


नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण के शिकार होने वाले मरीज तनाव में आ रहे हैं I इस लाइलाज बीमारी का कोई इलाज भी नही है, इसी बात को लेकर मरीज अपने जीवन औऱ मौत को ऊपर वाले के हाँथ में छोड़कर हिम्मत हार के बैठा है I मगर किसी ने बहुत खूब कहा है `हिम्मते मरदां मददे खुदा’ हिम्मत रखने वालों की जीत होती है फिर चाहें जिंदगी का कोई भी मुकाम हो I
दुनिया भर में इस बीमारी से बचने के लिए हर कोई अपने अपने तरीके से कोशिश में लगा है I टीवी चैनलों से लेकर सोशल मीडिया में इससे सुरक्षा के फार्मूले भेजे जा रहे हैं I भारत सदैव से योगियों की भूमि रही है, यहां का आयुर्विज्ञान प्रकृति प्रधान विज्ञान है I हम प्रकृति से ही अपने जीवन जीने की कला की खोज करते हैं I इस कोरोना वाइरस से बचने के लिए कोरोना पॉजिटिव दिल्ली पुलिस के जवानों ने योग को कोरोना से लड़ने का हथियार बना लिया है I तस्वीर और वीडियो के मध्यम से संदेश पूरी दुनिया को देने की कोशिश की है I
ये तस्वीरें उन तमाम लोगों का हौसला बढ़ाने के लिए काफी हैं जो इसी बीमारी का शिकार हुए हैं, दिल्ली पुलिस के जवान ड्यूटी कर अपना फर्ज निभाते हुए लगातार कोरोनो संक्रमण का शिकार हो रहे हैं I दिल्ली में अब तक 29 पुलिसकर्मी कोरोनो पॉजिटिव हैं I
दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में भर्ती चांदनी महल थाने के इन 8 पुलिसकर्मियों का हौसला देखिये, ये सभी कोरोनो पॉजिटिव हैं,लेकिन न इन्होंने हिम्मत जारी है और जज़्बा कम हुआ है,सुबह उठकर योग और कसरत जारी है
दुनिया कोरोनावायरस (Coronavirus) के खौफ से डरी हुई है, हर कोई इसके संक्रमण से डरा हुआ है I वहीं दिल्ली पुलिस के जवानों का हौसला तारीफ करने वाला है. कोरोनो पॉजिटिव होने बाद भी उनका जज़्बा कायम है. मन में कोई डर नहीं है I ये तस्वीरें दिल्ली के आरएमएल अस्पताल की हैं जहां दिल्ली के चांदनीमहल थाने के 8 पुलिसकर्मी जो कोरोनो पॉजिटिव हैं. ये पुलिसकर्मी सुबह उठकर अपने वार्ड में ही स्वस्थ्य रहने के लिए योग और कसरत कर रहे हैं. जिससे इनके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे, कोई डिप्रेशन न आये और ये जल्दी ठीक हों.
दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में भर्ती चांदनी महल थाने के इन 8 पुलिसकर्मियों का हौसला देखिये, ये सभी कोरोनो पॉजिटिव हैं,लेकिन न इन्होंने हिम्मत जारी है और जज़्बा कम हुआ है,सुबह उठकर योग और कसरत जारी है
विशेष : देश में जारी लॉकडाउन (COVID-19 Lockdown) के बावजूद इसके मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है. इस बीच देश में कोरोनावायरस का मामला 23 हजार पार कर गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 23,077 हो गई है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1684 नए मामले सामने आए हैं और 37 लोगों की मौत हुई है. वहीं, देश में कोरोना से अब तक 718 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि राहत की बात यह है कि 4,749 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं.
This post was created with our nice and easy submission form. Create your post!



Comments