अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2024 के लिए अपना पैनल घोषित कर दिया है। 5-पी मॉडल (प्रवेश, परिसर, पाठ्यक्रम, परीक्षा, परिणाम) पर होगी चुनावी जंग। इस पैनल में रिषभ चौधरी अध्यक्ष पद के लिए, भानु प्रताप सिंह उपाध्यक्ष पद के लिए, मित्रविंदा करणवाल सचिव पद के लिए और अमन कपासिया जॉइंट सचिव पद के लिए चुने गए हैं।
पैनल के प्रमुख उम्मीदवार

रिषभ चौधरी – अध्यक्ष पद

भानु प्रताप सिंह – उपाध्यक्ष पद

मित्रविंदा करणवाल – सचिव पद

अमन कपासिया – जॉइंट सचिव पद
चुनावी मुद्दे
ABVP ने दिल्ली विश्वविद्यालय में विभिन्न मुद्दों को उठाया है, जिनमें नए हॉस्टल का निर्माण, सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन की स्थापना, खेल सुविधाओं को मजबूत करना, ‘एक कोर्स, एक फीस’ नीति को लागू करना और माइंडफुलनेस सेंटर स्थापित करना शामिल हैं।
- नए हॉस्टल का निर्माण
- सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन की स्थापना
- खेल सुविधाओं को मजबूत करना
- एक कोर्स, एक फीस’ नीति को लागू करना
- माइंडफुलनेस सेंटर स्थापित करना
एबीवीपी के राष्ट्रीय महासचिव का बयान
एबीवीपी के राष्ट्रीय महासचिव याग्यवल्क्य शुक्ला ने कहा, “एबीवीपी के नेतृत्व में डूसू ने लगातार छात्रों के हित में काम किया है, जिससे छात्रों का हमारे संगठन में विश्वास बढ़ा है।”


