in , ,

1 JUNE : दिल्ली में सनसनीखेज मर्डर ! मकान देखने गई महिला की गला घोंटकर हत्या, प्रेमी गिरफ्तार

SHARE With Your Friends

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली के पटेल नगर इलाके में बीती रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। एक युवक ने किराए का कमरा देखने आई महिला की गला घोंटकर निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चौंकाने वाली तेजी दिखाते हुए रात में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान धर्मेंद्र उर्फ बंटी के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाला है और दिल्ली के कीर्ति नगर में एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करता है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि उसकी मृतका महिला से लंबे समय से नजदीकी संबंध थे।

यह वारदात पटेल नगर की है और यह कल रात की घटना है। धर्मेंद्र महिला को साथ लेकर एक मकान में किराया पर कमरा देखने गया था। वहीं पर उसने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस के मुताबिक मृतका महिला धर्मेंद्र से रिश्ता बनाए रखना चाहती थी, लेकिन धर्मेंद्र अब उससे पीछा छुड़ाना चाहता था। कई बार की कोशिशों के बावजूद जब महिला ने पीछा नहीं छोड़ा तो धर्मेंद्र ने उसकी हत्या की साजिश रच डाली।

हत्या से पहले धर्मेंद्र महिला को किसी होटल या OYO रूम में ले जाने की फिराक में था, लेकिन जब कोई कमरा नहीं मिला तो उसने किराए का कमरा देखने का बहाना बनाया।
जब वह एक महिला मकान मालकिन के पास पहुंचा, तो उसने उसे किसी बहाने से बाहर भेज दिया और मौका देखकर अपनी साथी महिला की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस की तेज कार्रवाई के चलते आरोपी धर्मेंद्र को रात में ही दबोच लिया गया।
अब उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस वारदात ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अंधे रिश्ते और खतरनाक इरादे जब मिलते हैं, तो नतीजा खून-खराबा होता है।

SHARE With Your Friends

1 JUNE : दिल्ली में देर रात Encounter! उस्मानपुर में चली गोलियां, तीन बदमाश घायल, देसी कट्टे-कारतूस के साथ गिरफ्तार

1 JUNE : दिल्ली में डिलीवरी बॉयज़ पर बढ़ रहा जानलेवा खतरा