जिससे वह घायल हो गया.

संजय को जख्मी हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई के लिए शुरूआत कर दी है। दोनों घटनाओं में शामिल अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस जुटी हुई है.

यहां तक ​​कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इन घटनाओं पर ट्वीट करते हुए दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, “जहांगीरपुरी में रामविलास जी की हत्या और ताजिए के जुलूस में लड़कों पर हमले बेहद दुखद हैं। दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए और उन्हें सख्त सजा दी जानी चाहिए.”

इन घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों में गुस्से की आवाज उठी है। उन्होंने इन घटनाओं की निंदा करते हुए अभिव्यक्ति की है और स्थानीय पुलिस और सरकार से दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है.



20 JULY : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

♦ महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में बृजभूषण शरण सिंह को मिली जमानत

Posted : 20 July, 2023, 5:30 PM

नई दिल्ली : भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह को दिल्ली की एक अदालत ने महिला पहलवानों द्वारा उनके खिलाफ दायर कथित यौन उत्पीड़न के मामले में नियमित जमानत दे दी है. गृह मंत्रालय के तहत आने वाली राष्ट्रीय राजधानी की पुलिस की ओर से सिंह की जमानत के अनुरोध का विरोध नहीं किया गया. इसके बाद दिल्ली की राऊज एवेन्यू अदालत ने आज शाम को चार बजे तक अपना फैसला सुरक्षित रख लिया. बाद में उनकी जमानत मंजूर कर ली गई.

नियमित जमानत के लिए बृजभूषण शरण सिंह के अनुरोध का विरोध करते हुए पहलवानों की ओर से पेश वकील ने अदालत से कहा कि वे एक प्रभावशाली व्यक्ति हैं और मामले में गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश कर सकते हैं. वकील ने कहा कि सिंह को बताया जाना चाहिए कि वे शिकायतकर्ताओं या गवाहों से संपर्क नहीं कर सकते.

♦ सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने दिल्ली सरकार बनाम एलजी DERC चेयरमैन मामले की सुनवाई 

Posted : 20 July, 2023, 8:30 PM

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार बनाम एलीज DERC चेयरमैन मामले में गुरुवार को सुनवाई की। इस मामले की सुनवाई CJI डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस पी एस नरसिम्हा और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच ने की। सुनवाई के दौरान दिल्ली सरकार के वकील अभिषेक सिंघवी ने कोर्ट को बताया कि हम कोर्ट के कहने पर ही एलजी के पास गए थे। हमने एलजी को तीन नाम भी दिए, लेकिन दो नाम और भी दिए. इस विवाद के बाद अब सुप्रीम कोर्ट को इस मुद्दे पर निर्णय लेना होगा.

सिंघवी ने आगे कहा कि दिल्ली सरकार और एलजी के बीच डीआरईसी के चेयरमैन की नियुक्ति के मुद्दे पर सहमति नहीं हुई। इसलिए, अब सुप्रीम कोर्ट को ही फैसला लेना होगा. वहीं, एलजी की तरफ से पेश हुए वकील हरीश साल्वे ने कहा कि इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट को निर्णय देना चाहिए. दोनों पक्षों को सुनने के बाद, CJI ने कहा कि इस तरह से एलजी के चेयरमैन की नियुक्ति नहीं हो सकती क्योंकि यह विषय केंद्र सरकार के पास आने वाला है.

SG तुषार मेहता ने कहा कि यह इलेक्ट्रिसिटी एक्ट का मामला है जिसमें केंद्र की अधिकार है. उन्होंने कहा कि जस्टिस उमेश कुमार को चेयरमैन के तौर पर नियुक्ति जारी रखना चाहिए. वहीं, जस्टिस नरसिम्हा ने कहा कि वे देख रहे हैं कि अंतरिम व्यवस्था कैसे की जा सकती है. इस मामले में एक या दो महीने का समय लग सकता है.

सुनवाई के दौरान दिल्ली सरकार और एलजी के बीच तनातनी के कारण CJI ने अपनी नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि किसी को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि संस्था का क्या होगा। लोग और संवैधानिक प्राधिकारी लड़ रहे हैं.

हरीश साल्वे ने आगे कहा कि जस्टिस उमेश कुमार के शपथ लेने पर लगी रोक को हटाना चाहिए. इस पर CJI ने कहा कि प्रोटेम आधार पर मामला खत्म होने तक किसी को नियुक्त किया जा सकता है। सुनवाई के बाद, दिल्ली सरकार ने कोर्ट से एक हफ्ते का समय मांगा है। कोर्ट ने कहा कि हमें भी होमवर्क के लिए थोड़ा समय चाहिए.



19 JULY : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

♦ करोल बाग़ पुलिस ने तीन सोने की ईंटों को जमीन खोदकर निकाला, सोने की चोरी में दिल्ली-देहरादून से तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Posted : 19 July, 2023, 8:30 PM

नई दिल्ली : सेंट्रल दिल्ली के करोल बाग में सुनील अनेजा नाम के एक कारोबारी के भरोसे का ऐसा कत्ल हुआ कि उसका सबसे भरोसेमंद कर्मचारी 4 किलो सोना लेकर फरार हो गया.
11 मई को सुनील अनेजा ने अपनी 4 सोने की ईंटें लेकर फरार अपने कर्मचारी अप्पू की शिकायत दर्ज करवाई थी. आरोपी उत्तर पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले के गांव नैपुर में रहने वाला है.
आरोपी को खोजने के लिए पुलिस ने उसके सोशल मीडिया अकाउंटों को खंगाला. पुलिस को उसके इंस्टाग्राम, व्हाट्सअप , ई-मेल आईडी डिटेल का मुआयना किया. इंस्टाग्राम से पुलिस को आरोपी की महिला मित्र की जानकारी मिली. उसकी महिला दोस्त ने बताया कि आरोपी उससे अक्सर इंस्टाग्राम पर कॉल किया करता था. इसके बाद आरोपी की इंस्टाग्राम डिटेल, आईपीडीआर और सीडीआर मंगाई गई और उसका नया मोबाइल नंबर हासिल किया गया.

तकनीकी निगरानी जांच से पता चला आरोपी देहरादून, उत्तराखंड में रह रहा है. आरोपी नई मोबाईल सिम का इस्तेमाल करता था और उसे बात करने के लिए कुछ देर के लिए चालू करता था. लगातार चार दिनों तक प्रयास के बाद आरोपी को एक PG में ढूंढ लिया गया, आरोपी अप्पू भुनिया उर्फ हर्ष उर्फ ऋषि को देहरादून, उत्तराखंड से गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी की पकड़ के बाद उसने राज से पर्दा उठाते हुए बताया की उसने बताया कि वह जिला पूर्वी मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल से नैपुर गांव में अपने घर में सोने की तीन ईंटें छिपा रखी हैं. इसके अलावा उसने एक दोस्त को भी सोने की ईंट दी थी.  आरोपी द्वारा चोरी की गई सोने की तीन ईंटें जमीन में गाढ़ रखी थी जिसे पुलिस ने खोद कर बरामद कर लिया.

आरोपी अप्पू की निशानदेही पर दिल्ली के मंडवाली में इस अपराध में शामिल दूसरे आरोपी अक्षय रस्तोगी को भी गिरफ्तार कर लिया गया. अप्पू ने एक किलो वजन की ईंट अक्षय को सौंपी थी. अक्षय रस्तोगी ने खुलासा करते हुए बताया कि सोने की एक ईंट गाजीपुर मुर्गा मंडी में मीट की सप्लाई करने वाले शोएब नाम के व्यक्ति को बेचने के लिए दी थी. पुलिस को आरोपियों से 3 किलो सोना, 17 लाख नकद आई-फोन, मैक बुक, 35 जोड़ी ब्रांडेड कपड़े, 08 जोड़ी ब्रांडेड जूते, चश्मे, ब्रांडेड घड़ियाँ बरामद हुई हैं.

♦कार चोरी का सैकड़ा बनाने वाले सफरुद्दीन उर्फ कालिया को सेंट्रल दिल्ली की ATS ने गिरफ्तार किया

Posted : 19 July, 2023, 7:25 PM

नई दिल्ली : सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट दिल्ली पुलिस की एटीएस ने दो वाहन चोर सफरुद्दीन उर्फ कालिया और सिकंदर उर्फ शिकारी को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास 10 लग्जरी गाड़ियां बरामद की गई हैं.

सफरुद्दीन एक लाख का इनामी वाहन घोषित हो चुका था और 2019 में जेल से बाहर आने के बाद से वाहन चोरी करना जारी रखा था. दिल्ली पुलिस की ATS ने सफरुद्दीन को इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है.  उनके पास से 10 चोरी की गई लग्जरी कारें बरामद की गई हैं. सफरुद्दीन की गिरफ्तारी के बाद, सिकंदर को मेरठ से गिरफ्तार किया गया है और कुल मिलाकर 5 चोरी की गई गाड़ियां बरामद की गई हैं.

चोरी की गई गाड़ियां दिल्ली के बाहरी इलाकों, जैसे अरुणाचल प्रदेश, असम और मणिपुर में बेची जाती थीं. गाड़ियों के इंजन और चैसी नंबर बदलकर उन्हें स्थानीय परिवहन कार्यालयों में रजिस्टर्ड किया जाता था. एटीएस टीम ने कुल 10 लग्जरी गाड़ियां बरामद की हैं, जिसमें 6 फोर्च्यूनर, 1 किया सेल्टोस, 1 इनोवा क्रिस्टा, 1 हुंडई क्रेटा और 1 महिंद्रा थार शामिल हैं। इसके अलावा, वाहनों को खरीदने वाले दारे कागुंग को भी गिरफ्तार किया गया है। जांच के दौरान कुछ गाड़ियों के पंजीकरण प्रमाण पत्र भी जब्त किए गए हैं.



18 JULY : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

♦NDA की महत्वपूर्ण बैठक में मोदी ने की चुनावी युद्धनीति की घोषणा

Posted : 18 July, 2023, 7:25 PM

नई दिल्ली : भाजपा नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की आज दिल्ली में अहम बैठक हुई। इसमें 38 राजनीतिक दल शामिल हुए और विपक्षी पार्टियों के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन का भी हिस्सा बना। यह बैठक नवंबर 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की रणनीति को तैयार करने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जेपी नड्डा, एकनाथ शिंदे, और जीतनराम मांझी जैसे महत्वपूर्ण नेता मौजूद थे.

NDA की बैठक का मुख्य उद्देश्य 2024 के लोकसभा चुनावों में ‘INDIA’ नामक विपक्षी गठबंधन के साथ मुकाबला करना है और एक संयुक्त रणनीति तैयार करना है. इससे पहले बैठक के पूर्व में NDA के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को माला पहनाई.

इस बैठक में नवंबर 2024 के चुनावों के लिए विजयी रणनीति और विपक्षी गठबंधन के खिलाफ मजबूती पर चर्चा होगी। नयी रणनीति और संगठनिक मामलों के अलावा, विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की इस बैठक का महत्वपूर्ण चर्चा और आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति और प्रचार की तैयारी करना.

इस बैठक के अंत में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के नेता और विशेष अतिथियों को धन्यवाद दिया और उन्हें चुनावों में जीत की कामना की। वे ने संघर्ष के लिए उनका सहयोग भी मांगा और संगठन को सशक्त बनाने के लिए आह्वान किया. यह बैठक एनडीए के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में बनी सरकार के आगामी चुनावी युद्ध की रणनीति का निर्धारण होगा.

♦फर्जी CGST अधिकारी ने ज्वेलर्स से 10 किलो सोने की लूटपाट की, दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया.

Posted : 18 July, 2023, 6:12 PM

नई दिल्ली : दिल्ली के रानी बाग इलाके में एक फर्जी CGST अधिकारी द्वारा ज्वेलर्स से 10 किलो सोने की लूटपाट की गई थी. पुलिस ने इस मामले में एक मास्टरमाइंड गिरफ्तार किया है, उसके साथी को भी पकड़ा है. इस अधिकारी ने लुधियाना जाने के दौरान रास्ते में ज्वेलर्स को लूट लिया था. एक ज्वेलर्स के करीबी व्यक्ति ने इस साजिश को रचा था.पुलिस ने इस व्यक्ति को खन्ना, पंजाब से गिरफ्तार किया है और सोने को बरामद किया है। इसके अलावा, यह खुद पहले भी 18 अन्य मामलों में शामिल है.

इस घटना की जांच करने के लिए बाहरी दिल्ली पुलिस ने स्पेशल आ स्टाफ की टीम की गठन किया है। इस टीम ने कई सीसीटीवी कैमरों की जांच की और कॉल डिटेल्स का विश्लेषण किया है। तकनीकी सर्वेलिंस के आधार पर पुलिस ने आरोपी सुशील कुमार को गिरफ्तार किया है.

दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपी जीएसटी के बारे में थोड़ी सी जानकारी रखता था क्योंकि वह जीएसटी में जाता था. इसके साथ ही, उन्होंने ज्वेलर्स के कर्मचारी राजन को बहुत समय से जानता था.  उस कर्मचारी के साथ मिलकर इस अपराध की योजना बनाई थी. इसके अतिरिक्त, आरोपी ने अन्य लोगों के सहयोग से इस लूट की वारदात को अंजाम दिया था.

यह मामला दिल्ली पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है और ज्वेलर्स और कारोबारियों के लिए राहत की खबर है.

♦बृजभूषण शरण सिंह को राऊस एवेन्यू कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी

Posted : 18 July, 2023, 5:12 PM

नई दिल्ली : पहलवानों द्वारा पूर्व कुश्ती संघ के अध्यक्ष और सांसद बृजभूषण सिंह पर जो आरोप लगाए हैं उसपर पिछली सुनवाई पर चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए अदालत ने बृजभूषण शरण सिंह को समन जारी किया था. 6 बालिग महिला पहलवानों की ओर से दायर एफआईआर पर ये  चार्जशीट दायर हुई थी.

पुलिस ने चार्जशीट में बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ यौनशोषण से जुड़ी IPC  की धारा 354, 354-A और 354 D  और सह आरोपी विनोद तोमर के ख़िलाफ़ आइपीसी की धारा 109, 354, 354 (A), 506 के तहत आरोप लगाए है.

रॉउज एवन्यू कोर्ट ने बृज भूषण और विनोद तोमर को दो दिन की अंतरिम जमानत दी है. 25 हजार के निजी मुचलके पर जमानत मिली है.

♦ दोस्ती से नाराज लड़की के घरवालों ने उतारा युवक को मौत के घाट

सलमान की हत्या की लाइव वीडियो

Posted : 18 July, 2023, 11:12 AM
  • दिल्ली के जाफराबाद इलाके में हत्या का दरिंदगी सामने आई

  •  युवती से दोस्ती के कारण एक युवक की बेरहमी से हत्या की गई

  •  आरोपी और उसके बेटे फरार, पुलिस की तलाश जारी

नई दिल्ली : दिल्ली के जाफराबाद इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां पर एक शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक हत्या की वजह एक युवती से दोस्ती बताई जा रही है.

मुद्दे का विवरण:
शाम के तकरीबन 5:15 बजे के आसपास, दिल्ली पुलिस को जानकारी मिली कि गली नंबर 2, कल्याण सिनेमा के पास, चौहान बांगर, जाफराबाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी है. मृतक का नाम सलमान उम्र है, जिसकी उम्र 25 साल है.

जानकारी के अनुसार, सलमान की एक लड़की से पिछले 2 साल से दोस्ती थी, लेकिन लड़की के घरवाले इस रिश्ते के खिलाफ थे. नाराज लड़की के पिता मंजूर ने अपने बेटे मोहसिन और नाबालिग बेटे के साथ मिलकर सलमान पर हमला किया, जब वह गली नंबर 2 में मोटरसाइकिल पर सवार था.

पुलिस ने धारा 302 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की है. वारदात के बाद, आरोपी मंजूर और उसके बेटे फरार हो गए हैं. पुलिस लगातार उनकी तलाश में जगह-जगह पर छापेमारी कर रही है.

इस हत्यारे काण्ड के बाद, जाफराबाद इलाके में लोगों सनसनी फैल गई है। इस घटना के पीछे की सच्चाई जानने के लिए पुलिस गहरी जांच कर रही है.



17 JULY : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

♦राजस्थान में नाबालिग छात्रा के साथ गैंग रैप के खिलाफ दिल्ली में ABVP का बीकानेर हाऊस पर प्रदर्शन

Posted : 17 July, 2023, 7:12 PM

नई दिल्ली : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दिल्ली में बीकानेर हाउस के बाहर राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध के विरोध में किया प्रदर्शन. जोधपुर गैंगरेप मामले में आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग, गहलोत सरकार की अपराध रोकने में विफलता पर छात्रों ने भर्त्सना की.

प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिस में जोरदार टकराव भी हुआ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का कहना है कि इस टकराव में कई छात्रों को चोटे आई हैं.

♦आकाश में एयर इंडिया की फ्लाइट में मोबाइल बैटरी ब्लास्ट, इमरजेंसी लैंडिंग की गई

Posted : 17 July, 2023, 7:12 PM

नई दिल्ली : उदयपुर : एक घटना ने उदयपुर एयरपोर्ट को गहरी संकट में डाल दिया था. जहां एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या 470 में एक मोबाइल बैटरी में हुआ ब्लास्ट हो गया. इस घटना के बाद यात्रियों को दिल्ली की यात्रा के दौरान अचानक खतरे का सामना करना पड़ा.

घटना के अनुसार, उदयपुर से दिल्ली के लिए रवाना होने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट 470 ने उदयपुर एयरपोर्ट से आधिकारिक रूप से उड़ान भरी थी. लेकिन शुरुआती देरी के बाद ही एक यात्री के मोबाइल बैटरी में ब्लास्ट की घटना सामने आई। तुरंत फ्लाइट के चालक ने इमरजेंसी लैंडिंग का आदेश दिया और फ्लाइट को उदयपुर एयरपोर्ट पर वापस ले जाया गया.

उदयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे फ्लाइट को तकनीकी चेकअप के बाद फिर से दिल्ली के लिए रवाना किया गया. हालांकि, इस भयानक घटना के बावजूद, कुछ यात्रियों ने डर के मारे फ्लाइट से उतर जाने का निर्णय लिया। घटनाक्रम की जांच प्रक्रिया शुरू की जा रही है,

इस घटना को उदयपुर एयरपोर्ट के प्रशासन द्वारा गंभीरता से लिया गया है,

♦स्पेशल सेल : राजनीतिज्ञ से जुड़ा अवैध हथियार नेटवर्क; दिल्ली में तीन गिरफ्तार

Posted : 17 July, 2023, 2:12 PM

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की साउदर्न रेंज स्पेशल सेल की टीम ने तीन इंटर स्टेट अवैध हथियार सिंडिकेट के सदस्य गिरफ्तार किए गए। उनके कब्जे से 15  पिस्टल मिले हैं. गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों का दावा है कि उत्तर प्रदेश हथियार तस्कर का संबंध एक सांसद से है जिसके आदेश पर पिस्टल खरीदने का काम किया जाता था. दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के अपराधियों को सप्लाई करते थे. गिरफ्तार आरोपियों के नाम प्रशांत मीना (21) कमल मीना (27), मीना गगन सरस्वत (23) है.

स्पेशल सेल लगातार हथियार तस्करों की तालाश  में जुटी थी. आखिरी परिणाम के रूप में, एसीपी स्पेशल सेल अत्तर सिंह की एक टीम ने इंस्पेक्टर रणजीत सिंह और इंस्पेक्टर सतविंदर द्वारा नेतृत्व की गई हथियार सिंडिकेट को बस्ट कर डाला है.  पुलिस को सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल की खेप मिली है.

गिरफ्तार प्रशांत मीना को पहले से ही पांच मामलों में शामिल था. इसने यूपी और राजस्थान में हथियार की तस्करी के चार और हत्या की कोशिश का एक मामला शामिल है. कमल मीना पर राजस्थान में एनडीपीएस  के तहत दो मामले हैं.

प्रशांत मीना ने पिछले दो वर्षों में मध्य प्रदेश से लगभग 300 पिस्टल खरीदे थे और इन्हें उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और यूपी के अपराधियों को सप्लाई की थी. सिंडिकेट के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए जांच और पूछताछ जारी है.



16 JULY : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

♦ विंबलडन 2023 का नया चैंपियन, स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने नोवाक जोकोविच को हराया

Posted : 16 July, 2023, 2:12 AM

नई दिल्ली : लंदन : :विंबलडन 2023 के लिए नया चैंपियन, स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने नोवाक जोकोविच को हराया। यह उम्र के केवल 20 साल के खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि है. विंबलडन महाकुंभ में खिलाड़ियों के बीच हुए टकराव में, अल्काराज ने जोकोविच को पांच सेटों में हराया. अल्काराज ने 1-6, 7-6 (8/6), 6-1, 3-6 और 6-4 सेट स्कोर से जीत हासिल की. जोकोविच की शुरुआती बढ़त के बावजूद, अल्काराज ने उनके खिलाफ बदलाव करते हुए दिखाया कि वह कोई आसान मुकाबला नहीं है.

♦ आउटर दिल्ली वजीराबाद के नाले के पुल पर दरार

Posted : 16 July, 2023, 10:30 PM

नई दिल्ली : दिल्ली के बाहरी जिले के कई इलाके बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. इसी जिले में वजीराबाद गांव के नाले पर बनी पुलिया की साइडों में दरार आ गई है. यह पुल आउटर रिंग रोड को वजीराबाद इलाके को जोड़ता है. वजीराबाद गांव की पब्लिक और वाहनों को रिहायशी कालोनियों जाने के लिए इसी पुल का सहारा लेते हैं. इस दरार का कारण यमुना का पानी नाले में आया है जिसके चलते नाला तेजी से बह रहा है. इस दरार की सूचना लोकल पुलिस, यातायत पुलिस को दे दी गई है. फिलहाल इस पुल को आवाजाही के लिए बंद कर दिया है.

♦दिल्ली में बाढ़ प्रभावित छः जिलों के सभी सरकारी स्कूल मंगलवार तक के लिए बंद

Posted : 16 July, 2023, 10:22 PM

नई दिल्ली : दिल्ली के बाढ़ प्रभावित 6 जिलों के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल सोमवार और मंगलवार को बंद रहेंगेदि ल्ली सरकार की तरफ से  लिखित आदेश जारी किया है. इसमें पूर्वी, उत्तर पूर्वी, नॉर्थ वेस्ट-A, नॉर्थ, सेंट्रल और साउथ ईस्ट जिले के सभी स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं.

यह आदेश जिला डायरेक्टरेट ऑफ़ एजुकेशन की ओर से हैं. शिक्षा निदेशालय की तरफ से आदेश में कहा गया है कि जहां भी संभव हो ऑनलाइन क्लास की जा सकती है. दिल्ली के बाकी सभी 7 जिलों के स्कूल खोले जाने की अनुमति है. जबकि बुधवार से दिल्ली के सभी स्कूल सामान्य तौर पर चलेंगे



15 JULY : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

♦दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी का हुकुमनामा, बाढ़ के पानी से मार झेलते इलाकों को संभालेगी बड़े बाबू

Posted : 15 July, 2023, 11:22 PM

नई दिल्ली : दिल्ली के चीफ सेकेट्री ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में अफसरों की ड्यूटी लगाने का फरमान जारी कर दिया है. IAS और DANICS अफसर सभी बाढ़ से  प्रभावित इलाकों की व्यवस्था को संभालेंगे.

चीफ सेक्रेटरी के आदेश के साथ-साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री ने भी लगाई अपने 6 मंत्रियों की ड्यूटी.

♦ मेरठ में कांवड़ियों पर मौत बनकर गिरी बिजली

Posted : 15 July, 2023, 10:50 PM

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया. बिजली की हाईटेंशन लाइन से टकराया कावड़ियों का डीजे.  करंट लगने से 16 कांवड़िए झुलसे, 5 की मौत, यह घटना भावनपुर में किला रोड पर राली चौहान गांव की है.

♦ दिल्ली में लगातार घट रहा है यमुना का जल स्तर

दिल्ली के लाल किले के पीछे बाढ़ के पानी का दॄश्य
Posted : 15 July, 2023, 10:22 AM

नई दिल्ली : दिल्ली में एक सप्ताह से यमुना में आई बाढ़ को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. यमुना के तटीय इलाकों में पानी घुसने से जनजीवन अस्तवयस्त हो गया है. कल शाम से दिल्ली वालों के लिए जलस्तर को लेकर अच्छी खबरें आना शुरू हो गई हैं.  कल शाम के वक्त से दिल्ली की यमुना का जलस्तर नीचे आना शुरू हो गया था. आज सुबह दिल्ली में 10 बजे यमुना का जलस्तर 207.48 मीटर दर्ज किया गया. यमुना दिल्ली में अपने उच्चतम स्तर से 1.18 मीटर नीचे आ चुकी है.

बाढ़ के पानी से लबा लब भरा दिल्ली का राजघाट

इस साल यमुना का जल स्तर 208.66 मीटर पर पहुंच गया था. सुबह 10 बजे जो जल स्तर दर्ज हुआ, यह 1978 के रिकॉर्ड से भी नीचे आ गया है. 1978 में 207.49 मीटर दर्ज हुआ था यमुना का जल स्तर, जो अब तक का रिकॉर्ड था.

♦ दिल्ली के मुख्य मंत्री को हार कर लेनी पड़ी भारतीय सेना की मदद, सेना ने बाढ़ के पानी को किया काबू 

भारतीय सेना के जवान दिल्ली यमुना पानी के आगे अस्थाई बाँध का निर्माण करते हए

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण, सेना द्वारा संभाले गए मोर्चे में कुछ बदलाव देखने को मिले हैं। ड्रेनेज नंबर 12 की वजह से WHO की इमारत में भी पानी घुसने का खतरा बन गया है। 

Posted : 15 July, 2023, 8:25 AM

नई दिल्ली: दिल्ली में यमुना नदी के जलस्तर के बढ़ने के कारण कई दिनों से कई इलाकों में पानी भर गया हुआ है। हालांकि, आज जलस्तर में सुबह 10 बजे 207. 48 मापा गया है. इसको देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि जलस्तर में कुछ कमी आई है, लेकिन यमुना अभी भी खतरे के निशान से ऊपर है। इस परिस्थिति में, दिल्ली सरकार के लिए यह एक बड़ी चुनौती बन गई है.

भारतीय सेना के जवान दिल्ली यमुना के रेगुलेटर की मरम्मत में जुटे हुए

दिल्ली सरकार के सभी प्रयासों के बावजूद शुक्रवार तक रेगुलेटर को ठीक करने में सफलता नहीं मिली. इसके बाद, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सेना और एनडीआरएफ की मदद मांगी है. सेना ने कुछ घंटों के भीतर ही कड़ी मेहनत करते हुए ड्रेनेज संख्या 12 के रेगुलेटर को ठीक करने का काम शुरू कर दिया था.

सेना ने मोर्चा संभालते ही सबसे पहले आईटीवी के बैराज पर बने सलाइस गेट के ओवरहैंग को काटने के लिए अपनी इंजीनियरिंग टीम को काम पर लगाया. ड्रेनेज नंबर 12 के कारण WHO की इमारत में भी पानी घुसने की आशंका उठी है। इस समस्या को देखते हुए सेना ने युद्धस्तर पर इस इमारत के पहले ही एक छोटे सा बांध बनाया है.

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सैना सेना के अधिकारी से हालात की जानकारी लेते हुए 

सेना ने ही ड्रेनेज संख्या 12 के रेगुलेटर को ठीक करने का काम किया है। यह वही ड्रेनेज है, जिसके कारण यमुना का पानी सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचने की आशंका थी। लेकिन सेना ने युद्ध स्तर पर काम करते हुए ड्रेनेज संख्या 12 के रेगुलेटर को बदल दिया है, जिससे यमुना का पानी शहर के अंदर नहीं घुसा.

♦ प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-फ्रांस सीईओ मंच पर भारत की प्रगति को उजागर किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 जुलाई, 2023 को फ्रांस, पेरिस में ईलिसे पैलेस में भारत-फ्रांस सीईओ मंच पर फ्रांस के राष्ट्रपति महामहिम श्री इमानुएल मैक्रॉन के साथ संयुक्त रूप से सम्बोधित किया।
Posted : 15 July, 2023, 8:15 AM

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति महामहिम श्री इमेनुएल मैक्रों ने 14 जुलाई, 2023 को क्वाए दी’ ओरसे, पेरिस में संयुक्त रूप से भारत तथा फ्रांस के दिग्गज सीईओ के एक समूह को सम्बोधित किया. फोरम में विमानन, विनिर्माण, रक्षा, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा आदि सहित विभिन्न क्षेत्रों के सीईओ शामिल थे.

प्रधानमंत्री ने भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय रिश्तों के मजबूत बनाने और आर्थिक सहयोग को प्रोत्साहित करने में उद्योग के दिग्गजों की भूमिका की प्रशंसा की. उन्होंने नवीकरणीय क्षेत्र, स्टार्ट-अप, फार्मा, आईटी, डिजिटल भुगतान और अवसंरचना तथा व्यापार को बढ़ावा देने वाली विभिन्न पहलों में भारत की प्रगति को उजागर किया. प्रधानमंत्री ने सभी सीईओ को प्रेरित किया कि वे भारत में निवेश अवसरों का उपयोग करें और भारत की विकास-गाथा का हिस्सा बनें.



14 JULY : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

♦ हिमाचल प्रदेश को मौसमी आपदा से निपटने के लिए आर्थिक मदद, केंद्र सरकार ने जारी किया 180.40 करोड़ का की राहत राशि

File Photo
Posted : 14 July, 2023, 7:22 PM

नईदिल्ली  : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज हिमाचल प्रदेश को 2023-24 के लिए आवधिक राहत के रूप में रुपये 180.40 करोड़ की मदद का ऐलान किया. इसके माध्यम से, केंद्र सरकार ने पहले ही चरण में जुलाई 10, 2023 को सीडीआरएफ से रुपये 180.40 करोड़ का केंद्रीय राहत हिमाचल प्रदेश को जारी कर दिया था, ताकि तत्कालीन प्रकृति की राहत उपायों के लिए उठाए जा सकें.

यह धन राज्य सरकार को वर्तमान मानसून के मौसम में प्रभावित लोगों के लिए राहत उपायों को कार्यान्वित करने में मदद करेगा.

♦ दिल्ली सीएम ITO पर बने बैराज का जायजा लेने पहुंचे

Posted : 14 July, 2023, 6:22 PM
नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आईटीओ स्थित ड्रेन संख्या-12 के रेगुलेटर के मरम्मत के काम का जायजा लिया. यहां पानी के तेज बहाव के कारण रेगुलेटर की दीवार मुड़ गई थी, जिस कारण रिंग रोड पर WHO बिल्डिंग अन्ना नगर स्लम बस्ती और सुप्रीम कोर्ट तक बाढ़ का पानी पहुंच गया.

♦ प्रधानमंत्री सम्मानित अतिथि के रूप में बैस्टिल डे परेड में शामिल हुए

प्रधानमंत्री ने 14 जुलाई, 2023 को फ्रांस के पेरिस में बास्टिल डे की उत्सव आयोजन में भाग लिया.
Posted : 14 July, 2023, 6:00 PM

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी 14 जुलाई 2023 को चैंप्स-एलिसीस पर फ्रांस के राष्ट्रपति महामहिम श्री इमैनुएल मैक्रॉन के निमंत्रण पर सम्मानित अतिथि के रूप में बैस्टिल डे परेड में शामिल हुए.

भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक सैन्य बैंड के नेतृत्व में सेना के तीनों अंगों की 241 सदस्यीय भारतीय सशस्त्र बलों की टुकड़ी ने भी परेड में भाग लिया. भारतीय सेना की टुकड़ी का नेतृत्व पंजाब रेजिमेंट ने राजपूताना राइफल्स रेजिमेंट के साथ किया.

हाशिमारा के 101 स्क्वाड्रन से भारतीय वायु सेना के राफेल जेट परेड के दौरान फ्लाई पास्ट का हिस्सा बने।

14 जुलाई को फ्रांसीसी क्रांति के दौरान 14 जुलाई 1789 को बैस्टिल जेल पर हुए हमले की वर्षगांठ मनाई जाती है, जो भारतीय और फ्रांसीसी दोनों संविधानों के केंद्रीय विषय ‘स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे’ के लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है।

♦ दिल्ली के मुकुंदपुर पानी में डूबे तीन बच्चे

घटना स्थल जहाँ डूब कर तीनों बच्चों की मौत हुई है
Posted : 14 July, 2023, 5:30 PM

नई दिल्ली : नॉर्थ वेस्ट दिल्ली में तीन बच्चों की बारिश के भरे हुए पानी में डूब कर मौत हो गई है. यह बच्चे जहांगीर पुरी से रहने वाले थे. मुकुंदपुर में आए खेत में भरे पानी में नहाने आए थे.

दिल्ली में हुई मूसलाधार बारिश के कारण पानी भर गया था. यह तीनों बच्चे जहाँगीर पुरी से नहाने तक़रीबन 3 बजे आये थे। इन बच्चों की उम्र तक़रीबन 8, 10, 12,साल बताई गई है. जब बच्चे घर पुलिस ने लोगों से अपील की है अपने बच्चों को घर से बाहर न निकलने दें. जहाँ पानी भरा है उस स्थान से दूर रहें.

♦ चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा : प्रधानमंत्री

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण पर भारत के वैज्ञानिकों के अथक समर्पण की सराहना की है. प्रधानमंत्री ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठनों के एक ट्वीट को साझा करते हुए ट्वीट किया ;

“चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा है। यह हर भारतीय के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को ऊपर उठाते हुए ऊंची उड़ान भरता है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है। मैं उनकी भावना और प्रतिभा का अभिनंदन करता हूं !”

♦ श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3 का सफलतापूर्वक लॉन्च हुआ, ISRO की तृतीय मिशन

Posted : 14 July, 2023, 3:00 PM

नई दिल्ली : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लॉन्च कर दी है। यह भारत का तीसरा मिशन है जो चंद्र पर निर्भय लैंडिंग कराने का मकसद रखता है. मिशन में ISRO के एक हजार से अधिक वैज्ञानिकों ने काम किया है. इसमें प्रोपल्शन मोड्यूल, विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर शामिल हैं. चंद्रयान-3 मिशन के दौरान ISRO चांद से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को इकट्ठा करने का प्रयास कर रहा है. मिशन के दौरान 40 दिनों में चंद्रयान-3 चांद पर 3.80 लाख किलोमीटर का यात्रा करेगा. यह बताया जा रहा है कि 2019 में चंद्रयान-2 मिशन के दौरान विक्रम लैंडर की दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिससे भारत को बड़ा झटका लगा था। चंद्रयान-3 मिशन इसरो की चंद पर यात्रा की पहली कोशिश होगी.

ISRO चंद्रयान-3 को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंड कराने की कोशिश करेगा. जब लैंडिंग सफल होगी, तब लैंडर चांद पर रोवर को निर्धारित करेगा. इस मिशन के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा सबसे भारी रॉकेट एलवीएम3 का उपयोग किया जा रहा है. चंद्रयान-3 चांद की सतह पर उतरने के बाद, भारत विश्व के चार देशों में शामिल हो जाएगा जो ऐसा करने में सफल होते हैं.



12 JULY : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

♦दिल्ली की बाढ़  : ITO दिल्ली के अन्ना नगर में बाढ़ का पानी, लोगो ने छोड़े अपने घर

Posted : 13 July, 2023, 11;30 PM

नई दिल्ली : ITOदिल्ली के अन्ना नगर की स्लम  बस्ती यमुना नदी के बाढ़ का पानी आ जाने से लोगों के आशियानों में पानी भर गया है.

दिल्ली प्रशासन के अधिकारी रात के वक्त स्तिथि का जायजा लेने मौके पर पहुंचे. वहां से बाढ़ पीड़ितों के परिवारों को बसों में बैठा कर सुरक्षित स्कूल ले  जाया रहा है.

अन्ना नगर WHO की इमारत के करीब में है और यहां 5000 लोग रहते हैं. शुरू में जब प्रशासन की तरफ से कोई मदद नहीं मिली तो बाढ़ पीड़ित परिवारों को इंद्रप्रस्थ मेट्रो के पास बने फुटओवर ब्रिज पर शरण लेनी पड़ी.
टीवी चैनल पर खबर देखने के बाद प्रशासन नींद से जागा और पीड़ित परिवारों को DTC की बसों में बैठाकर स्कूलों में ले जाया गया.

♦दिल्ली में बाढ़ के हालत पर पीएम मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से मांगी रिपोर्ट

Posted : 13 July, 2023, 11:30 PM

नई दिल्ली : दिल्ली बाढ़ के हालात पर पीएम मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से फोन कर स्थिति की जानकारी ली है. गृहमंत्री ने पीएम को बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए विस्तृत इंतजाम किए हैं एक दर्जन से ज्यादा एनडीआरएफ टीम ग्राउंड में सक्रिय हैं.

गृह मंत्री ने पीएम को यह भी जानकारी दी कि अगले 24 घंटों में यमुना का जलस्तर कम होने की संभावना है. इसके अलावा और राहत बचाव कार्य पूरे समन्वय से चल रहा है ये भी जानकारी पीएम को दी गई.

♦दिल्ली पुलिस इंसानों को बचाने के साथ साथ पशुओं की भी जान बचाने में लगी है

Posted : 13 July, 2023, 7:30 PM

नई दिल्ली : दिल्ली की यमुना में आई बाढ़ के कारण आसपास के कई इलाकों में पानी भर गया है. कई परिवार अपने घरों को छोड़ छोड़ कर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाए जा रहे हैं.

ऐसे में इंसान तो अपनी जान किसी तरह बचा कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच रहे हैं किंतु अपने पीछे बेजुबान पशुओं को छोड़ गए हैं.

दिल्ली पुलिस कुछ समाजसेवी संस्थाओं से मिलकर बाढ़ के पानी में फंसे कुत्तों, गाय, बकरी, भेड़, भैंस को सुरक्षित पानी से निकालने का कार्य कर रही है । पुलिस ने अभी तक 2200 लोगों को नाव के माध्यम से सुरक्षित निकाला है इसके साथ साथ 212 पशुओं को मौत के मुंह में जाने से बचाया है

♦ पुलिस रख रही है ड्रोन से यमुना के उफ़ान पर नज़र, तस्वीरों में जलप्रलय का नजारा सामने आ रहा है  

Posted : 13 July, 2023, 6:20 PM

नई दिल्ली : नई दिल्ली: हरियाणा के हथनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली में यमुना नदी उफान पर है. यमुना खतरे के निशान से 3 मीटर ऊपर बह रही है. यमुना का जल स्तर 208.68 तक पहुँच गया है. ऐसे में राजधानी में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गये हैं हैं. यमुना का पानी दिल्ली की कई सड़कों पर आ गया है. इससे ट्रैफिक प्रभावित हुआ है. मेट्रो सर्विस पर भी असर पड़ा है. वहीं, दिल्ली सरकार ने एडवाइजरी में कहा कि बाहरी राज्य के लोग दिल्ली में प्रवेश ना करें.

सीएम आवास के 500 मीटर तक जलभराव हो गया है. यमुना का जलस्तर बढ़ने से यमुना बाजार, मजनू का टीला, निगम बोध घाट, मॉनेस्ट्री मार्केट, वजीराबाद, एरिया इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हैं.
दिल्ली पुलिस भी ड्रोन के द्वारा यमुना नदी के जल स्तर पर नजर बनाये हुए है। यमुना नदी से सटे इलाकों की ड्रोन से तस्वीरें लेकर हालात का जायजा लिया जा रहा है.

♦दिल्ली हुई पानी पानी मगर नही है पीने को पानी, तीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद

Posted : 13 July, 2023, 11:20 AM
 नई दिल्ली : दिल्ली में यमुना का जल स्तर खतरनाक तरीके से बढ़ रहा है. दिल्ली जल बोर्ड के तीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बाढ़ का पानी अंदर घुसने से बंद कर दिए गए हैं.
चंद्रावल, वजीराबाद और ओखला के प्लांट बंद होने के कारण नॉर्थ, सेंट्रल साउथ दिल्ली के लोगों के घरों में पानी की सप्लाई नहीं आएगी.
दिल्ली जल बोर्ड के ट्यूबल और कुओं से पानी निकालने का सिस्टम भी ठप्प पड़ गया है. तीन दिन पानी की सप्लाई बंद होने से जल बोर्ड दूसरे जिलों में चल रहे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से पानी उपलब्ध करवाएगा.

♦एनकाउंटर : डबल मर्डर के दो आरोपियों  को लगी पुलिस की गोली

Posted : 13 July, 2023, 2:20 AM

नई दिल्ली : उत्तर पूर्व जिला पुलिस और दो अपराधियों के बीच गोलीबारी हुई है, जो पीएस वेलकम में डबल मर्डर ले मामले में खोजे जा रहे थे.पुलिस और इनकी मुठभेड़ ज्योति नगर के क्षेत्र में स्थित अम्बेडकर कॉलेज के पीछे कबीर नगर में हुई. दोनों अपराधियों के पैरों में गोली लगी. पुलिस को इनके पास से सेमी ऑटोमेटिक पिस्टलें थीं.

अपराधियों की पहचान शाहबाज उर्फ शिब्बू, मिसबाह  के रूप में हुई है. 11 जुलाई वेलकम क्षेत्र में बबलू और प्रदीप नामक 2 व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी.
इस डबल मर्डर मामले की जांच के दौरान, शाहबाज और मिसबाह का इस डबल मर्डर में भूमिका का पता चला.

शाहबाज के खिलाफ बहुत सारे अपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या मामले भी शामिल हैं. मिसबाह के खिलाफ भी बहुत सारे मामले दर्ज हैं, जिनमें एक हत्या मामला भी है। दोनो को पिछले महीने जमानत मिली थी.



12 JULY : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

♦राजधानी दिल्ली पर मंडराया बाढ़ का खतरा. दिल्ली के उपराज्यपाल ने बुलाई सीएम दिल्ली के साथ आपात बैठक

Posted : 12 July, 2023, 9:00 PM

नई दिल्ली : दिल्ली के यमुना नदी लगातार जल स्तर बढ़ने से दिल्ली के नागरिकों और दिल्ली प्रशासन के हाथ पैर फूलने लगे हैं. इस वक्त यमुना का जलस्तर 208 मिली मीटर तक पहुंच गया है. यमुना किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया गया है. बाढ़ की आपातकाल स्थिति से निपटने के लिए.दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने चर्चा के लिए कल दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक बुलाई है. इस बैठक में सीएम अरविंद केजरीवाल भी हिस्सा लेंगे. यह बैठक दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के आवास पर 12 बजे शुरू होगी.

♦ कुख्यात गैंगस्टर कुलदीप जघीना को गोली मारी गई

Posted : 12 July, 2023, 2:00 PM

नई दिल्ली : भरतपुर में पुलिस कस्टडी में गैंगस्टर कुलदीप जघीना को गोली मारी गई. यह फायरिंग पुलिस गाड़ी पर की गई थी. फायरिंग जयपुर जेल से भरतपुर लाया जा रहा था. आमोली टोल प्लाजा पर पुलिस काफिले पर यह हमला हुआ, कुलदीप जघीना हार्डकोर क्रिमनल है उसे कई गोलियां लगी थी.

♦ गीता कालोनी फ्लाई ओवर : लडकी का टुकड़ों में शव मिला

Posted : 12 July, 2023, 10:20 AM

नई दिल्ली : दिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास एक अज्ञात लड़कीं का शव बरामद हुआ है. लड़की के कई टुकड़े किए गए हैं. इस खबर के बाद दिल्ली में फिर चर्चाएं गर्म होने लगी हैं. पुलिस में हड़कम मचा है. आज सुबह 9 बजे पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची. पुलिस लड़की की पहचान ढूंढने में जुट गई है.

सवाल यह उठ रहा है कि लड़की की लाश को यहां कैसे और किस वक्त ला कर रख गया है ? इसके पीछे श्रद्धा वाल्कर जैसा तो कोई मामला तो नही ?

♦ दिल्ली में रिश्वत का खेल: मंगोलपुरी पुलिस स्टेशन के दो अधिकारियों पर सीबीआई की कड़ी कार्रवाई

नई दिल्ली : मंगोलपुरी पुलिस स्टेशन में तैनात दो पुलिस कर्मचारियों को रिश्वत मांगने के आरोप में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गिरफ्तार किया है. दिल्ली के इस पुलिस स्टेशन में तैनात दोनों पुलिस अधिकारी 50,000 की रिश्वत की मांग का आरोप लगा है.

शिकायतकर्ता ने सीबीआई के पास शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि पुलिस अधिकारियों ने उनसे मासिक रूपये 50,000 की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के बाद, सीबीआई की एक टीम ने मंगोलपुरी क्षेत्र में मंगलवार की शाम को छापेमारी की. सीबीआई की छापेमारी के दौरान, एक टकराव हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. रिपोर्ट के अनुसार, मंगोलपुरी पुलिस स्टेशन में एक पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं. वर्तमान में, सीबीआई की टीम मामले की जांच कर रही है.

 



11 JULY : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

♦ जम्‍मू कश्‍मीर में भारतीय सेना ने घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है. एक आतंकी को मार गिराया 

Posted : 11 July, 2023, 5:20 PM

नई दिल्‍ली : जम्‍मू कश्‍मीर के राजौरी के नौशेरा सेक्‍टर में भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है. साथ ही सेना को एक आतंकी को मार गिराने में भी कामयाबी मिली है. सेना की कार्रवाई के बाद दो घुसपैठिए घने जंगल का फायदा उठाते हुए अपनी जान बचाकर वापस पाकिस्‍तान अधिकृत कश्‍मीर की ओर भाग निकले. मुठभेड़ वाली जगह से सेना को एक आतंकी का शव और भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं.

सेना के मुताबिक, भारतीय जवानों ने नौशेरा में नियंत्रण रेखा के पार से बढ़ते आतंकवादियों की गतिविधियां देखी और उन्‍हें चुनौती दी गई, जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई. भारतीय सेना की ओर से आतंकवादियों पर भारी गोलीबारी की गई. इस दौरान एक आतंकवादी को गिरते देखा गया, जबकि दो अन्य घायल हो गए और जंगल में छिप गए.

दो दिनों और दो रातों तक चले व्‍यापक तलाशी अभियान में एक आतंकवादी का शव बरामद किया गया है. साथ ही नियंत्रण रेखा की ओर जाते खून के निशान और जमीन पर घसीटे जाने के निशान भी देखे गए हैं. माना जा रहा है कि घायल आतंकवादी जंगल का फायदा उठाकर नियंत्रण रेखा के पार भाग निकले.

आतंकियों से बरामद सामान में से एक एके 47 राइफल, 175 राउंड वाली तीन एके मैगजीन, एक 9 एमएम पिस्तौल, 15 राउंड वाली दो मैगजीन, चार हैंड ग्रेनेड, संचार उपकरण, बड़ी मात्रा में खाने-पीने की चीजें और जीवनयापन के लिए कपड़े शामिल हैं.

♦ सुप्रीम कोर्ट ने ईडी डायरेक्टर के कार्यकाल बढ़ाने के संसोधन को अवैध बताया

Posted : 11 July, 2023, 2:20 PM

नई दिल्ली :  सुप्रीम कोर्ट से केंद्र सरकार को लगा फिर झटका। कोर्ट ने तीसरी बार ईडी डायरेक्टर के पद पर संजय मिश्रा के कार्यकाल विस्तार को अवैध बताया। 31 जुलाई तक ही निदेशक रहेंगे मिश्रा। हालांकि कोर्ट ने  CVC और DSPE एक्ट में किये गए  संसोधन की संवैधानिक वैधता को बरकरार रखा।इन संसोधन के जरिये CBI और ED निदेशक का कार्यकाल 5 साल तक बढ़ाया जा सकता है.

♦विदेश मंत्रालय में कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर काम करने वाला एक शख्स जासूसी में गिरफ्तार

Posted : 11 July, 2023, 1:20 PM

नई दिल्ली : Misntry of External Affairs : सेंट्रल एजेंसी (IB) के इनपुट पर गाजियाबाद पुलिस ने नवीन पाल नाम के शख्स को क्रॉसिंग रिपब्लिक से गिरफ्तार किया.

नवीन पाल ने वाट्स के जरिए कराची में मौजूद शख्स को भारत की कई खुफिया जानकारी misntery of external affairs के दस्तावेज और G-20 मीटिंग से जुड़ी जानकारी भेजी गई थी.

नवीन पाल से गाजियाबाद पुलिस और सेंट्रल एजेंसी लगातार पूछताछ कर रही हैं.

जांच में खुलासा : 

नवीन पाल सोशल मीडिया के जरिए एक लड़की के संपर्क में आया, फिर नवीन पाल उस लड़की से वाट्स अप पर बात करने लगा, वाट्स एप का वर्चुअल नंबर बरेली का था लेकीन जब एजेंसी ने उस नंबर का IP एड्रेस निकाला तो वो कराची का निकला.

नवीन के मोबाइल फोन से ministry of external affairs और G-20 के दस्तावेज मिले जिस पर secret लिखा हुआ था. इस मामले में अलवर की एक महिला भी एजेंसी के रडार पर, अलवर की एक महिला के पेटीएम से नवीन के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर हुए थे.

♦दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा: स्कूल बस और एक्सयूवी कार की टक्कर, छह लोगों की मौत की खबर

 Posted : 11 July, 2023, 7:20 AM

नई दिल्ली : दिल्ली मेरठ एक्स्प्रेसवे (NH 9) पर गाजियाबाद के विजय नगर थाना इलाके में भीषण सड़क हादसा हुआ. इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौके पर मौत की खबर है और दो लोग घायल हैं.

इस दुर्घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है जिसमें सामने से आ रही स्कूल बस के सामने उलटी दिशा से आ रही काले रंग की XUV कार बस से टकराई.



10 JULY : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

♦ देश भर में भारी बरसात के चलते दिल्ली में मंडराया बाढ़ का खतरा.

Posted : 10 July, 2023, 8:00 PM

नई दिल्ली : दिल्ली पर मंडराया बाढ़ का खतरा यमुना का जलस्तर शाम 7 बजे तक खतरनाक स्तर 205.33 को पर कर 205.64 पहुंचा. कल दोपहर तक 206 का स्तर पार करने का अनुमान. यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए यमुना के निचले इलाके से स्थानीय निवासियों को चेतावनी जारी कर दी गई है.

♦दिल्ली LG गृह मंत्रालय पहुंचे, दिल्ली के वर्तमान हालत पर होगी चर्चा

Posted : 10 July, 2023, 4:28 PM

नई दिल्ली : दिल्ली के उपराज्यपाल आज गृह मंत्रालय पहुँचे.गृह मंत्री से की मुलाकात. NDMC के चेयरमैन भी मीटिंग में मौजूद रहे. सुत्रो के हवाले से ख़बर आई है कि दिल्ली में हो रही भारी बारिश के बाद राजधानी में जलभराव से इलाकों और सड़कों के हालात पर  चर्चा हो सकती है.

♦ दिल्ली में अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग संबंधी अध्यादेश पर SC ने केंद्र को नोटिस भेज मांगा जवाब

Posted : 10 July, 2023, 3:28 PM

नई दिल्ली : दिल्ली में ट्रांसफर पोस्टिंग से जुड़े अध्यादेश के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर दो हफ्ते में जवाब मांगा है. एसजी ने इस मामले में कहा कि इन पदों पर केवल गलत तरीके से नियुक्त व्यक्ति ही नियुक्त किए गए हैं. विधायकों के पति-पत्नी, आप पार्टी के कार्यकर्ताओं को काम पर लगाया गया था. सीजेआई ने कहा कि हम 437 सलाहकारों को हटाने के संबंध में केंद्र को जवाब दाखिल करने के लिए समय देंगे. CJI डी वाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की बेंच इस मामले में सुनवाई कर रही है.



9 JULY : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

♦ “द गुजरात प्रिवेंशन ऑफ एंटी-सोशल एक्टिविटीज एक्ट 1985” को राष्ट्रीय राजधानी में गृह मंत्रालय को प्रस्ताव भेजे जाने पर उपराज्यपाल की सिफारिश

Posted : 10 July, 2023, 11:28 AM

नई दिल्ली : उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने “द गुजरात प्रिवेंशन ऑफ एंटी-सोशल एक्टिविटीज एक्ट 1985” को राष्ट्रीय राजधानी में विस्तारित करने की सिफारिश की है। इस संबंध में गृह मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा गया है.

इस कानून के तहत सार्वजनिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए खतरनाक अपराधियों, अवैध शराब बेचने वालों, नशे के अपराधियों, ट्रैफिक कानून को तोड़ने वाले और संपत्ति हड़पने वालों द्वारा की जाने वाली असमाजिक और खतरनाक गतिविधियों को रोकने के लिए उन्हें ऐहतियातन हिरासत में लेने का प्रावधान है.

♦बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा अमृतसर सीमा के पास पाकिस्तानी ड्रोन मिला

Posted : 9 July, 2023, 11:28 AM

नई दिल्ली : अमृतसर, 9 जून सुबह के समय, विशेष जानकारी के आधार पर, बीएसएफ और पुलिस ने कक्कर गांव, अमृतसर जिले की एरिया में एक खोजी अभियान शुरू किया गया.

खोज के दौरान, सुरक्षा टीमों ने कक्कर गांव के पासी कृषि खेत से एक ड्रोन बरामद किया. यह ड्रोन एक एसेंबल्ड क्वाडकॉप्टर है.
बीएसएफ और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान के कारण पाकिस्तानी ड्रोन की बरामदगी हुई.

♦ कल जल भराव की वजह से मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी विभागों के अधिकारियों की छुट्टी रद्द 

Posted : 9 July, 2023, 10:28 AM

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट के माध्यम से बताया कि कल दिल्ली में भारी बारिश हुई है. इस बारिश की मात्रा 126 मिलीमीटर थी। उन्होंने बताया कि यह मॉनसून मौसम के टोटल बारिश का 15% हिस्सा है और यह 12 घंटे में इतनी बरसात हुई है। इसके कारण लोगों को जल भराव की वजह से काफी परेशानी हुई है.

आज, दिल्ली के सभी मंत्रियों और मेयर विभिन्न समस्या क्षेत्रों की समीक्षा करेंगे. उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को यह निर्देश दिया है कि उन्हें आज की रविवार की छुट्टी कैंसिल करके, स्थानीय स्तर पर कार्य करने के लिए तैयार रहना चाहिए.



8 JULY : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

♦दिल्ली मेट्रो ट्रेन के आगे कूद कर एक शख्स ने समाप्त की अपनी जीवन लीला

Posted : 8 July, 2023, 10:28 PM

नई दिल्ली : दिल्ली के कैलाश कॉलोनी मेट्रो स्टेशन पर एक 25 साल के शख्स ने शनिवार को ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी. इस घटना का CCTV सामने आया है.

CCTV में अजय अर्जुन शर्मा नाम का 25 साल का लड़का रेलवे स्टेशन पर खड़ा हुआ दिखाई दे रहा है, जैसे ही तेज रफ्तार से मेट्रो ट्रेन प्लेटफार्म पर आती है अजय पटरी पर लेट जाता है और उसकी मौत हो जाती है

मृतक की पहचान अजय अर्जुन शर्मा के रूप में हुई है, जो ईस्ट ऑफ कैलाश का रहना वाला था.

♦ दिल्ली के बाजारों में भयंकर बारिश से आई बाढ़, दुकानों में घुसा पानी

Posted : 8 July, 2023, 6:10 PM

नई दिल्ली : दिल्ली में तेज और लगातार मंद बारिश ने कई रिहायशी इलाकों और बाजारों में पानी का सैलाब आ गया है. दिल्ली के सदर बाजार से जलभराव की डराने वाली तस्वीरें आ रही हैं. सदर बाजार के कुतुब रोड, तेलीवाड़े, बहादुर गढ़ रोड, में तकरीबन 3 से 5 फुट जल भराव नजर आया. सदरबाजार की दुकानों में भी पानी भर गया है.  बारिश के चलते करोलबाग में घर की छत गिरने से एक महिला की मौत हो गई है.

♦दिल्ली के TIO पर जलभराव से लगा लंबा जाम

ITO पर जलभाव से लगा लंबा जाम

Posted : 8 July, 2023, 5:10 PM

नई दिल्ली : दिल्ली में 15 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने दिल्ली वालों के होश उड़ा दिए हैं.  दिल्ली के ITO पर जलभराव की वजह से आधा किलोमीटर जाम लग गया है. जैसे जैसे शाम ढल रही है और ऑफिस की छुट्टी का वक्त है अनुमान हैं यह जाम और लंबा बढ़ेगा.

♦ दिल्ली में लगातार हो रही झमाझम बारिश ने किया लोगों को बेहाल, सड़को पर पानी का आया सैलाब

जखीरा अंडर पास 

Posted : 8 July, 2023, 12:10 PM

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में बारिश ने सितम ढाया दिया. आधी रात तीन बजे से लगातार दिल्ली में बारिश जारी है. इस बारिश से राजधानी में जलभराव से हाहाकार मच गया है. दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम के दावे झूठे साबित हो गए हैं.

दिल्ली के अति महत्वपूर्ण पॉश कालोनियों से लेकर दिल्ली के दिल कनाट पैलेस आउटर सर्कल के बरामदों भी पानी से जलमग्न हो गए. भारी बारिश के चलते मिंटो रोड़ ब्रिज को पुलिस ने वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने के बैरिकेट कर दी है. इस बारिश से सिविल लाइन इलाके में पेड़ भी गिर गए हैं. वेस्ट दिल्ली के जखीरा अंडरपास की तस्वीर बहुत डराने वाली है. अंडर पास में तकरीबन 12 से 15  फुट तक पानी भर चुका है.

दिल्ली की सड़कें तालाब में तब्दील हो चुकी हैं. लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

 

♦ दिल्ली के पुष्पांजलि एनक्लेव इलाके में लाखों रुपए की लूट

प्रतिकात्मक फोटो

Posted : 8 July, 2023, 10:10 AM

नई दिल्ली : दिल्ली के मंगोलपूरी थाने के इलाके में  बीती रात पुष्पांजलि एनक्लेव में कारोबारी से करीब 70 लाख रुपए की लूट हुई है. यह लाखों की लूट चलती हुई कार को स्कूटी सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर रुकवाया और रुपयों से भरा बैग जिसमे करीब 70 लाख रुपए थे वो लूटकर फरार हो गए. पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश करने में जुटी हैं.

♦ NIA द्वारा विदेशों में बैठे 21 मोस्ट वांटेड खलिस्तानियों पर कड़ी कारवाही के लिए लिस्ट जारी

Posted : 8 July, 2023, 9:10 AM

नई दिल्ली : केंद्रीय जांच एजेंसी NIA की विदेशों में बैठे खालिस्तानी आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है.क रीब 21 खालिस्तानियों के नाम NIA ने मोस्ट् वांटेड की लिस्ट में दर्ज किए है. NIA की वेबसाइट पर इन खालिस्तानियों के नाम फोटो के साथ डाले गए.

खलिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह लंडा, मनदीप सिंह, सतनाम सिंह, अमरीक सिंह समेत कनाडा, अमेरिका और पाकिस्तान में मौजूद आतंकी लिस्ट में शामिल किए गए हैं

 



7 JULY : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

♦ एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने दिल्ली के शराब घोटाले में 52 करोड़ 24 लाख की संपत्ति कुर्क की

Posted : 7 July, 2023, 9:30 PM

नई दिल्ली: एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने शराब घोटाले मामले में एक महत्वपूर्ण खुलासा किया है। इस खुलासे के मुताबिक, मनीष सिसोदिया, अमनदीप ढल, राजेश जोशी, गौतम मल्होत्रा और अन्य के लिए कुल 52 करोड़ 24 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है.

एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट के अनुसार, इस संपत्ति में से 7 करोड़ 29 लाख रुपये के दो जगहें मनीष सिसोदिया और उनकी पत्नी सीमा सिसोदिया के पास हैं। इसके अलावा, राजेश जोशी और गौतम मल्होत्रा के नाम पर भी भूमि और फ्लैट शामिल हैं.

यह अटैचमेंट में 44 करोड़ 29 लाख रुपये कैश और अन्य चल संपत्ति शामिल हैं. मनीष सिसोदिया के पास 11 लाख 49 हजार रुपये हैं और बृंदको सेल्स प्राइवेट लिमिटेड और अन्य के पास 16 करोड़ 45 लाख रुपये हैं.

यह खुलासा संपत्ति कुर्क के मामले में बड़ा मोड़ लाने के बाद आता है. इसके अलावा, शराब घोटाले के और भी विवादित मामले सामने आए हैं, जिसे जल्द ही गहनतापूर्वक जांचा जाएगा.

इस घटना के आगे बढ़ते हुए राजनीतिक और सार्वजनिक व्यक्तित्व वाले लोगों के खिलाफ आरोप उठाए जा रहे हैं और इस मामले में गहराई से जांच की जा रही है. इसके बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी और दोषियों को सजा मिलेगी.

यह मामला दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की राजनीतिक छवि को बहुत ही बुरा प्रभावित करने की संभावना है. वर्तमान में इस मामले पर अधिकारियों की जांच जारी है और आगामी दिनों में नई खुदाई की जा सकती है.

इस अभियान में अगली खुदाई में और जानकारी सामने आने की उम्मीद है और आरोपियों को न्याय मिलने से पहले उन्हें निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के अनुसार शामिल होना होगा.

♦ट्रेन हादसे के मामले में बालासोर रेलवे स्टेशन पर CBI द्वारा तीन रेलवे अधिकारी गिरफ्तार किए गए

Posted : 7 July, 2023, 9:00 PM

नई दिल्ली : CBI तीन रेलवे अधिकारियों को गिरफ्तार करती है ट्रेन हादसे के मामले में, बहनागा बाजार (बालासोर) ओडिशा में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने आज बलासोर रेलवे स्टेशन के तत्वाधीन, सिग्नल (SSE) को और उसके आगे, सोरो और तत्वाधीन, तकनीशियन को गिरफ्तार किया है. यह मामला एक चल रही जांच के दौरान हुआ है जो बहनागा बाजार रेलवे स्टेशन, बालासोर (ओडिशा) में हुए ट्रेन हादसे से संबंधित है. यह मामला IPC की धारा 304 और 201 और रेलवे अधिनियम, 1989 की धारा 153 के तहत दर्ज किया गया है.

सीबीआई ने 2 जून, 2023 को ओडिशा राज्य के बहनागा बाजार में कोरोमंडल एक्सप्रेस, यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस और एक गुड्स ट्रेन के बीच हुए ट्रेन हादसे के संबंध में रेल मंत्रालय की अनुरोध, ओडिशा सरकार की सहमति और कर्मिक और प्रशिक्षण विभाग (भारत सरकार) के आदेश के बाद तत्वाधीन मामला दर्ज किया था. यह मामला पहले बालासोर GRPS कटक जिला (ओडिशा) के GRPS केस नंबर 64 दिनांक 3 जून 2023 के संबंध में दर्ज किया गया था. इस दुर्घटना की जांच जारी है.

♦आरोपी बृज भूषण और विनोद तोमर को 18 जुलाई को कोर्ट में पेश होने का आदेश

Posted : 7 July, 2023, 2:40 PM

नई दिल्ली :  स्त्री पहलवानों द्वारा दायर एफआईआर पर चार्जशीट, आरोपी बृज भूषण और विनोद तोमर को 18 जुलाई को कोर्ट में पेश होने के आदेश जारी किए गए हैं. पुलिस ने चार्जशीट में बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौनशोषण से जुड़ी IPC की धाराएं 354, 354-A और 354 D के तहत आरोप लगाए हैं। साथ ही, सह-आरोपी विनोद तोमर के खिलाफ आइपीसी की धाराएं 109, 354, 354 (A), 506 के तहत आरोप लगाए गए हैं.

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ लगी धाराएं:

आइपीसी की धारा 354: इस धारा में यौनशोषण के लिए अधिकतम 5 साल की सजा का प्रावधान है, और यह एक गैर जमानती धारा है.

आइपीसी की धारा 354A: इस धारा के तहत यौन छेड़छाड़ के लिए अधिकतम एक साल की सजा का प्रावधान है, और यह एक जमानती धारा है.

आइपीसी की धारा 354D: इस धारा में यौन छेड़छाड़ के लिए 5 साल की अधिकतम सजा का प्रावधान है, जबकि यह धारा जमानती धारा है.

इस मामले में, बृज भूषण और विनोद तोमर को 18 जुलाई को कोर्ट में पेश होने के आदेश जारी किए गए हैं। उन्हें यौनशोषण और यौन छेड़छाड़ के आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में आगे की कार्रवाई कोर्ट द्वारा होगी.

♦मध्य प्रदेश : शाजापुर में रेलवे ट्रैक पर पलटा यूरिया से भरा ट्रक

Posted : 7 July, 2023, 11:40 PM

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश शाजापुर रेलवे स्टेशन के पास एक यूरिया खाद से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर रेलवे ट्रैक पर पलट गया. जानकारी के मुताबिक, शाजापुर स्टेशन के पास ही यूरिया की रैक लगी थी। यह हादसा तब हुआ जब ट्रक खाद लेकर माल गोदाम की तरफ जा रहा था, इसी दौरान रेलवे ट्रैक के पास ज़मीन पर मिट्टी गीली होने से ट्रक अनियंत्रित होकर रेलवे ट्रैक पर ही पलट गया। हालांकि, इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई है.

♦ गुजरात हाईकोर्ट ने राहुल गांधी के  मानहानि मामले में दोषसिद्धि पर सजा को रोकने की याचिका खारिज की

फाइल फोटो
Posted : 7 July, 2023, 11:30 PM

नई दिल्ली : अहमदाबाद: गुजरात उच्च न्यायालय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के  मानहानि मामले में दोषसिद्धि पर सजा को रोकने की याचिका को खारिज कर दिया है. राहुल गांधी को सूरत कोर्ट ने आपराधिक मानहानि केस में 2 साल की सजा सुनाई थी, लेकिन बाद में सजा को रोकने की याचिका को भी खारिज कर दिया गया था. इस फैसले के बाद राहुल गांधी की सांसदी नहीं लौटेगी और उन्हें अपना सरकारी बंगला भी खाली करना पड़ा था. राहुल गांधी ने सूरत कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ गुजरात हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी.

♦तीस हजारी कोर्ट में फायरिंग से संबंधित मुख्य दो आरोपी गिरफ्तार

Posted : 7 July, 2023, 10:30 PM

नई दिल्ली : 5 जुलाई दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में वकीलों के दो गुटों में हुई हिंसा फायरिंग के मामले में पुलिस ने दोनों गुटों के मुखिया, एक तरफ से मनीष शर्मा (उपाध्यक्ष डीबीए) और दूसरी तरफ से ललित शर्मा को गिरफ्तार किया गया है. तीस हजारी कोर्ट के वकील चैंबर में दोनों तरफ से पथराव, और फायरिंग हुई थी जिसकी वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा मच गया. इस मामले से ताल्लुक रखने वाले 3 वकीलों को कल पुलिस ने गिरफ्तार किया था.

 



6 JULY : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

♦ दिल्ली कोर्ट परिसर में हत्या की कोशिश के मामले में गिरफ्तार तीन वकीलों पर पुलिस का शिकंजा

Posted : 6 July, 2023, 8:30 PM

नई दिल्ली : कल तीस हजारी कोर्ट परिसर में दो वकीलों के गुटों के बीच पत्थरबाजी और फायरिंग मामले में दिल्ली पुलिस ने 3 वकीलों अमन सिंह, रवि गुप्ता और सचिन सांगवान को गिरफ्तार किया है. आज तीनों को कोर्ट में पेश किया गया.

सूत्रों के अनुसार तीनों वकीलों के वकालत के रजिस्ट्रेशन भी कैंसिल कर दिए गए हैं.

अदालत ने गिरफ्तार तीन वकीलों को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजापु लिस ने दंगा फैलाने और हत्या की कोशिश में केस दर्ज किया है. पुलिस इसमें मुख्य आरोपी मनीष शर्मा की तलाश में छापेमारी कर रही है.

♦ दिल्ली के दक्षिणपुरी में निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा ढह गया

Posted : 6 July, 2023, 3:10 PM

नई दिल्ली : दक्षिणपुरी के ननकी पब्लिक स्कूल जी-ब्लॉक, सेंट्रल मार्केट के पास. एक निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा भरभरा कर ढह गया.

यह घटना शाम पांच बजे की है. इमारत के चौथी मंजिल का एक हिस्सा ढह गया है, जिस हादसे में चार से पांच लोग ढेर में दबे होने की खबर हैं. बचाव के लिए कुल 5 फायर टेंडर मौके पर पहुंचे हैं. मलबे के अंदर फंसे लोगों की खोज का काम जारी है.

♦बीकानेर रेलवे स्टेशन का निर्माण शाही राजपूताना किले की तरह किया जायेगा

Posted : 6 July, 2023, 4:10 PM

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बीकानेर रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण के लिए 8 जुलाई को आधारशिला रखी जाएगी. इस स्टेशन का निर्माण राजस्थान के शाही किले की तरह किया जायेगा. स्टेशन सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा.  इस पुनर्निर्माण कार्य में लगभग 450 करोड़ रुपये का खर्च होगा, जिसमें सभी प्लेटफॉर्मों की मरम्मत शामिल होगी, जबकि रेलवे स्टेशन की मौजूदा संरचना की विरासत की संरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

♦पीएम मोदी ने राजस्थान में हरित मैदान एक्सप्रेसवे का निर्माण कर यात्रा समय और आर्थिक विकास में बढ़ोतरी की

Posted : 6 July, 2023, 2: 10 PM

नई दिल्ली: 8 जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को समर्पित करेंगे अमृतसर-जामनगर आर्थिक मार्ग के छह लेन वाले हरित मैदान एक्सप्रेसवे के शीर्षक सेक्शन को. राजस्थान में 500 किलोमीटर के क्षेत्र को आवृत्त करने वाले इस सेक्शन का निर्माण, हनुमानगढ़ जिले के गांव जखड़वाली से जालोर जिले के गांव खेतलावास तक हुआ है और इसका खर्च लगभग 11,125 करोड़ रुपये का है.

यह एक्सप्रेसवे यात्रा समय को बहुत कम करेगा और प्रमुख शहरों और औद्योगिक मार्गों के बीच संपर्क को सुधारेगा. इस एक्सप्रेसवे से सामग्री के सफल परिवहन के साथ-साथ पर्यटन और आर्थिक विकास को भी मजबूती मिलेगी.



5 JULY : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

♦ नार्थ दिल्ली के शास्त्री नगर में महिला को बेटी के प्रेमी ने मारी गोली, महिला की मौत

प्रतिकात्मक फोटो
Posted : 5 July, 2023, 10: 10 PM

नई दिल्ली : नार्थ  डिस्ट्रिक्ट के शास्त्री नगर में एक घर में आज दोपहर 4:02 बजे एक सनसनीखेज़ हत्या का मामला सामने आया. पुलिस पीसीआर को कॉल मिली जिसमें बताया गया था. पड़ोस की महिला बाथरूम में फिसलकर घायल हो गई थी. पुलिस के पहुंचने पर पता चला कि पूनम नाम की 55 साल की महिला को उसकी बेटी के पूर्व प्रेमी अंकित कौशिक ने गोली मारकर हत्या कर दी है.

पुलिस के मुताबिक, पूनम की बेटी से 23 साल के अंकित का पहले संबंध था, पर पिछले साल ही वो टूट गया. पूनम को अंकित से नाराजगी थी, क्योंकि वो उसकी बेटी से शादी करना चाहता था.पुलिस ने हत्यारे को पकड़ने के लिए टीम लगा दी हैं.

♦दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में बार अधिकारियों के दो गुटों में झगड़े के दौरान फायरिंग

Posted : 5 July, 2023, 2: 10 PM

नई दिल्ली : आज दोपहर तीस हजारी कोर्ट, अधिवक्ता में फायरिंग की घटना घटित हुई .चैंबर नंबर 433 के पास दिल्ली बार एसोसिएशन के एक पदाधिकारी ने दूसरे पदाधिकारी के समर्थकों पर फायरिंग की. पुलिस को मौके से 7.65 कैमिबर की 05 गोलियों के खोल सड़क पर पड़े मिले हैं. इस गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ है. यह विवाद दिल्ली बार एसोसिएशन के दो एडवोकेट अतुल शर्मा जो सचिन हैं और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मनीष शर्मा के बीच हुआ.

मामला विवाद इतना बढ़ा कि दोनों गुटों के वकील आपस में भिड़ गए. कई राउंड फायरिंग के साथ साथ पथराव भी हुआ. कई वकीलों के हाथों में डंडे भी देखे गए. इस घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और स्तिथि का जायजा लिया और तनाव पूर्ण स्तिथि को काबू में कर लिया है. इस हिसात्मक घटना की वीडियो पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली बार काउंसिल ने एडवोकेट मनीष शर्मा का रजिस्ट्रेशन कैंसिल कर दिया है.

♦ सीबीआई की कार्रवाई : पहाड़गंज थाने के दो पुलिसकर्मियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया. रिश्वत लेने का आरोप

CBI ने रिश्वत लेने वाले सब इंस्पेक्टर रवि चौधरी को पकड़ा
Posted : 5 July, 2023, 2: 20 PM

नई दिल्ली : सीबीआई ने पहाडग़ंज थाने के सब इंस्पेक्टर रवि और हेड कांस्टेबल राजेन्द्र मील के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

दोनों पुलिसकर्मी पहाडग़ंज इलाके में एक शख्स ने उसके प्लॉट में बोरविल करवाने को लेकर प्लॉट के मालिक से तीन लाख रुपए की डिमांड कर रहे थे और पैसे देने पर उसका कंस्ट्रक्शन का काम भी चलने देने का वादा कर रहे थे। मालिक की रिक्वेस्ट के बाद मामला ढाई लाख में फाइनल हुआ.

जानकारी के बाद सीबीआई ने ट्रेप लगाया और आज दोनों पुलिसकर्मियों को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब दोनों शिकायतकर्ता से 2 लाख रुपए ले रहे थे. दोनों आरोपियों के घर और ठिकानों पर छापेमारी जारी है.



4 JULY : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

♦ सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के रंजीत नगर में एटीएम काट कर नकदी ले उड़े बदमाश

प्रतिकात्मक फोटो
Posted : 4 July, 2023, 5: 20 PM

नई दिल्ली : सेन्ट्रल दिल्ली के रंजीत नगर इलाके में इंडुसइंड बैंक के एटीएम को कटर से काटने की वारदात को अंजाम दिया गया. शादीपुर गांव, मुख्य पटेल रोड पर स्थित इस एटीएम को गैस कटर का उपयोग करके काटा गया.

पुलिस की क्राइम टीम घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गई. सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को देखकर अपराधियों की पहचान की जा रही है. एटीएम से कितने रुपए निकाले गए इस बात का खुलासा नहीं किया गया है.

♦ सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस उमेश कुमार की नियुक्ति पर दिल्ली सरकार की याचिका पर नोटिस जारी किया

Posted : 4 July, 2023, 5: 00 PM

नई दिल्ली : दिल्ली सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और एलजी कार्यालय को नोटिस जारी करके जस्टिस उमेश कुमार की नियुक्ति को चुनौती दी है। इस मामले में कोर्ट ने 11 जुलाई को आगे की सुनवाई करने का निर्णय लिया है. इसलिए जस्टिस उमेश कुमार अभी तक डीईआरसी (दिल्ली विद्युत आयोग) के अध्यक्ष पद की शपथ नहीं लेंगे.

दिल्ली सरकार के प्रतिनिधि अभिषेक मनु सिंघवी ने अपने दावों में कहा है कि एलजी ने इस नियुक्ति में जानबूझकर देरी की है. उनका आरोप है कि एलजी डीईआरसी के चेयरमैन पद के लिए अपने पसंदीदा व्यक्ति को नियुक्त करना चाहते हैं ताकि वे आम आदमी पार्टी सरकार की योजना को बदल सकें, जिसमें 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने की योजना है.

♦ दिल्ली में एक मासूम बच्ची के साथ बलात्कार, आरोपी शहजाद गिरफ्तार

प्रतिकात्मक फोटो
Posted : 4 July, 2023, 4: 30 PM

नई दिल्ली : दिल्ली के नांगलोई इलाके में हुए एक घटनाक्रम में एक 8 साल की हिन्दू बच्ची के साथ शहजाद के वहशी ने रेप किया. यह वारदात सोमवार को हुई जब बच्ची घर के पास खेल रही थी. आरोपी ने बच्ची को जबरन अपने गोदाम में ले जाकर दुष्कर्म काम किया. बाद में जब बच्ची गोदाम से बाहर निकली, वह रो रही थी और इसे देखकर भीड़ इकट्ठी हो गई. इस घटना की खबर से भीड़ आक्रोशित हो गई.

इलाके में तनाव की स्तिथि देख दिल्ली पुलिस ने तेजी से कार्यवाही करते हुए शहजाद को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है. बच्ची को अस्पताल में इलाज किया जा रहा है और पुलिस जांच कर रही है. इस वारदात ने इलाके में डर का माहौल पैदा कर दिया है.

♦ दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के एंटी गैंगस्टर स्क्वाड ने काला जाठेड़ी के ख़तरनाक शारपशूटरों को गिरफ़्तार किया गया

Posted : 4 July, 2023, 12: 30 PM

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की एंटी गैंगस्टर स्क्वायड के एसीपी नरेश यादव और उनकी टीम ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है, जिसमें काला जाठेड़ी – नरेश सेठी – अनिल चिप्पी गिरोह से संबंधित दो ख़तरनाक शारपशूटरों को गिरफ़्तार किया गया है. गिरफ्तार अपराधी का नाम आशुदीप यानी आशू है और दूसरा अपराधी अंशुमान सिंह है. पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के साथ छः पिस्टल, 14 जिंदा कारतूस और एक चोरी की हुई मोटरसाइकिल भी जब्त की है. इस कार्रवाई का मामला हाई प्रोफ़ाइल ठगी मामलों के साथ संबंधित जानकारी से मिला था.

आशूदीप को दिल्ली के निर्मल धाम इलाके में पांच पिस्टलों के साथ गिरफ्तार किया गया, जबकि अंशुमान को रोहिणी में एक स्वचालित पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान, आशूदीप ने बताया कि उनका और अंशुमान का संदीप काला और अनिल चिप्पी द्वारा संचालित 2 करोड़ रुपए की ठगी में शामिल था.

इस सफल कार्रवाई से दिल्ली पुलिस की संवेदनशील अपराध और अपराधियों से निपटने की प्रतिबद्धता प्रकट होती है.



3 JULY : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

♦ आईएसआरओ ने तमिलनाडु में सेमी-क्रायोजेनिक इंजन के पहले हॉट टेस्ट किया

Posted : 3 July, 2023, 8: 30 PM

नई दिल्ली : 1 जुलाई को, आईएसआरओ ने तमिलनाडु के महेंद्रगिरी में स्थित आईएसआरओ प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स (आईपीआरसी) में सेमी-क्रायोजेनिक इंजन के एक इंटरमीडिएट कॉन्फ़िगरेशन, जिसे पावर हेड टेस्ट आर्टिकल (पीएचटीए) कहा जाता है, पर पहला हॉट टेस्ट किया. यह टेस्ट भविष्य के लॉन्च वाहनों के बूस्टर स्टेज को पावर देने के लिए एक 2000 kN थ्रस्ट सेमी-क्रायोजेनिक इंजन के विकास के प्रति आगे बढ़ाई जा रही थी.

टेस्ट का उद्देश्य गैस जेनरेटर, टर्बो पंप, प्री-बर्नर और नियंत्रण घटकों के एकीकृत प्रदर्शन की मान्यता प्राप्त करना था, जिसे 4.5 सेकंड की छोटी अवधि के लिए हॉट-फायरिंग करके किया गया. प्री-बर्नर चैम्बर में हॉट-गैस की उत्पत्ति और अग्नि को प्राथमिक चलाने के लिए मुख्य टर्बाइन को चलाने वाली थी,

टेस्ट 1.9 सेकंड तक पूर्वानुम आंशिक होती हुई थी और पीएचटीए की अग्नि जलाने और उसके उपयोग की पश्चात संचालन की प्रमाणिति की। 2.0 सेकंड पर, टर्बाइन दबाव में अप्रत्याशित वृद्धि और टर्बाइन-गति के बाद की हानि देखी गई। सतर्कता के उपाय के रूप में, टेस्ट को समाप्त किया गया. अध्ययन प्रगति पर विश्लेषण जारी है, जिससे लंबे समय तक हॉट-टेस्ट के लिए आगे बढ़ने से पहले और अधिक ज्ञान प्राप्त होगा.

सेमी-क्रायोजेनिक इंजन तैलीय ऑक्सीजन (एलओएक्स) और केरोसीन के प्रसारण संयोजन का उपयोग करता है, और पावर हेड टेस्ट आर्टिकल इंजन विकास कार्यक्रम का पहला हार्डवेयर टेस्ट बनता है. यह टेस्ट आईपीआरसी पर हाल ही में स्थापित विशेष टेस्ट सुविधा में किया गया था, जो सेमी-क्रायोजेनिक इंजन और स्टेज के टेस्टिंग के लिए है. आईएसआरओ ने मई 2023 में इस सुविधा पर पीएचटीए के परीक्षण की शुरुआत की थी.

♦ दिल्ली पुलिस ने 500 सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद गिरफ्तार किए यूपी से चार लुटेरे

नई दिल्ली : प्रगति मैदान सुरंग में लूट के तीन बाद नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में हुई दिनदहाड़े लूट ने राजधानी की पुलिस व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए थे . 27 जून को खोया कारोबारी सुनील जैन अपने घर बिहारी कालोनी जा रहे थे. आईएसबीटी युधिष्ठर सेतू पर फोन कॉल सुनने के लिए स्कूटी को रोका. इस दौरान, चार लोग एक मोटरसाइकिल और स्कूटी पर आकर उनकी स्कूटी के सामने रुके. उनमें से एक व्यक्ति ने गन निकाली और उनसे रकम की मांग की. सुनील जैन ने संघर्ष करने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उनके पास से 4 लाख 50 हजार रुपए और उनकी स्कूटी को बंदूक की नोक पर लूटकर फरार हो गए.

लूट केबाद नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के तीन पुलिस स्टेशन कश्मीरी गेट, कोतवाली, लाहौरी गेट और स्पेशल स्टाफ की टीमें जांच में जुट गई. अपनी जांच में पुलिस ने 500 की फुटेज की जांच की. ये लुटेरे कई सीसीटीवी कैमरों में पुलिस को चकमा देने के लिए भागने की दिशा को बार बार बदलते नजर आए.

पांच दिनों की मशक्कत के बाद पुलिस ने मुखबिरी के आधार पर लोनी गाजियाबाद से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सभी चारों आरोपियों पर पहले भी कई अपराध के मामले हैं. जुनैद, समीर उर्फ नन्हे, नदीम और जावेद चारों की मुलाकात जेल में हुई थी. वहीं से कम वक्त में लूटपाट के जरिए पैसा कमाने का प्लान बनाया.

कारोबारी को लूट का शिकार बनाने से पहले नदीम ने अपने सूत्रों से जानकारी जुटाई थी. उसी जानकारी के आधार पर खोया कारोबारी को आईएसबीटी के पास युद्धिष्टर सेतू पर लूट लिया गया पुलिस ने इनके पास से 65 हजार रूपये और लूट की रकम से खरीदी हुई स्पोर्ट्स बाइक बरामद हुई है.
इस लूट के मामले का खुलासा नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट दिल्ली पुलिस सामरिक जांच टीम के संयुक्त प्रयास का एक उदाहरण है जो इस प्रकार के गंभीर अपराध मामलों को सुलझाने में सफलता प्राप्त हुई है.

♦ पुलिस ने पब्लिक में खौफ खत्म करने के लिए निकाली हत्याकांड के आरोपियों की इलाके में परेड 

Posted : 3 July, 2023, 6: 30 PM

नई दिल्ली : सेंट्रल दिल्ली के अपराधियों में खौफ पैदा करने और जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करने के लिए सेंट्रल दिल्ली पुलिस ने निकाली अपराधियों की परेड.

कल दिल्ली के रणजीत नगर इलाके में हुए 19 साल के अभिषेक नाम के युवक के हत्याकांड में इलाके में डर का माहौल पैदा हो गया था. इसके बाद पुलिस ने हत्या के मामले में फरार 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

हत्या की वारदात को महज 300 रुपए की लिए अंजाम दिया गया था. पुलिस के मुताबिक मृतक अभिषेक जुए में 300 रुपए हार गया था और आरोपी प्रमोद उससे रुपए मांग रहा था. रुपए न देने पर रविवार दोपहर प्रमोद ने अपनी साथी रोशन, अमित और रजनीश के साथ मिलकर हत्या की थी.

रणजीत नगर थाने के एसएचओ शैलेंद्र शर्मा ने पुलिस फोर्स के साथ गिरफ्तार किए गए हत्यारों की इलाके में परेड निकाली ताकि अपराधियों में ख़ौफ़ पैदा हो और बढ़ती हुई वारदातों को रोका जा सके..पुलिस सभी आरोपियों को मौका-ए-वारदात पर भी लेकर पहुंची जहां हत्या को अंजाम दिया गया.

♦ मनीष सिसोदिया को दिल्ली HC से राहत नहीं..

Posted : 3 July, 2023, 3: 30 PM

नई दिल्ली : आबकारी नीति मामले में ED की ओर से दायर मनी लॉन्ड्रिंग केस में मनीष सिसोदिया की ज़मानत अर्जी दिल्ली HC ने खारिज कर दी. कोर्ट ने  कहा ” मनीष सिसोदिया दिल्ली सरकार में  प्रभावशाली पद पर रहे है,  ज़मानत मिलने पर गवाहों को प्रभावित करने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता”

कोर्ट ने सिसोदिया के अलावा AAP के कम्युनिकेशन इंचार्ज रहे विजय नायर, बिजनेसमैन अभिषेक बोनिपल्ली,बिनॉय बाबू की ज़मानत अर्जी भी खारिज की.

 

♦ दिल्ली-अलवर रैपिड रेल प्रोजेक्ट सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार की खिंचाई 

Poste : 3 July, 2023, 12: 00 PM

नई दिल्ली : प्रोजेक्ट में हो रही देरी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने लताड़ा. दिल्ली सरकार का कहना था कि उनके पास इस प्रोजेक्ट में योगदान के लिए बजट नहीं है. कोर्ट ने तंज कसते हुए सवाल किया “आप पर विज्ञापनों पर खर्च करने के लिए पैसा है..पर पर्यावरण सुरक्षा और ट्रांसपोर्ट को आसान बनाने वाले इस अहम प्रोजेक्ट के लिए आपके पास पैसा नहीं है”.को र्ट ने दिल्ली सरकार से कहा कि “हमें बताएं कि पिछले 3 वित्तीय वर्ष में दिल्ली सरकार ने विज्ञापन पर कितना खर्च किया है?’



2 JULY : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

♦व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से फैलाया जा रहा था ‘गजवा-ए-हिंद’ का कट्टरवाद, एनआईए की कई ठिकानों पर छापामारी 

Poste : 2 July, 2023, 6: 30 PM

नई दिल्ली : NIA ने गजवा-ए-हिंद मॉड्यूल के संबंध में तीन राज्यों में छापेमारी की है. बिहार के दरभंगा और पटना, गुजरात के सूरत, और उत्तर प्रदेश के बरेली में छापामारी हुई. इस छापेमारी में डिजिटल डिवाइस, एसआईएम कार्ड, और दस्तावेजों को जब्त किया गया है. इस मामले में एक व्हाट्सएप समूह ‘गजवा-ए-हिंद’ का ग्रुप एडमिन मरघूब अहमद दानिश ताहिर गिरफ्तार हुआ, जिसे पाकिस्तानी ने अपना संदेशवाहक बनाया था. उसने भारतीयों, पाकिस्तानियों, बांगलादेशियों और यमनियों को इसमें जोड़ा था. इसका उद्देश्य भारत में इस्लामिक कट्टरपंथी बनाना था. संदिग्ध व्यक्तियों के पाकिस्तानी हैंडलरों से संपर्क का पता चला है.

 

♦दिल्ली के भजनपुरा में मंदिर और मजार पर चला प्रशासन का पीला पंजा

Posted : 2 July, 2023, 10: 37 AM

नई दिल्ली : नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के एक चौंकाने वाली घटना में, दिल्ली के भजनपुरा इलाके में वर्षों पुराने मंदिर और एक मजार को सुबह के वक्त प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया गया. अधिकारियों ने पुष्टि की कि मंदिर और मजार नवनिर्मित सहारनपुर राजमार्ग प्रोजेक्ट के बीच आ रहे थे. इनको स्थानांतरित कर दिया गया है और इनका पुनर्निर्माण किया जायोगा.

विध्वंस से स्थानीय समुदाय में आक्रोश फैल गया है, कई लोगों ने इस कार्यवाही पर निराशा व्यक्त की है. इसी बीच कार्यवाही के वक्त पुलिस ने कानून व्यवस्था को पूरी तरह से काबू में रक्षा और किसी भी प्रकार का कोई उपद्रव नही होने दिया.

♦ दिल्ली पुलिस कॉलोनी में हादसा: सरकारी क्वार्टर की छत गिरने से बचे मां-बेटा

Posted : 2 July, 2023, 11: 30 AM

नई दिल्ली : आज सुबह दिल्ली पुलिस कॉलोनी में बड़ा हादसा होने से टल गया. साउथ दिल्ली की दिल्ली पुलिस कॉलोनी में सरकारी क्वार्टर की एक कमरे की छत का प्लास्टर अचानक गिर गया. इस हादसे की चपेट में मां और बेटा आने से बच गए. इस पुलिस कालोनी में दिल्ली पुलिस के कर्मचारियों के परिवार रहते हैं. यह कॉलोनी कई वर्षों से उपेक्षा का शिकार है. इस कॉलोनी की इमारतों की हालत जर्जर हो गई है जिसकी मरम्मत का जिम्मा विभाग का है किंतु अनदेखी के चलते इस तरह के हादसों का खतरा हमेशा बना रहता है.

 

♦ दिल्ली के LNJP अस्पताल में निर्माणाधीन इमारत में मजदूर की आपातकालीन मृत्यु

Posted : 2 July, 2023, 11: 00 AM

नई दिल्ली : आज दिल्ली के LNJP अस्पताल की निर्माणाधीन इमारत में दुखद हादसे में एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई. लगभग सुबह 9:00 बजे सुजीत कुमार जो बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है, LNJP अस्पताल के परिसर में स्थित निर्माण साइट पर मजदूरी के दौरान करंट लगा.
सुजीत को घायल हालत में आपातकालीन विभाग ले जाया गया. जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस इस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है.



1 JULY : 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार

♦ 7 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जोधपुर में हरी झंडी दिखाकर वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन

Posted : 1 July, 2023, 5: 37 PM

नई दिल्ली : राजस्थान : जोधपुर: जोधपुर को लंबे समय से इंतजार करने के बाद अब वंदे भारत ट्रेन की सौगात जल्द हाथ लगेगी। राजस्थान के जोधपुर शहर से साबरमती के बीच राजस्थान की दूसरी वंदे भारत ट्रेन 7 जुलाई से शुरू होने जा रही है। इसका ट्रायल रन 4 जुलाई को किया जाने की योजना बनाई गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 7 जुलाई को वर्चुअली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर जोधपुर के भगत की कोठी रेलवे स्टेशन से जुड़कर इसका उद्घाटन करेंगे। उत्तर पश्चिम रेलवे ने इस संबंध में आवश्यक तैयारियों को पूरा कर लिया है।

गृहमंत्री अमित शाह ने इस महत्वपूर्ण घटना को शुक्रवार को घोषित किया है। रेलवे ने इससे पहले जोधपुर से अहमदाबाद रूट पर चलने वाली लगभग 11 ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया है। इस नई वंदे भारत ट्रेन के प्रारंभ से जोधपुर से साबरमती के बीच की दूरी करीब 2 घंटे कम होगी। यह ट्रेन सुबह 6 बजे जोधपुर से रवाना होगी और 7 स्टेशनों पर ठहराव होगा।

जोधपुर के लोगों के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि यह उन्हें बहुत समय और प्रयास से बचाएगी। वंदे भारत ट्रेन एक विशेषता से युक्त ट्रेन है जिसमें आरामदायक सीटें, अच्छी खान-पान और उच्च गति सुविधाएं होती हैं। इससे यात्रियों को सुरंगों के माध्यम से तेजी से अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचने का अवसर मिलेगा।

वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत जोधपुर से साबरमती रूट पर एक महत्वपूर्ण कदम है, जो दो शहरों के बीच संचार को मजबूत करेगा और यात्रियों को आसानी से घूमने और यात्रा करने का अवसर देगा। इस नई पहल के माध्यम से, जोधपुर अपने पर्यटन संसाधनों को बढ़ा सकेगा और विकास की नई गति प्राप्त करेगा.

♦ संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू, विपक्षी दलों की मोर्चेबंदी से हो सकता है हंगामा

Posted : 1 July, 2023, 3: 00 PM

नई दिल्ली : संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगा। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने यह घोषणा की है। इस सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी। पूर्वाग्रह और विपक्षी दलों के बीच तनाव के मद्देनजर इस सत्र में हंगामा होने की संभावना है। विपक्षी दलों ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ अपनी मोर्चेबंदी शुरू कर दी है।

सत्र की शुरुआत पुराने संसद भवन में होगी, लेकिन बाद में नए संसद भवन में बैठकें हो सकती हैं। यह विषय भी मुद्दा बन सकता है और हंगामे के कारण सत्र का दिलचस्प हिस्सा बन सकता है।

संसद में उठाए जाने वाले मुद्दों में एक है ‘राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) अध्यादेश’ का मुद्दा। इसके लिए केंद्र सरकार विधेयक पेश कर सकती है, जो दिल्ली सरकार को उच्चतम न्यायालय के फैसले को निष्प्रभावी कर देगा।

इसके अलावा, सरकार राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन (एनआरएफ) विधेयक को भी संसद में पेश कर सकती है, जिससे राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन (एनआरएफ) की स्थापना का मार्ग प्रशस्त होगा।

संसद के मॉनसून सत्र की तारीखों का ऐलान एक महत्वपूर्ण घटना है और सभी पार्टियों को इस सत्र में योगदान देने की अपील की गई है। यह सत्र हंगामेदार होने की संभावना है, और लोकसभा चुनाव के आगामी माहौल के मद्देनजर इसकी जरूरत भी हो सकती है.

♦दिल्ली के वेलकम इलाके भैंसे का कटे सिर का वीडियो वायरल होने पर तनाव बढ़ा, दिल्ली पुलिस ने दो आरोपी धरे

Posted : 1 July, 2023, 9: 00 AM

नई दिल्ली : पश्चिम गोरखपार्क क्षेत्र के नाला रोड पर स्थित एक मंदिर के बाहर भैंस का कटा हुआ सिर पाया गया है. इस संबंध में 30 जून को वेलकम पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है.

पुलिस के सूत्रों केअनुसार, मंदिर के बाहर रोड पर दो लड़के स्कूटी पर सवार थे, जिन्होंने भैंस का कटा हुआ सिर रोड पर छोड़ दिया था. पुलिस ने तत्काल भैंस का सिर जब्त कर लिया और उसे स्थान से हटा दिया.

इस सारे मामले में एक बात और सामने आई थी, यह भैसे का कटा हुआ सिर जहां पड़ा था वहां शिव मंदिर भी था. जब वहां की वीडियो वायरल हुई तो इलाके में लोग इकठ्ठे होने लगे. स्तिथि तनावपूर्ण हो गई थी. माहौल गर्म देख दंगा होने की आशंका के चलते अतरिक्त सुरक्षा बल और जिले से पुलिस बल को बुला लिया गया.

वेलकम थाने की पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी की और आसपास लोगों की सूचना से दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है. आरोपितों में एजीम (27) और नाबालिग (16) शामिल हैं। दोनों आरोपियों का मूल निवास नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के बाबरपुर में स्तिथ है.

SHARE With Your Friends

♦♦ 30 JULY : मौत की डोर चाइनीज मांझे की ऑनलाइन बिक्री और खरीद के रैकेट का पर्दाफाश

♦♦ 8 AUGUST : दिल्ली विश्वविद्यालय में वर्चुअल रियलिटी (VR) और ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) तकनीकि शिक्षा की शुरुआत