

नई दिल्ली : दिल्ली के बदलते मौसम का मिजाज हैरान कर रहा है । पिछले सप्ताह बारिश होने के।बाद अब तापमान अचानक बढ़ गया है । बढ़ते तापमान का बुरा असर वाहनों को अपना शिकार बना रहा है । दिल्ली में वाहनों में आग लगने की घटनाओं की खबरें लगातार सामने आने लगी है ।
आज दक्षिण दिल्ली के अरविंदो मार्ग में इलेक्ट्रिक चार्जिंग पॉइंट और कार में उस वक्त अचानक आग लग गई जब वह कार चार्जिंग में लगी हुई थी । कार में बैठे लोग इस हादसे में बाल बाल बच गए । मौके पर दमकल विभाग ने पहुंच कर आग पर काबू पाया । इस आग की घटना में चार्जिंग प्वाइंट और कार दोनों जल गए हैं ।

