
नई दिल्ली :दिल्ली पुलिस अपराध शाखा की एंटी गैंगस्टर स्क्वायड एसीपी नरेश यादव की टीम ने एक सनसनीखेज अपराध का पर्दाफाश किया है।

एएसआई रमेश के प्रयासों से 17 साल से फरार चल रहे 57 वर्षीय वीरेंद्र सिंह को रोहिणी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। 2007 में, उन्होंने एक 22 वर्षीय महिला की हत्या कर उसके शव को ट्रंक में छिपा दिया था। जांच में शंकर घोष को भी गिरफ्तार किया गया, जबकि वीरेंद्र सिंह 2008 में अदालत द्वारा “घोषित अपराधी” बन गया था।


