

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर को जैसे ही आर्टिकल 370 से आज़ादी मिली..तो आतंक के आकाओं का वजूद भी खतरे में पढ़ गया..सियासत की आड़ में दहशत फैलाने वाले आतंक सरपरस्तों की दुकानें भी बंद हो गई हैं । अब आतंकवादी संगठन अब एक बड़ी साजिश की फिराक में है । देश के बड़े शहरों में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खलल डालना चाहता है । इसी वजह से देश की राजधानी दिल्ली ऐसे अभेद सुरक्षा चक्र तैयार किया है जिसे भेद पाना आतंकियों के बस की बात नहीं है
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लालकिले की प्राचीर से देश को संबोधित कर रहे होंगे तो उस वक्त ज़मीन से लेकर आसमान तक अभेद सुरक्षा चक्र होगा.. जिसमे परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा ।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद आतंकी बौखलाहट नज़र आ रही है.. उनका मकसद है देश की राजधानी में बड़ी साजिश को अंजाम तक पहुंचाना..इनपुट मिलने के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ गए हैं..

दिल्ली पुलिस के साथ पैरामिल्ट्री फोर्स की मदद से राजधानी को छावनी में तब्दील किया जा रहा है..सिक्युरिटी एजेंसियों की कोशिश है की किसी भी हद तक कोई कमी न रहे..भीड़ वाले बाज़ार, धार्मिक स्थल, रेलवे स्टेशन और दिल्ली की लाइफ लाइन बन चुकी मेट्रो भी आतंकियों की हिटलिस्ट में नम्बर वन पर है.. जहां सीआईएसएफ के स्पेशल कमांडों जिनको एनएसजी कमांडो की तर्ज पर तैयार किया गया है.
देश के एयरपोर्ट और मेट्रो स्टेशन पर तैनात CISF के जवानों ने आतंकवादी हमलों और आतंकी से निपटने की रिहर्सल की । खास बात यह है कि इस अभ्यास में CISF की महिला जवानों ने हिस्सा लिया । इस अभ्यास के दौरान महिला जवानों ने दिखाया कि बिल्डिंग में घुस आए आतंकियों पर कैसे काबू पाया जा सकता है । अत्याधुनिक हथियारों को संभाले CISF की महिला जवानों के दस्ते को हर मोर्चे पर लड़ने के।सभी गुर सिखाए गए हैं ।

ये जो महिला कमांडों भी इतनी तेज तर्रार है जो सामने वाले को सोचने का मौका देने से पहले ही खत्म कर सकती है…

अगर किसी भी मेट्रो स्टेशन और अगर किसी भी मेट्रो स्टेशन पर कोई बम मिलता है तो ये CISF का एक्सपर्ट बम स्क्वॉयड बड़े सुरक्षित तरीके से बम को निष्क्रिय कर सकता है । इसके लिए बम स्क्वॉयड को आधुनिक डिवाइस से लैस किया गया है ।
This post was created with our nice and easy submission form. Create your post!



Comments