
कैमिकल अटैक में घायलों को ले जाते सीआईएसएफ के जवान
नई दिल्ली : देश में त्यौहार का सीज़न और जम्मू- कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद, देश मे आतंकी खतरा मंडराया हुआ है I बार सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट कर रही हैं की, आतंकियों का बड़ा ग्रुप आतंकी हमले की साजिश रच रहा है I वो किसी भी तरीके से अपने मंसूबों में कामयाब होना चाहता है I लेकिन हमारी सुरक्षा एजेंसियां भी आतंकियों के हर मंसूबो को नाकामयाब कर रही है I देश की राजधानी दिल्ली की लाइफ लाइन कही जाने जाने वाली दिल्ली मेट्रो भी आतंकियों के निशाने पर है..जिसको देखते हुए मेगा मॉक ड्रिल रखी गई I

कैमिकल अटैक का नजारा, लोगों को बचाते जवान
जिसमे आतंकी हमले, कैमिकल अटैक के साथ अगर आईडी ब्लास्ट किया गया I अगर मेट्रो में ऐसा हमला हो जाए तो उससे कैसे निपटना है उसका अभ्यास किया गया I

केमिकल अटैक के दौरान मौके पर बचाव दल
सीनियर ऑफिसर ने ज़ी न्यूज़ को बताया की..दिल्ली मेट्रो में आतंकी हमले के अलर्ट को देखते हुए ये मेगा मॉक ड्रिल की गई..जब मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही बंद हो गई उसके बाद देर रात तक़रीबन 12 बजकर 50 मिनट पर कॉल हुई की कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन में आतंकी हमला हो गया है I जहां एक के बाद एक तीन अटैक हुए हैं..ये कॉल होते ही पूरे महकमे में हड़कम्प मच गया, तभी कुछ देर बाद ही सीआईएसएफ के स्पेशल कमांडों ने मोर्चा संभाल लिया और दिल्ली पुलिस की स्वात टीम जिसे आतंकी खतरों से निपटने के लिए तैयार किया गया है वो भी कुछ ही देर में पहुंच गई.. उसके बाद एनडीआरएफ और डीडीएमए और फायर की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई I

आतंकी हमले को विफल करता दिल्ली पुलिस का स्वात दस्ता
मॉक ड्रिल में सीआईएसएफ की स्पेशल बम निरोधक दस्ते ने डॉग स्क्वॉयड के साथ स्टेशन पर लगाए गए तीन जिंदा बमों को भी ढूढ़ निकाला, फिर उन बमों को डिफ्यूज भी कर दिया गया..तक़रीबन तीन घन्टे चली ये मॉक ड्रिल आईबी और एनएसजी के सीनियर ऑफिसर्स की देखरेख में हुई

मेट्रो स्टेशन पर आतंकियों से लोहा लेते सीआईएसएफ का कमांडों दस्ता


Comments