

:नई दिल्ली : कोरोना से संग्राम में सरकार का हर अंग कूद चुका है I दिल्ली पुलिस ने कोरोना संक्रमण की लड़ाई के कई मोर्चों को संभाला हुआ है I ऐसे में दिल्ली पुलिस की पीसीआर यूनिट भी कैसे पीछे रहती I इस पीसीआर स्टाफ पिछले 24 घण्टों में 31 गर्मवती महिलाओं को लॉकडाउन के दौरान सुरक्षित असप्तालो तक पहुचाया है I
जब देश का हर व्यक्ति एक दूसरे की मदद के लिए आगे आ रहा है ऐसे में सड़कों पर रात दिन तैनात पीसीआर वैन में तैनात स्टाफ ने आपातकालीन परिस्थितियों से जूझ रहे लोगों की सहायता कर उनका जीवन बचाया है I जब दिल्ली में सारे आवागमन के साधन थम चुके हैं ऐसे में महिलाओं को प्रसव पीड़ा के वक्त पीसीआर ने एक `दाई मां’ की तरह अपना फर्ज निभाया I अस्पताल ले जाकर भर्ती करवाया I पिछले 24 घंटे के दौरान पीसीआर ने उत्तर से 9, पूर्व से 5, दक्षिण से 5, दक्षिण पूर्व से 4, पश्चिम से 3, बाहरी और उत्तर-पूर्व से 2 और उत्तर पश्चिम से प्रसव पीड़ा से करहा रही 31 महिलाओं को बड़े ही ऐहतियात से अस्पताल पहुंचाया, इसके अतिरिक्त दिल के मरिजॉ को भी पीसीआर दिल्ली के सुदूर क्षेत्रों से अस्पताल ले गई I पुलिस की पीसीआर ने दूरी देखी न वक्त देखा, 15-15 किलोमीटर तक पहुचकर लोगों की सहायता कर रहे है I
दिल्ली पुलिस के पीसीआर वैन स्टाफ ने इस कोरोना के संकट काल में सतर्कता के साथ साथ मानवीयता का बेमिसाल उदहारण पेश किया है




Comments